04/12/2025
✊🏻🇮🇳 WRMS RJT ✊🏻🇮🇳
महा प्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता सर से WRMS की टीम की मुलाकात।।।
दिनांक 03/12/25 को वेस्टर्न रेलवे के General Manager Shri Vivek kumar Gupta Sir राजकोट मंडल के वार्षिक निरीक्षण हेतु पधारे थे उसी दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की टीम मंडल सचिव श्री अवनी ओझाजी, मयूर सिंह, जाकिर जाम, अभिषेक रंजन, गजुभा, राजेन्द्रशिंह , धर्मिष्ठा थोरीया, पुष्पा डोडिया ने G M sir से मुलाकात की मंडल सचिव श्री मति अवनी ओझाजी ने पुष्प गुच्छ दे कर WRMS की ओर से हार्दिक स्वागत किया , मयूर सिंह ने प्रेसिडेंट श्री हिरेन मेहता जी की ओर से पुष्प गुच्छ दिया और स्वागत करते हुए रेल कर्मचारियों के कुछ मुद्दों को उनके सामने रखा। जो कर्मचारियों को सीधा असर करता है उन मुद्दों को चर्चा किया वो इस प्रकार है।।
1. इंटर रेलवे/डिवीजन में ट्रांसफर के मामले स्पाउस ग्राउंड के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों का एप्लीकेशन फॉरवर्ड और ट्रांसफर किया जाए।
2. RJT डिविजन में गर्मी के समय का तापमान बढ़ रहा हैं इसको देखते हुए DRM-ऑफिस कोठी कंपाउंड -RJT और अन्य इन ऑफिसों में AC की सुविधा कार्रवाई जाएं ऐसा अनुरोध हैं। इसके अलावा, जहां PRS ऑफिस RJT बुकिंग ऑफिस RJT में AC की सुविधा थी, वहां ऐसी सुविधाएं वापस ले ली गई हैं, जिससे स्टाफ को दिक्कतें हो रही हैं। इसकी जांच की जानी चाहिए और DRM ऑफिस और दूसरे सबऑर्डिनेट ऑफिसों के साथ-साथ PRS, बुकिंग, SS वगैरह ऑफिस के ऐसे ऑफिसों को AC की सुविधा दी जानी चाहिए।
3. अलग-अलग डिपार्टमेंट के स्टाफ के सिलेक्शन और प्रमोशन ऑर्डर पेंडिंग हो वह दिसंबर-2025 के आखिर से पहले ऑर्डर जारी किए जाने चाहिए ताकि कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान नहीं हो एवं 8th CPC में बेनिफिट मिल सके ।
4. नवलखी स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों को वहां रहने की सुविधा नहीं है। हर डिपार्टमेंट का स्टाफ रोज़ MVI से आता-जाता है। उनके MVI-NLK-MVI के बीच आने-जाने के लिए बस का इंतज़ाम किया जाए ऐसा अनुरोध हैं।
5. रेलवे और उनके परिवार वालों के लिए मेडिकल सुविधाओं के लिए रोड साइड स्टेशनों पर हफ़्ते में एक बार मोबाइल वैन भेजी जाए तो रिमोट एरिया के कर्मचारी परिवार को सामान्य बीमारियों में ट्रीटमेंट मिल पाए।
6. इस डिवीज़न में काम करने वाले TMC स्टाफ को रिवाइज़्ड रोस्टर लागू किया जाए ऐसी मांग है ।
7. LC गेट नंबर 49 से DXR केशरिया रोड, सबली रोड, भास्कर पारा और भीमराना वगैरह स्टेशन तक जाने के लिए कोई सही अप्रोच रोड नहीं है, जहाँ कच्ची अप्रोच रोड है, वहाँ पक्की रोड की सुविधा दी जानी चाहिए ताकि हो रही असुविधाओं को दूर किया जा सके।
8. वेलफेयर एक्टिविटी के तौर पर, स्टाफ के साथ-साथ उनके बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए रोड साइड स्टेशनों पर स्पोर्ट्स फैसिलिटी की ज़रूरत है क्योंकि वे इलाके दूर हैं और ऐसी एक्टिविटी के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं है।
9. HXP, SUNR, DWK, OKO, KMBL में मरीज़ों को मेडिकल सुविधा के लिए, उन HU पर एम्बुलेंस सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी तो इमरजेंसी में RAILWAY FAMILY को सुविधा रहेगी।
10. RJT के सभी डिपार्टमेंट का कैडर रिव्यू का काम बहुत समय से नहीं हुआ है। जो हर साल में होना चाहिए वह करवाया जाए।
11. डबल लाइन ट्रेनों की वजह से काम बढ़ने की वजह से, खासकर ट्रैफिक, सिग्नल और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का वर्किंग रिव्यू के लिए अनुरोध हैं। वर्क लोड और स्टाफ शॉर्टेज की वजह से
स्टाफ को प्रेशर और टेंशन में काम करना पड़ता है जिसका असर उनकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। उनके सामाजिक जीवन पर असर कर रहा हैं।
11. डबल लाइन ट्रैक पूरी तरह से वर्किंग ऑर्डर में हैं। और इनके साथ ही ट्रेनों के दो लाइन से चलने की वजह से काम बढ़ गया है और इसके लिए स्टाफ की कमी है, जिसके लिए रिव्यू किया जाना चाहिए ताकि सिग्नल, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग जैसे हर डिपार्टमेंट में काम ठीक से हो सके। इसके लिए ज्यादा स्टाफ की जरूरत है
13. एमपैनल्ड हॉस्पिटल में रेफर करने पर OTP आए तो ही मान्य किया जा रहा हैं क्योंकि उनमें से ज़्यादातर रिटायर्ड और अन्य कुछ एम्पलाइज को OTP नंबर का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पता नहीं होता और वे मोबाइल इस्तेमाल करना भी नहीं जानते। इसलिए OTP नंबर की जगह रेलवे अस्पताल से दिया गया रेफरल पेपर ही मान्य किया जाए ऐसा अनुरोध हैं।
14. ज़्यादातर ट्रेनों में AC कोच को बढ़ावा दिया जाता है। और उनके मेंटेनेंस के लिए ACCI (इलेक्ट्रॉनिक स्टाफ) दिए जाते हैं। अपनी ऑन ड्यूटी यात्रा के दौरान, ACCI को स्लीपर क्लास कोच में बर्थ दी जाती है , उन्हें सिर्फ़ AC कोच के काम होता इसलिए, ACCI को सिर्फ़ A/c कोच में ही बर्थ दी जाये तो उनके लिए एवं यात्रियों के लिए सुविधा होगी।
इसके साथ साथ GDCE सिलेक्शन के लिए चर्चा किया, जिम में कर्मचारियों के चार्ज कम किया जाने की बात किया, WR में एक ही पॉलिसी होनी चाहिए इसके लिए बात किया।
GM श्री विवेक कुमार गुप्ता सर ने सकारात्मक परिणाम के लिए आश्वासन दिया है।।
🙏🏻✊🏻🇮🇳
हमारी कोशिश है कि हर एक समस्या को सही स्तर पर रिप्रेजेंट कर के सकारात्मक परिणाम और समाधान कर्मचारी के पक्ष में किया जाए।।
कर्मचारियों कि अपनी आवाज WRMS zindabad।।
✊🏻🇮🇳✊🏻🇮🇳
श्री आर जी काबरजी जिंदाबाद।
श्री हीरेन मेहताजी जिंदाबाद।
श्री डी आर सोढाजी जिंदाबाद।
श्रीमती अवनी ओझाजी जिंदाबाद।
Team WRMS zindabad।।
कामदार एकता जिंदाबाद।।
✊🏻🇮🇳✊🏻🇮🇳🇮🇳