24/09/2026
आज विकासखंड रामगढ़ की ग्राम सभा हरीनगर में ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी जी के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख श्री दीपक आर्या जी की उपस्थिति में आयोजित आम बैठक में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सहभागिता की।
बैठक में ग्रामीणों के साथ गांव की वर्तमान आवश्यकताओं, मूलभूत सुविधाओं और आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रत्येक परिवार तक सोलर लाइट की सुविधा पहुंचाने तथा सार्वजनिक और खतरे वाली जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से सोलर लाइट लगाए जाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही गांव में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कूड़ेदानों का वितरण किया गया। स्वच्छ गांव केवल व्यवस्था से नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता से बनता है।
हरीनगर की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
विकास की असली रोशनी वही है, जो हर घर तक पहुंचे,
स्वच्छता की असली तस्वीर वही है, जो हर गांव में दिखे।