06/03/2026
#सुनील सिद्ध पुत्र श्री भादरनाथ जी सिद्ध गोदारा, पोत्र श्री कुनणानाथ जी सिद्ध गोदारा बरजांगसर (श्री डूंगरगढ़, बीकानेर) निवासी का संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में मैरिट संख्या 533 के साथ चयन होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान प्राप्त करना पूरे #सिद्ध समाज के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
एक साधारण किसान परिवार से निकलकर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुँचना यह सिद्ध करता है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
सिद्ध समाज से पहले अखिल भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी यह सफलता न केवल समाज बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा की नई ज्योत बनकर उभरी है।
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सिद्ध समाज का नाम पूरे देश में गौरवान्वित हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने पद पर रहते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ देश सेवा करेंगे और समाज का मान-सम्मान और अधिक बढ़ाएँगे।
गुरूदेव जसनाथ जी महाराज की मेहर आप पर सदा बनी रहे।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 💐💐