09/12/2023
*उधवा प्रखंड के उत्तर पियारपुर पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,बीडीओ राहुल देव,अंचलाधिकारी विशाल पांडे,पंचायत मुखिया आजाद शेख,सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेब्ररम,विधायक प्रतिनिधि हरिबोल मंडल,प्रमुख स्टेनशिला सोरेन,झामुमो नेता सह राजमहल नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख,बीस सूत्री अध्यक्ष तमरूद्धीन शेख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं पंचायत मुखिया आजाद शेख ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।*