कार्यालय नगर पालिका परिषद् राजिम

  • Home
  • India
  • Rajim
  • कार्यालय नगर पालिका परिषद् राजिम

कार्यालय नगर पालिका परिषद् राजिम एक कदम स्वच्छता की ओर राजिम

14/07/2026

राजिम नगर पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया है। इससे नगर में विकास कार्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार बेहतर ढंग से हो सकेगा।

राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचेगा।

इस बड़ी सौगात के लिए समस्त राजिमवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
CMO Chhattisgarh Vishnu Deo Sai

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा नगर पंचायत राजिम को नगर पालिका परिषद् राजिम का गठन राजपत्र असाधारण दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्...
14/07/2026

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा नगर पंचायत राजिम को नगर पालिका परिषद् राजिम का गठन राजपत्र असाधारण दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रकाशन किया गया।
CMO Chhattisgarh Arun Sao Rohit Sahu Gariyaband District

विश्व पर्यावरण दिवस की अवसर में आज शितला मंदिर के परिसर में नगर पंचायत राजिम के माननीय अध्यक्ष श्री महेश यादव, सभापति श्...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस की अवसर में आज शितला मंदिर के परिसर में नगर पंचायत राजिम के माननीय अध्यक्ष श्री महेश यादव, सभापति श्री भारत यादव, आकाश सिंह राजपूत पार्षदगण श्री अजय पटेल, श्री सुरेश पटेल, श्री बलराम यादव, श्री नरोत्तम सिंह ठाकुर (जुगु) एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा, उप अभियंता श्री नितेश कुमार भंवर, समयपाल श्री रूपेश कुमार खरे एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्य किया गया। 🌍🌳
"धरती हमें जीवन देती है, और हमारा कर्तव्य है कि हम इसकी रक्षा करें। आइए इस पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें कि हम प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे।"

"प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना किसी एक दिन की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा रोज़ का कर्तव्य होना चाहिए।"

"आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ कल देने के लिए, आज ही से पर्यावरण के प्रति अपनी सोच और आदतें बदलें।
विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌍🌳

#विश्व_पर्यावरण_दिवस


#पर्यावरण_दिवस
(पृथ्वी बचाओ)
(हरियाली अपनाओ)
(पेड़ लगाओ)
(प्रकृति प्रेमी)
(जलवायु कार्रवाई)
(प्रकृति की रक्षा)

25/05/2026

भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान प्रथम दिवस दिनांक 19 मई 2026 को नगर निगम जगदलपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

धरमपुरा, जगदलपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए। साथ ही BLC परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

भ्रमण के दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा संभागीय कार्यालय के उच्च अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।





25/05/2026

भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस दिनांक 20 मई 2026 को नगर निगम रायपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

कचना, रायपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए।
नालापारा, कचना रायपुर में PMAY-U 2.0 के BLC घटक अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही नया रायपुर में AHP परियोजना अंतर्गत सेक्टर 16 एवं 30 में निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं वहां निवासरत हितग्राहियों से संवाद किया गया।

भ्रमण के दौरान नगर निगम रायपुर के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीगण तथा सूडा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।





25/05/2026

घर में चार डस्टबिन रखना कोई मुश्किल काम नहीं,
बस आदत बदलनी है, शहर अपने आप चमकने लगेगा!

गीला कचरा खाद बनाएगा,
सूखा कचरा रीसायकल हो जाएगा
सेनेटरी और हानिकारक कचरा अलग रहेगा,
तो बीमारी भी दूर भाग जाएगी!

कचरा सही जगह जाएगा,
तभी स्वच्छता अभियान सच में सफल कहलाएगा।





25/05/2026

नमस्ते योजना के माध्यम से प्रत्येक स्वच्छताकर्मी को पहचान, सुरक्षा और सम्मान मिल रहा है, पहचान पत्र, बीमा कवर, स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिकार अब हर श्रमिक तक सुनिश्चित किए जा रहे हैं।





स्वच्छता के नए नियम, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना।
25/05/2026

स्वच्छता के नए नियम, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना।


सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में 04 मई से 10 जून तक विभिन्न वार्डो में जनसमस्या समाधान शिविर वार्ड क्रमांक...
20/05/2026

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में 04 मई से 10 जून तक विभिन्न वार्डो में जनसमस्या समाधान शिविर वार्ड क्रमांक 13, गरियाबंद रोड जैतखाम रंगमंच के पास आयोजित किए हैं।
अब आपकी शिकायतए समस्या और मांग का समाधान आपके ही वार्ड में
मौके पर होगा त्वरित निराकरण
📍 निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं
आपका सहयोग सुशासन की पहचान।

#सुशासन_तिहार_2026


Address

Ward No. 03 Gauravpath Road Rajim Chhattisgarh
Rajim
493885

Opening Hours

Monday 10am - 5:30pm
Tuesday 10am - 5:30pm
Wednesday 10am - 5:30pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कार्यालय नगर पालिका परिषद् राजिम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share