31/03/2026
विकास खण्ड पूरेडलई में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) विद्यानगर में बहुत ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेम कुमार वर्मा जी, प्रेम कुमार सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक व श्री नन्दलाल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का अंकपत्र व टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया। रसोईयों को साड़ी, स्टाल व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगदीश कुमार मिश्र प्र.प्र.अ., रामबीर सिंह स.अ., विनय कुमार सिंह स.अ., कुमुद अशोक चन्द्राकर स.अ., कुलदीप प्रताप सिंह काशीराम व बहुत से गणमान्य जन उपस्थित रहे।