JMM Supporters

JMM Supporters Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JMM Supporters, Political organisation, Ranchi.

03/11/2025
23/09/2025

प्रेस बयान :
---------------------

पिछले दरवाजे से अड़ंगा डाल कर युवाओं को गुमराह करने की भाजपा की साजिश बेनकाब हो चुकी है :

◆ भाजपा रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे पर भी भ्रामक आंकड़े और झूठ परोस कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वास्तविकता यह है कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। भाजपा को कम से कम रोजगार के मुद्दे पर कुछ भी कहने का नैतिक हक नहीं है। भाजपा नेताओं को दो करोड़ नौकरी के वादे का हिसाब पहले देना चाहिए। केंद्र की सत्ता में भाजपा 11 साल से बैठी है, लेकिन जुमले के अलावा युवाओं को कुछ भी नहीं दिया है। दूसरी ओर हेमंत सरकार लगातार नौकरियां बांट रही है। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य में बेरोजगारी और नियुक्तियों की सबसे खराब स्थिति उन्हीं के शासनकाल में बनी थी। रघुवर सरकार ने पांच वर्षों में नियुक्तियों के नाम पर केवल परीक्षाओं को लटकाने और युवाओं को भटकाने का काम किया। भाजपा बताए कि उसने अपने शासनकाल में कितने युवाओं को नौकरी दी? भाजपा को युवाओं के आंसुओं का हिसाब जनता को देना चाहिए।

◆ हेमंत सरकार पार्ट-2 में महज नौ महीने का समय हुआ है, इस दौरान भाजपा द्वारा पैदा की गई कानूनी, प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को दूर करके सरकार काफी आगे बढ़ चुकी है। जेपीएससी की कई परीक्षाओं को लेकर जो विवाद और कोर्ट केस भाजपा सरकार की देन है, उसी का समाधान निकालकर नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त किया गया है। हजारों पदों पर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और आने वाले महीनों में नियुक्तियों की गति और तेज होगी। जेपीएससी, जेएसएससी के माध्यम से लगातार नियुक्तियां हो रही है। कुछ दिन पहले ही माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा। चिकित्सकों को जल्द नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं कहा है कि नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा। पिछली सरकार में भी हर महीने नियुक्तियां हुई और वह भी बिल्कुल पारदर्शी तरीके से। सरकार के प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है और यही भाजपा की बेचैनी का कारण बन गया है।

◆ सरकार सिर्फ नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देकर लाखों युवाओं के लिए अवसर सृजित कर रही है। झारखंड कौशल मिशन, स्टार्टअप पॉलिसी और विभिन्न योजनाओं के जरिए हजारों युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और उद्यमिता से जोड़ा गया है। भाजपा का काम केवल नकारात्मक राजनीति करना और जनता को भ्रमित करना है। जबकि हेमंत सोरेन सरकार का संकल्प है कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाया जाए। झामुमो जनता को विश्वास दिलाना चाहता है कि युवाओं से नौकरियों के वादे को पूरा करने की दिशा में ठोस और ईमानदार प्रयास जारी हैं, इसके परिणाम सबके सामने आ रहे हैं।

धन्यवाद !

22/09/2025
20/09/2025

प्रेस बयान :
--------------------

बाबूलाल जी का आरोप आधारहीन, राजनीतिक साज़िश और गैर जिम्मेदाराना :

◆ भाजपा विपक्ष में रहते हुए भी गैर ज़िम्मेदाराना आरोपों से जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश करने में दिन रात जुटी हुई है। यह बेहद अशोभनीय है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) के दफ्तर में सुरक्षा या रेकॉर्ड से जुड़ा जो भी मसला सामने आया है, सरकार आवश्यकतानुसार आगे बढ़ेगी। बाबूलाल जी मनगढ़ंत आरोप लगाने की बजाय उनके पास सुबूत है तो सरकार को उपलब्ध कराएं। सरकार आवश्यकतानुसार कार्यवाही करेगी। भाजपा के आदेश निर्देश से नहीं ये सरकार नीति से चलती है।

◆ भाजपा, विशेषकर बाबूलाल मरांडी, बिना किसी ठोस तथ्य के संवेदनशील विषयों को तूल देकर प्रशासनिक कामकाज में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। याद दिलाना चाहूंगा कि भ्रष्टाचार और फाइलों के गायब होने की घटनाएं भाजपा शासन के दौरान हुईं, जिन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई।

◆ हेमंत सरकार ने राज्य में पारदर्शी व्यवस्था लागू की है और सरकारी विभागों में ई-ऑफिस व डिजिटलीकरण के ज़रिए रेकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। भाजपा का आरोप दरअसल अपनी राजनीतिक ज़मीन खोने की हताशा का परिणाम है। भाजपा नेताओं को नसीहत है कि वे बेबुनियाद बयानबाज़ी छोड़कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं। झारखंड की जनता जानती है कि किसने राज्य को लूट का अड्डा बनाया और कौन ईमानदारी से विकास के लिए काम कर रहा है। यही वजह है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल कर जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को दिया है, वह भी एक बार नहीं, लगातार दो बार।

18/09/2025

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JMM Supporters posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share