19/03/2026
🌟 सेवा के 3 स्वर्णिम वर्ष 🌟
अपार गर्व और हर्ष के साथ साझा करते हैं कि रोटी बैंक रामनगर ने सेवा के 3 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। 🙏❤️
इन तीन वर्षों की यात्रा सिर्फ समय का सफर नहीं, बल्कि इंसानियत, करुणा और समर्पण की एक मिसाल रही है। हर रात भूखे और जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचाने का जो संकल्प लिया था, वह आप सभी के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहा।
यह उपलब्धि सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि उन सभी दानदाताओं, साथियों और शुभचिंतकों की है जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया।
✨ “जहाँ भूख खत्म होती है, वहीं से सच्ची सेवा शुरू होती है।” ✨
आइए, हम सब मिलकर इस सेवा के संकल्प को और मजबूत करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए।
🙏 आप सभी का दिल से आभार 🙏
रोटी बैंक रामनगर
07480989053
07250477049
09260981804
07562900694