झारखंड मुक्ति मोर्चा - हटिया विधानसभा

  • Home
  • India
  • Ranchi
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा - हटिया विधानसभा

झारखंड मुक्ति मोर्चा - हटिया विधानसभा Official page of Jmm Hatia Assembly (Ranchi Jharkhand)

14/03/2026
03/11/2025

प्रेस बयान :
-------------------

▪️मरांडी जी के आरोप बौखलाहट का नतीजा..

▪️भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने शासनकाल के आईने में झांकें भाजपा नेता..

▪️हेमंत सरकार कानून के राज पर चलती है, झूठ और मनगढ़ंत कहानियों से नहीं :

मरांडी जी की बयानबाज़ी बौखलाहट और निराधार आरोपों का पुलिंदा है। जो व्यक्ति खुद अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार और जनविरोधी निर्णयों के प्रतीक रहे हों, उन्हें आज नैतिकता और कानून की बातें करना शोभा नहीं देता। झारखंड की जनता जानती है कि हेमंत सोरेन की सरकार पारदर्शिता, संवैधानिक व्यवस्था और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है। यहां किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई तथ्यों और सबूतों के आधार पर होती है, न कि भाजपा सरकार की तरह राजनीतिक दुर्भावना से। मरांडी जी के आरोप यह साबित करते हैं कि भाजपा अब विपक्ष की भूमिका में भी जिम्मेदारी से काम करने की बजाय केवल अफवाह फैलाने और झूठ की राजनीति में जुटी है।

भाजपा के शासनकाल में झारखंड ने देखा है कि किस तरह पुलिस तंत्र को विरोधियों को डराने-धमकाने का औज़ार बनाया गया था। उस दौर में निर्दोष आदिवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे गए, लेकिन आज जब कानून अपना काम कर रहा है और जांच एजेंसियां निष्पक्ष ढंग से काम कर रही हैं, तो भाजपा नेताओं को परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी ने गलती की है, तो जांच होगी और कार्रवाई भी होगी, लेकिन भाजपा की तरह यहां किसी को फर्जी मुकदमे में फंसाने की परंपरा नहीं है। मरांडी जी को चाहिए कि वे जनता के मुद्दों पर बोलें, न कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए निराधार आरोपों का सहारा लें। हेमंत सरकार जनता के विश्वास से बनी है और जनता के भरोसे पर खड़ी है, जबकि भाजपा अब सिर्फ झूठ के सहारे राजनीति करने को मजबूर है।

03/11/2025

वर्ल्ड चैंपियंस हमारी देश की बेटियां...🏆

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई और जोहार। पूरे देश के लिए यह अदभुत और अविस्मरणीय क्षण है।
आपकी इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल खेल के मैदान में देश का मान बढ़ाया है, बल्कि हर उस बेटी, बहन और मां के सपनों को नई उड़ान दी है जो अपनी काबिलियत और परिश्रम से नई कहानी लिखना चाहती है। इतिहास गढ़ने के हौसले रखती है।
यह जीत हमारी आधी आबादी की जीत है। टीम इंडिया को पुनः हार्दिक बधाई और झारखण्डी जोहार।

06/09/2025
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, जन-जन के नेता, माननीय हेमन्त सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोह...
10/08/2025

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, जन-जन के नेता, माननीय हेमन्त सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!
आपका नेतृत्व झारखंड की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है।

09/08/2025
17/07/2025

आज गोमिया के ललपनिया क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल प्रानेश्वर कोच जी के शहीद होने की दुःखद खबर से मन आहत है।
मरांग बुरु दिवगंत शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Address

Ranchi
834002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when झारखंड मुक्ति मोर्चा - हटिया विधानसभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share