Jharkhand Vidhansabha TV

Jharkhand Vidhansabha TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jharkhand Vidhansabha TV, Government Organization, Jharkhand New Vidhan Sabha Building, Ranchi.
(1)

झारखण्ड विधान सभा, झारखण्ड राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है | राज्य गठन के साथ ही 15 नवम्बर, 2000 को यह अस्तित्व में आयी तब Heavy Engineering Corporation (HEC) के लेनिन हॉल में इसे अधिष्ठापित किया गया |

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान राजनेता नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ||
01/06/2026

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान राजनेता नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ||

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान नेता, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि ||
29/05/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान नेता, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि ||

झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री एवं छत्तरपुर के माननीय विधायक श्री राधाकृष्ण किशोर को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन ...
27/05/2026

झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री एवं छत्तरपुर के माननीय विधायक श्री राधाकृष्ण किशोर को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

Radha Krishana Kishore

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि ||
27/05/2026

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि ||

थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश और...
21/05/2026

थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाली, नाला क्षेत्र के कुंडहित की बेटी देवासी हेम्ब्रम को आज माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया ।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय, ने देवासी को पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने देवासी के माता-पिता का साथ-साथ उनके परिजनों और उनके प्रशिक्षक (कोच) को भी इस सफलता की बधाईयां दी।

माननीय अध्यक्ष ने कहा- " देवासी हेम्ब्रम ने अपनी कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन के बल पर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है,झारखण्ड की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छूकर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। उनकी यह जीत राज्य की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी।"
इस अवसर पर झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन ||
13/05/2026

भारत के पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन ||

भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ट...
09/05/2026

भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ||

आज झारखंड विधान सभा के पुस्तकालय  कक्ष में सभा सचिवालय के विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा विधान सभा की ...
06/05/2026

आज झारखंड विधान सभा के पुस्तकालय कक्ष में सभा सचिवालय के विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम और इसके कुछ अनछुए पहलू ,
झारखंड विधान सभा में NeVa (National e-Vidhan )का क्रियान्वयन तथा राज्य विधान मंडल के संबंध में संवैधानिक प्रावधान विषय पर विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों/पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो की गरिमामयी उपस्थिति के साथ शुरू हुई ।माननीय अध्यक्ष महोदय के साथ सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार भी कार्यशाला में उपस्थित रहे ।
कार्यशाला का प्रथम सत्र पू०11 बजे से 1:30 बजे अप० तक चला। प्रथम सत्र की शुरुआत माननीय अध्यक्ष महोदय के संबोधन से शुरू हुई। माननीय अध्यक्ष ने कार्यशाला में अधिक संख्या में पदाधिकारीयों के भाग लेने को अच्छी परिपाटी बतायी। उन्होंने कहा कि चर्चा परिचर्चा के माध्यम से हम अधिक ज्ञान अर्जित करते हैं। वरीय पदाधिकारियों को कार्य करने के अनुभवों के साथ जो सीखने का मौक़ा मिला है उसका लाभ कनीय अधिकारियों तक पहुँचनी चाहिए। कार्यालयों में कार्य करने के दौरान पठन पाठन का मौक़ा कम मिल पाता है वैसे में,ऐसे कार्यशालाओं के आयोजित होने से ज्ञान का आहरण के साथ साथ अनुशीलन का भी मौक़ा मिलता है ।
यदि हम सीखना चाहते हैं और अपने समझ को बढ़ाना चाहते है तो हमें अध्ययन के अलावा ज्ञान के आहरण के साथ साथ अनुशीलन पर भी उतना ही ध्यान देना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि विधान सभा के अधिकारी माननीय सदस्यों को उनके कार्यों में सहयोग करते हैं ऐसे में उन्हें विधायी विषयों से अपडेट रहने की आवश्यकता है।विधायी व्यवस्थाएँ और संस्थाएं यदि ठीक से कार्य करेगी तो कार्यपालिका को और अधिक जवाबदेह होना पड़ेगा इसलिए हमारी संवैधानिक व्यवस्था में भी विधान सभा सचिवालय को कार्यपालिका से हटकर स्वायत्तता दी गई है ।विधान सभा को आगामी मॉनसून सत्र से पहले नेशनल ई विधान (NEVA)के माध्यम से सत्र को संचालित करने की तैयारियों को पूरा कर लेने की आवश्यकता है ताकि हम पेपरलेस विधान सभा की ओर आगे बढ़ पाए।
कार्यशाला में झारखंड विधान सभा में NeVa (National - e-Vidhan ) के क्रियान्वयन पर श्री राव दीपेन्द्र कुमार यादव अवर सचिव ,राज्य विधान मंडल के संबंध में संवैधानिक प्रावधान ,विषय पर माननीय अध्यक्ष महोदय के विशेष कार्य पदाधिकारी ,श्री विवेक कुमार तथा विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम और इसके कुछ अनछुए पहलू पर श्री कृष्णा कुमार सिंह सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ने अपनी प्रस्तुति रखी।

तमाड़ के माननीय विधायक श्री विकास कुमार मुंडा को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ।Vikas kumar M...
06/05/2026

तमाड़ के माननीय विधायक श्री विकास कुमार मुंडा को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ।

Vikas kumar Munda Mla

सारठ के माननीय विधायक श्री उदय शंकर सिंह को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं  || Uday Shankar Si...
05/05/2026

सारठ के माननीय विधायक श्री उदय शंकर सिंह को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

Uday Shankar Singh

Address

Jharkhand New Vidhan Sabha Building
Ranchi
834004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Vidhansabha TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jharkhand Vidhansabha TV:

Share