भाजपा किसान मोर्चा रामपुर बुशहर

भाजपा किसान मोर्चा रामपुर बुशहर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भाजपा किसान मोर्चा रामपुर बुशहर, Political organisation, Rampur Bushahr.

Permanently closed.
संजीव देष्टा जी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां Jai shri R...
16/10/2023

संजीव देष्टा जी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
Jai shri Ram 🙏

आज भाजपा किसान मोर्चा जिला महासू की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हुकुम ...
26/08/2022

आज भाजपा किसान मोर्चा जिला महासू की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस जी मुख्यतः मौजूद रहे और जिला महासू के अध्यक्ष दीपक जी व अन्य मंडलों के अध्यक्ष ,महामंत्री ,मीडिया प्रभारी मौजूद रहे

23/08/2022
"भाजपा किसान मोर्चा रामपुर ने मिशन रिपीट के लिए कसी कमर"आज भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर किसान मोर्चा की विशेष बैठक  सर...
11/03/2022

"भाजपा किसान मोर्चा रामपुर ने मिशन रिपीट के लिए कसी कमर"

आज भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर किसान मोर्चा की विशेष बैठक सर्किट हाउस रामपुर में किसान मोर्चा मंडल रामपुर के अध्यक्ष बंसी लाल कायथ जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आज की इस बैठक में विशेष रूप से हिमकोफैड के चेयरमैन कौल सिंह नेगी जी,शिमला संसदीय क्षेत्र के आई टी व सोशल मीडिया संयोजक दलीप ठाकुर छिब्बर जी, राजेश ठाकुर जी जिला शिमला आईटी वास सोशल मीडिया संयोजक किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कुलबीर खुद जी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा टिशा मेहता जी, जिला में सदस्य राजेश मेहता जी, शीशी राम जी,महामंत्री रूपेंद्र खुद जी,ज्योति लाल जी,मीडिया प्रभारी शशि भूषण जी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। इस बैठक में 4 प्रदेशों में मिली अभूतपूर्व सफलता के लिए आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और समस्त केंद्रित केंद्रीय नेतृत्व को बधाइयां दी गई
किसान मोर्चा की इस विशेष बैठक मे कार्यकारणी का विस्तार किया जिसमें भगत राम,रूप सिंह,कुसुम,सुनीता ,पिंकी,जोगिंदर सिंह, मनीष,गोपाल धुली,निशा देवी,हीरा नन्द,रीना देवी, बुद्धि सिंह,नर सिंह साहनी, मेना राम,रूप दास , मान सिंह, राम सिंह,ज्ञान चंद,मीणा मुखिया,राज कुमारी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में किसान सम्मान निधि के बारे चर्चा की गई आंकड़ों के अनुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार के द्वारा 13278 किसान परिवारों को 79668000 करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में राशि दी जाती है।
बैठक में रामपुर के 150 बूथों की किसान प्रहरी सूचियों को अंतिम रूप दिया गया साथ ही किसानों मोर्चा की विस्तारक सूची पर भी चर्चा की गई

आज किसान मोर्चा भाजपा मंडल रामपुर की बैठक सर्किट हाउस रामपुर में हुई। बैठक में किसान मोर्चा आई टी संयोजक शिमला पार्लियाम...
23/02/2022

आज किसान मोर्चा भाजपा मंडल रामपुर की बैठक सर्किट हाउस रामपुर में हुई। बैठक में किसान मोर्चा आई टी संयोजक शिमला पार्लियामेंट श्री दलीप ठाकुर व श्री राजेश ठाकुर किसान मोर्चा सोशल मीडिया कनविनियर जिला शिमला मुख्य रुप से मौजूद रहे। बैठक में आज किसान मोर्चा रामपुर द्वारा माईकक्रोडुनेशन की गई। तथा किसान प्रहरी की सुची भी दी गई।

बजट में किसानों की आय को दुगना करने के लिए अनेक नई योजनाएंहिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बवली  ...
04/02/2022

बजट में किसानों की आय को दुगना करने के लिए अनेक नई योजनाएं

हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बवली ने मीडिया में प्रेस नोट जारी करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए बजट का स्वागत किया, डॉ राकेश शर्मा बवली जी ने कहा देश को आजादी के बाद बाद पहला जैसा नरेंद्र मोदी नेतृत्व मिला है जिसने किसान हितों में एक से बढ़ कर एक फैसले लिए हैं उहोनें कहा कि देश के 10 करोड़ किसानों के लिए मे 10 हजार करोड़ उनके खाते में किसान सम्मान निधि के रूप में डाला जा रहा है उसके बजट की व्यवस्था की है डॉ राकेश बवली ने कहा इस साल के केंद्रीय बजट में कृषि के लिए आवंटित राशि को पिछले साल से बढ़ा दिया गया है, जबकि इसमें हर पहलू का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा, पिछली बार कृषि के लिए बजट 1,23,000 करोड़ रुपये था। इस बार कृषि का बजट 1,32,000 करोड़ रुपये है। बजट में हर चीज का ध्यान रखा गया है। आम लोगों को जो भी सुविधाएं चाहिए, इसका प्रावधान बजट में किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान हित मे किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये गए। डॉ राकेश बवली ने कहा कि इस बजट में देश की जनता के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए जहर मुक्त खेती के और्गेनिक फार्मिंग और कैमिकल फ्री फार्मिंग की बात कही गई है। इसके साथ ही किसानों के खेत असेसमेंट के साथ साथ न्यूट्रिएंट और कीटनाशक के छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करना, इसके अतिरिक्त रबी और खरीफ फसल का संरक्षण के लिए 2.37 करोड़ रुपए की एमएसपी सीधे किसानों के खातों में जाएगी। जिससे सीधा किसानों को लाभ मिलेगा। इस बजट में कैमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग को प्रोमोट करने के लिएआने वाले दिनों में कैमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग को प्रमोट किया जाएगा। पहले चरण में गंगा किनारे की किसानों की जमीन 5 किलोमीटर के कोरिडोर को पहले चरण में चुना जाएगा। ऑयल सीड का आयात घटाने की दिशा में काम करते हुए घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे किसानों को लाभ मिलेगा । इस बजट में किसानों तक तकनीक पहुंचाने की दिशा में भी काम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के तहत स्कीम लाई जाएंगी, जिससे किसानों तक डिजिटल और हाईटेक तकनीक पहुंचाई जाएगी यहां तक कि किसानों की खेती के असेसमेंट के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी। साथ ही ड्रोन के जरिए 6- न्यूट्रिएंट और कीटनाशक के छिड़काव को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस बजट में राज्यों को एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटीज को रिवाइव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑर्गेनिग फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। नाबार्ड के जरिए एग्रिकल्चर से जुड़े स्टार्टअप और रूरल एंटरप्राइज को फाइनेंस किया जाएगा, जो खेती से जुड़े हों! किसानों को फल और सब्जियों की सही वैराएटी इस्तेमाल करने के लिए सरकार कंप्रेहेंसिव पैकेज देगी, जिसमें राज्यों की भी भागीदारी होगी। इस दौरान डॉ राकेश शर्मा बवली जी ने हिमाचल प्रदेश के तीन रेलवे प्रोजेक्टों के 1868 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान करने का भी स्वागत किया है हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश बवली ने किसानों के हितों में बेहतरीन बजट पेश करने के लिए देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला बजट पेश करने के लिए हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा कि ओर से धन्यवाद किया।

आज महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर द्वारा महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में रामपु...
03/02/2022

आज महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर द्वारा महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में रामपुर व ननखड़ी से150 महिला मण्डल ने अपनी उपस्थिति दर्ज की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी द्वारा की गई घोषणा 15000रु प्रति महिला मण्डल को आज उपमंडलाधीकारी नागरिक रामपुर व DSP महोदय रामपुर द्वारा राशि वितरित की गई इस कार्यक्रम में हिमकोफेड के अध्यक्ष श्री कौल नेगी जी का भी सवागत किया गया भारतीय जनता पार्टी रामपुर के मण्डल अध्यक्ष श्री भीमसेन ठाकुर व हिम्फेड के निदेशक श्री नरेश चौहान किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बंसी लाल कायत जी महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे,,, आज के इस महिला मंडल मिलन समारोह में 150 महिला मंडल प्रधान व अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की इस सफल आयोजन के लिए बिशना भंडारी जी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं इनके अथक प्रयास से आज महिलाओं को आगे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,,, महिला शक्ति ने आज साबित कर दिया है कि इस बार वे भारतीय जनता पार्टी रामपुर के साथ है,, व आने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी बड़ चढ़ कर देगे,, इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री गुड़ी भारती जी, अनीता लकटु जी, पार्टी के दोनों महामंत्री, श्याम लाल गुप्ता जी, जीया लाल जियाँ जी, जीया लाल लम्बरदार जी, भी मौजूद रहे,,, जय श्री राम,,,

Address

Rampur Bushahr
172022

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भाजपा किसान मोर्चा रामपुर बुशहर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share