18/10/2026
सूचना एवं आमंत्रण
26वीं बिहार राज्य पैरा तैराकी चैंपियनशिप-सह-चयन ट्रायल्स 2026
बिहार के सभी पात्र दिव्यांग तैराकों को सूचित किया जाता है कि बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर, नालंदा, बिहार स्थित स्विमिंग पूल में 26वीं बिहार राज्य पैरा तैराकी चैंपियनशिप-सह-चयन ट्रायल्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता आगामी XXVI राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन ट्रायल्स के रूप में भी आयोजित होगी।
अतः बिहार के सभी पात्र पैरा तैराकों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएँ तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन पंजीकरण लिंक:
https://forms.gle/kwTiqw5aHfU8sv6f6
महत्वपूर्ण निर्देश:
पंजीकरण फॉर्म में सभी विवरण सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना सुनिश्चित करें।
प्रतिभागिता एवं चयन निर्धारित नियमों और वर्गीकरण संबंधी मानकों के अनुसार होगा।
आइए, भाग लें, उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करें।
बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन
पैरा खेलों को बढ़ावा — खिलाड़ियों को सशक्त बनाने का संकल्प