02/04/2020
श्री ऋषिकुल विद्यापीठ
(Sri Rishikul Vidyapeeth Alumni Meet-2020)
Lachhmangarh, Sikar, Rajasthan
Online Form:-
https://docs.google.com/forms/d/1iBg6jTzF8R37f6j8A5gazKz6K2kMqQdBrmOfy8VbHg8
श्री ऋषिकुल विद्यापीठ में अध्यापन-अध्ययनरत से संयुक्त रहें, तदरिक्त जो आयोजन, खेलकूद, सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सभी सद्भावी महानुभावों को समवेत करने, उनके विचारों को साँझा करने, पुनश्च एक बार उसी गुरुकुल की स्मृतियों को चिरजीवन्त-चिरस्थाई करने के भाव से यह प्रक्रम आरम्भ किया जा रहा है।
श्री ऋषिकुल विद्यापीठ में अध्ययन, उसकी सांस्कृतिक-खेलकूद-प्रकाशन आदि से जुड़े, वहां के आचार्यों से सम्पर्कित महानुभावों के संस्मरण, पुराने फोटोज जो आपके संरक्षण में है, सभी प्रकाशन हेतु वांछित है। आदरणीय गुरुवर आचार्य नटवरलाल जोशी जी (सम्पर्क सूत्र +91-9610612980 +91-9828665353) के सानिध्य में आगामी श्रीऋषिकुल स्नातक सम्मेलन, प्रकाश्य स्मारिका हेतु आपका सहयोग महती योगदान होगा।
जो जहाँ है वहां से अपने, पुराने साथियों तक यह सन्देश प्रसारित करें, विभिन्न सोश्यल मीडिया माध्यमों से उन तक सन्देश पहुँचाये, जो इस मातृ संस्था से जुड़े, जिनको लगाव रहा, जो पुनः एक बार फिर से अपने विचारों को, अपने आलेख, फोटो आदि को प्रकाशन के आकार में सम्मिलित करना चाहते हैं।
इस आयोजन को गति देने के सन्दर्भ में आप समन्वयक श्री छगन शास्त्री जी +91 94140 37785 अथवा श्री कौशल शर्मा जी +91 94144 67988 से सम्पर्क कर सकते हैं।
संस्था के पूर्व शिक्षक, स्नातक सहित शुभचिन्तकों को आमंत्रण।
आप भी इस अनुष्ठान-यज्ञ में आमन्त्रित है, शेष को भी संयुक्त करें।
प्रणाम,
आशुतोष जोशी, पूर्व स्नातक -श्री ऋषिकुल विद्यापीठ
+91-9413994475, +91-9024810119