12/12/2018
⌨ #डिजिटल_एडुकेशन_के_तहत_प्रशिक्षण_सेमिनार⌨
🖱️👉 #डिजिटल_एजुकेशन_एंड_वेलफेयर_फाउंडेशन_छत्तीसगढ़( #पंजी. #क्र. ाज्य-6628) के द्वारा प्रोजेक्टर एवं सम्पूर्ण लर्निंग मटेरियल के साथ गांव के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को डिजिटल एडुकेशन के माध्यम से प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाता है। कुल 14 पॉइंट के तहत विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास किया जाता है उसे अपने आंतरिक ऊर्जा पहचानना एवं लड़ना सिखाया जाता है। *कुल 14 पॉइंट में बच्चों से भय मुक्त परिचय, सभी की रुचि एवं अरुचियो को जानने हेतु अभिरुचि फॉर्म भराना, प्रेरणात्मक उद्बोधन, स्वयं खुद में स्किल डेवेलपमेंट करना, अपने आप को सामने लाना, कंप्यूटर शिक्षा, मोबाइल इंटरनेट का सदुपयोग करना, व्यावसायिक दिशानिर्देश, योग से ध्यान केंद्रित करना, अंग्रेजी बोलने की शुरुआत, गणित का भय दूर करना ,दिमाग को प्रशिक्षित करने हर बड़े कार्य के लिए, हर चीज़ के लिए समय तय करना इत्यादि* बिंदु के माध्यम से विद्यार्थियों को दृढ़ निश्चयी बनाया जाता है।
10/12/2018 को #शास. #उ. #माध्यमिक_शाला_भैंसातरा के विद्यार्थियों के समक्ष प्रशिक्षण सेमिनार आयोजन किया गया जिसमें इसी बिंदु स्वरूप उनका व्यक्तित्व विकास कर उन्हें दृढ़ निश्चयी होने के लिए प्रेरित किया गया जिसका सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिला। पूरे विद्यार्थियों में जोश उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ। स्कूली समय से दूर, बिना किसी निर्धारित कक्ष में व्यवधान उत्पन्न किए, खाली समय निकालकर इस कक्षाओं का आयोजन किया गया था जिसमे सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा। इस आयोजन को वहां के प्राचार्य महोदय जी के अनुमति के उपरांत कराया गया।
यह सेमिनार विद्यार्थियों के जीवन मे आगे के दिशानिर्देशों को तय करता है तथा अभी के लिए दृढ़ निश्चयी बनाता है। इस सेमिनार के बाद बच्चों के अंदर का भय निकल जाता है एवं वे अपनी बात सबके समक्ष रख पाते है उनमें सीखने की प्रवृत्ति जागृत हो जाती है। वह सम्पूर्ण रूप से भविष्य की बोर्ड परीक्षा एवं कार्यविधि के लिए तैयार हो जाते हैं। एक ऐसा सामंजस्य वाला कक्षा तैयार किया जाता है जिसमे कोई भी विद्यार्थी कम नही होता सब बराबर होता है तथा सबकी विशेष कला के ऊपर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह सभी प्रोग्राम हमारे NGO के द्वारा सम्पूर्ण रूपेण निःशुल्क रहता है।
*धन्यवाद*
www.digitaleducationandwelfarefoundation.org
E-mail ID- [email protected]
📞 8770477800
🖥🖥🖥🖥🖥🖥🖥🖥🖥🖥🖥