06/02/2026
*ग्राम शवाड़, तहसील आनी, जिला कुल्लू में नए उपडाकघर का उद्घाटन*
भारतीय डाक विभाग, रामपुर डाक मंडल द्वारा ग्राम शवाड़ में नए उपडाकघर की स्थापना की गई है। यह पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत उपडाकघर प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 17:00 बजे तक कार्य करेगा तथा ग्राम शवाड़ एवं आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक डाक सेवाएँ प्रदान करेगा।
*उपडाकघर का उद्घाटन अधीक्षक डाकघर, रामपुर बुशहर, श्री दिनेश प्रकाश द्वारा दिनांक 06.02.2026 को किया गया। उपडाकघर का पिन कोड 172035 निर्धारित किया गया है।*
.P.Circle
Postal Division
Sewa-Jan Sewa