15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह दिन हमें हमारे स्वाधीनता संग्राम की अमूल्य गाथाओं और उन अदम्य वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने बलिदान और साहस से राष्ट्र को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया।
आइए, हम सभी निष्ठा, दायित्वबोध और समर्पण के साथ राष्ट्र की अखंडता, समृद्धि और सामाजिक न्याय के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ और भारत को विश्व में गौरवान्वित राष्ट्र के रूप में उभरने का दृढ़ संकल्प लें।
जय हिंद। जय भारत।🙏🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस