Indian National Congress - Chhattisgarh

Indian National Congress - Chhattisgarh The Indian National Congress is the world's largest democratic political organisation.

03/06/2026

आज NSUI के साथी NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे।

BJP सरकार से ये बर्दाश्त न हुआ और लाठी के दम पर युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश की।

लेकिन नरेंद्र मोदी और BJP ध्यान रखे, हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस हर कदम पर युवाओं के साथ है, उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना ही होगा।

📍 बिलासपुर

03/06/2026

आज NSUI द्वारा बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव किया जा रहा था।

NEET पेपर लीक, CBSE परीक्षा में गड़बड़ी और छत्तीसगढ़ में 12वीं परीक्षा में हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर आज NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण घेराव का कार्यक्रम रखा गया था।

लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जिस तरह बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, उसकी घोर निंदा करता हूँ।

: प्रदेश अध्यक्ष श्री Deepak Baij जी

03/06/2026

NEET पेपर लीक और CBSE के OSM Evaluation System में हुई गंभीर अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसी अन्याय के खिलाफ आज बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में हज़ारों छात्रों और कार्यकर्ताओं ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए BJP सरकार ने पुलिस बैरिकेडिंग, वॉटर कैनन और बर्बर लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दमनकारी कार्रवाई में कई छात्र और NSUI कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। छात्रों के अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष और अधिक मजबूत हुआ है।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि छात्रों को न्याय देने के बजाय सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है। लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें घायल करना शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

NSUI स्पष्ट करना चाहती है कि लाठी-डंडों, वॉटर कैनन और दमनकारी नीतियों से छात्र आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। जितना दमन होगा, उतनी ही मजबूती से छात्रों की आवाज़ बुलंद होगी।

जब तक NEET और CBSE के लाखों छात्रों को न्याय नहीं मिलता, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक NSUI का संघर्ष जारी रहेगा।


📍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़

03/06/2026

बिलासपुर के बिजली विभाग दफ़्तर में फूटा जनता का गुस्सा

15 दिनों से बिलासपुर का एक वार्ड अंधेरे में डूबा है, बिजली गायब है मगर मोटा बिजली बिल बराबर वसूला जा रहा है।

न बिजली मिल रही, न साफ पानी… लोग गंदे तालाब का पानी पीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि पीलिया और खुजली जैसी बीमारियां फैलने लगी हैं।

परेशान महिलाएं जब आक्रोश में बिजली ऑफिस पहुंचीं, तब भाजपा सरकार की संवेदनहीन व्यवस्था की पूरी पोल खुल गई।

डबल इंजन सरकार बताये
जनता को सुविधा दे रही है या बीमारी, अंधेरा और बदहाली?

03/06/2026

जय जोहार ✊

03/06/2026

डबल इंजन सरकार में किसान डीजल के लिए दर-दर भटक रहा है।

डिब्बों में डीजल नहीं मिलने से खेतों का काम ठप पड़ गया है और अन्नदाता ट्रैक्टर धकेलते हुए डीजल मांगने SDM कार्यालय पहुंचने को मजबूर है।

भाजपा सरकार सिर्फ भाषण, विज्ञापन और इवेंटबाजी में डूबी हुई है,
जबकि ज़मीन पर किसान अपमान, महंगाई और बदहाली की आग में जल रहा है।

ये कैसा “सुशासन” है, जहाँ अन्नदाता को राहत नहीं,
सिर्फ लाचारी, धक्के और परेशानियां मिल रही हैं।

साँय साँय कालाबाजारी !!!सोसायटी में खाद नहीं, पर निजी दुकानों में खाद धड़ल्ले से बिक रही है।किसानों को बर्बाद करने के लि...
03/06/2026

साँय साँय कालाबाजारी !!!

सोसायटी में खाद नहीं, पर निजी दुकानों में खाद धड़ल्ले से बिक रही है।

किसानों को बर्बाद करने के लिए डबल इंजन, डबल षड्यंत्र कर रहा है।

मुख्यमंत्री जवाब दे - आखिर किसे लाभ पहुँचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को निजी व्यापारियों से खाद लेने को मजबूर कर रही है?

02/06/2026

मुख्यमंत्री जी,

आप प्रदेश में “सुशासन तिहार” मना रहे हैं
और इसी प्रदेश में एक पिता अपनी बेटी के सामने जनदर्शन में खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।

ये भाजपा सरकार के सुशासन के दावों पर पड़ा करारा तमाचा है।

02/06/2026

एक बोतल खून नहीं दे पाई सरकार, और “सुशासन” के ढोल पीट रही है भाजपा!

दुर्ग जिला अस्पताल में एक बेटी खून की कमी से जिंदगी हार गई, लेकिन भाजपा सरकार का स्वास्थ्य तंत्र तमाशबीन बना रहा।
जिस प्रदेश में अस्पतालों में गरीब को समय पर खून तक न मिले, वहां “डबल इंजन” नहीं, संवेदनहीन और फेल सिस्टम चल रहा है।

भाषणों और विज्ञापनों में करोड़ों बहाने वाली सरकार, मरीजों को बुनियादी इलाज तक देने में नाकाम साबित हुई है।

यह सिर्फ लापरवाही नहीं, भाजपा सरकार की अमानवीय और चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था का कड़वा सच है।

02/06/2026

समाधान नहीं कार्रवाई चाहिए...

Address

Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share