01/06/2026
रांची डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप-2026 का सफल समापन, 240 खिलाड़ियों की सहभागिता से बना नया रिकॉर्ड♟️
झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा चैम्बर भवन में आयोजित तीन दिवसीय रांची डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप-2026 का आज भव्य समापन हुआ जिसमें मै उपस्थित रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि खेल निदेशक झारखंड सरकार श्री छवि रंजन जी एवं विशिष्ट अतिथि झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के महासचिव नवजोत अलंग, ऑल इंडिया चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार, उपाध्यक्ष सुनील खवारे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सदस्य आशीष साहू, सुनील कालरा, प्रीतम सिंह तथा ऑर्बिटर दीपक एवं अरुण सहित अन्य गणमान्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।