08/01/2026
रामनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े एक महिला से 47 हजार रुपये की छिनतई कर ली गई। यह घटना बुधवार को नगर के सरयू सिंह चौक के पास घटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के धोकराहा गांव निवासी जहांगीर हुसैन की पत्नी सितारा खातून बुधवार को सरयू सिंह चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 47,000 रुपये निकालकर झोले में रखकर घर लौट रही थीं। तभी चौक के पास दो युवक उनके पास पहुंचे और उनसे खुदरा पैसे मांगने लगे। इसी दौरान मौका पाकर बदमाशों ने झोले में रखे पूरे पैसे छीन लिए और फरार हो गए।
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक अपराधी दूर निकल चुके थे। पीड़िता ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस वारदात ने एक बार फिर दिनदहाड़े होने वाली छिनतई और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और चौक-चौराहों पर निगरानी की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
District Police , Bagaha , West Champaran
👉 Online Form Fill-up, KYC, PAN Card, Voter ID, Passport Apply, Ayushman Card, E-Shram Card, Labour Card, Flight Ticket आदि सेवाओं के लिए संपर्क करें
Nawaz Communication & CSC Centre, Harinagar