JMM Ranchi

JMM Ranchi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JMM Ranchi, Political organisation, Ranchi.

03/11/2025
19/09/2025

प्रेस बयान :
---------------------

भाजपा जान ले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी हेमंत सरकार :

◆ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गए आरोप “सस्ते राजनीतिक हथकंडे”। भाजपा को हर मुद्दे में साजिश दिखती है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बाबूलाल मरांडी बार-बार झूठ बोलकर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार ने इस प्रकरण की पारदर्शी जांच के लिए पहले दिन से सख्त कदम उठाए हैं। जिम्मेदार पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीजीएल परीक्षा का मामला कोर्ट में है और हेमंत सरकार माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आगे बढ़ रही है।

◆ भाजपा के नेता यह भूल जाते हैं कि उनकी ही सरकारों में प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले हुए, तब वे चुप्पी साधे बैठे रहे। हेमंत सोरेन सरकार ने देश के भविष्य नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाया है। भाजपा नेताओं ने इस बिल का सदन में विरोध किया था। यह भी जगजाहिर है कि परीक्षाओं को डिस्टर्ब करने में एक खास राजनीतिक दल के लोगों का नाम आता है। यही लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से कोर्ट जाते हैं। हेमंत सरकार की नीयत की हकीकत को समझने के लिए पिछले दिनों जारी हुए जेपीएससी के अंतिम परीक्षा परिणाम पर गौर किया जा सकता है। उसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले कई परिवारों के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसकी सराहना हर तरफ की जा रही है।

◆ अगर बाबूलाल मरांडी को युवाओं की इतनी चिंता है तो वे बताएं कि जब उनकी सरकारों में नियुक्ति परीक्षाओं में धांधली हुई थी, तब वे कहां थे ? सच्चाई यह है कि भाजपा के पास न नीति है, न नीयत। केवल झूठ बोलकर राजनीतिक रोटियां सेंकना उनका काम है।

◆ हेमंत सरकार बेरोजगार युवाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। भाजपा नेताओं से अपील है कि वे अदालत और जांच एजेंसियों को काम करने दें, न कि लगातार गुमराह करने की कोशिश करें। भाजपा के नेता जान लें — युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन झूठे आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साज़िश भी कामयाब नहीं होगी।

धन्यवाद !

19/09/2025
19/09/2025

आदिवासी हो भाषा वारंग क्षिति लिपि के निर्माता, महान साहित्यकार ओत् गुरु कोल लाको बोदरा जी की जयंती पर शत-शत नमन।

झारखण्ड की समृद्ध भाषा, संस्कृति और सभ्यता हमारी अस्मिता की पहचान है। इनका संरक्षण और संवर्धन ही हमारा कर्तव्य है। हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग हम वर्षों से करते आ रहे हैं। हमारे राज्य की समृद्ध भाषाओं को पहचान और सम्मान मिले, इस लक्ष्य के साथ हम सदैव आगे बढ़ते रहेंगे।

ओत् गुरु कोल लाको बोदरा अमर रहें!
जय झारखण्ड!

15/09/2025

प्रेस बयान :
---------------------

भाजपा को झूठ फैलाकर भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं :

◆ भाजपा झूठ फैलाकर भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जिस तरह से भाजपा नेता ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद को लेकर राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह से राजनीतिक साज़िश का हिस्सा है। हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद से जुड़ा मामला प्रारंभ से ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार देखा जा रहा है। शिकायत आने के बाद सरकार ने न केवल संज्ञान लिया बल्कि जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की है। समिति की कार्यवाही नियमों के तहत चल रही है, और निष्पक्ष रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

◆ भाजपा को यह बताना चाहिए कि जब केंद्र में उनकी सरकार है, तब उन्होंने राज्य को जांच में सहयोग क्यों नहीं दिया? भाजपा नेता का बयान सिर्फ़ सुर्ख़ियाँ बटोरने और ईमानदार सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे सख़्त रुख हेमंत सोरेन सरकार ने अपनाया है। सरकार हर शिकायत का संज्ञान लेती है, परंतु किसी भी जांच को मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। भाजपा को सलाह है कि वह झूठे बयान देने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखे।

◆ “हेमंत सोरेन सरकार न तो किसी भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है, न ही किसी व्हिस्ल ब्लोअर को असुरक्षित बना रही है। भाजपा बेबुनियाद आरोप लगाकर सिर्फ़ जनता को गुमराह कर रही है।”

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JMM Ranchi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JMM Ranchi:

Share