GOVT INTER College Patwai

Directions Website Contact the organization

GOVT INTER College Patwai Govt Inter College patwai is intermediate school under Secondary education of UP Govt.school is full

भीषण गर्मी के इस मौसम में, राहगीरों और जरूरतमंदों की प्यास बुझाने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई और नहीं हो सकता। इसी मानवीय...
17/05/2026

भीषण गर्मी के इस मौसम में, राहगीरों और जरूरतमंदों की प्यास बुझाने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई और नहीं हो सकता। इसी मानवीय दृष्टिकोण को सामने रखते हुए, हमारे स्काउट्स और गाइड्स द्वारा एक निःशुल्क जल शिविर (प्याऊ) का आयोजन किया जा रहा है।

हमारी युवा टीम पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ इस तपती धूप में लोगों तक शीतल और स्वच्छ जल पहुँचाने के लिए तत्पर है। स्काउटिंग का मूल मंत्र ही है—"सदा तैयार" और "दूसरों की सहायता करना"।

13/01/2026

प्रिय विद्यार्थियों, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं, लेकिन अत्यधिक स्क्रीन टाइम आपकी आंखों, दिमाग और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग आपको पढ़ाई, खेलकूद, पढ़ने और पारिवारिक समय से भी विचलित करता है।

मैं आपको सोशल मीडिया का उपयोग न करने और स्क्रीन टाइम कम करने की पुरजोर सलाह देता हूं। इसके बजाय, अपने समय का सदुपयोग करें - किताबें पढ़ें, बाहर के खेल खेलें, अपने माता-पिता से बात करें, घर के कामों में मदद करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

याद रखें, आपका बचपन अनमोल है।

प्रौद्योगिकी का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर और सीखने के उद्देश्य से ही करें।

आज का अनुशासित जीवन ही आपको कल सफल बनाएगा।

आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सफलता की कामना करता हूं।

प्रधानाचार्य

01/01/2026

आप सभी को तथा आपके समस्त परिवार को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की भरपूर सौगात लेकर आए तथा आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और मुस्कुराते रहें।🎉🎉🎉

भारतीय भाषाओं के प्रबल पक्षधर, शिक्षा एवं संस्कार के अग्रदूत, 'भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन...
25/12/2025

भारतीय भाषाओं के प्रबल पक्षधर, शिक्षा एवं संस्कार के अग्रदूत, 'भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय जैसे गौरवशाली संस्थान की स्थापना कर 'महामना' ने उच्च आदर्शों एवं विचारों से हमारी पीढ़ी को परिचित कराया।

वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता थे, उनका जीवन भारतीय जनमानस के लिए एक प्रेरणा है।

18/10/2025

*आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ हो रहा है:*
*१. धन तेरस,*
*2. नरक चतुर्दशी*
*3. दीपावली*
*4. गोवर्धन पूजा,और*
*5. भैया दूज।*

*सभी को दीपोत्सव के प्रथम पर्व धन तेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी सदैव प्रसन्न रहें, स्वस्थ रहें, समृद्ध व खुशहाल बनें और मां लक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता गणपति महाराज का हम सब पर अनुग्रह बना रहे।*

समस्त विद्यालय परिवार

भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने लेखनी के माध्यम से अमर कर सम्पूर्ण विश्व को पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ का अनुपम उपहार देन...
07/10/2025

भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने लेखनी के माध्यम से अमर कर सम्पूर्ण विश्व को पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ का अनुपम उपहार देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

Address

PATWAI
Rampur
244901

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GOVT INTER College Patwai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to GOVT INTER College Patwai:

Shortcuts

Share