Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh

  • Home
  • India
  • Raipur
  • Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh

Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh This is the official page of Department of Women and Child Development, Govt of Chhattisgarh for sharing information and update.

बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष सघन अभियान जारीजिला कोरिया में आज दिनांक 05 जून 2026 को बाल सक्षम ...
05/06/2026

बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष सघन अभियान जारी

जिला कोरिया में आज दिनांक 05 जून 2026 को बाल सक्षम नीति 2022 के अंतर्गत विशेष सघन अभियान संचालित किया गया।

यह अभियान 01 जून से 30 जून 2026 तक जिले में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्र, गैरेज, होटल एवं ढाबों का निरीक्षण कर बाल श्रम, अपशिष्ट संग्रहण, भिक्षावृत्ति में संलिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले बच्चों की पहचान एवं उनके स्थायी रेस्क्यू तथा पुनर्वास हेतु कार्रवाई की जा रही है।

अभियान का उद्देश्य बच्चों को शोषण, उपेक्षा एवं असुरक्षित परिस्थितियों से मुक्त कर उन्हें शिक्षा, संरक्षण एवं सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है। साथ ही आमजन को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
आइए, बाल श्रम मुक्त एवं बाल सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

#बालसक्षमनीति2022

सुरक्षित बचपन की दिशा में जागरूकता अभियानबाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़...
04/06/2026

सुरक्षित बचपन की दिशा में जागरूकता अभियान

बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विकासखंड अंबागढ़ चौकी के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

यात्री प्रतीक्षालय, बस स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, किराना एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों को सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले, भिक्षावृत्ति करने वाले अथवा असुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहे बच्चों की पहचान एवं उनके संरक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें भी अभियान की जानकारी दी गई।

साथ ही बाल सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के पाम्पलेट एवं स्टीकर भी लगाए गए।

#बालसक्षमनीति2022 #बालसंरक्षण

बाल सक्षम नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान जारीजिला एमसीबी में आज दिनांक 03 जून 2026 को संयुक्त टीम द्वारा ...
03/06/2026

बाल सक्षम नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान जारी

जिला एमसीबी में आज दिनांक 03 जून 2026 को संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया।

बाल सक्षम नीति 2022 के अंतर्गत 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों के स्थायी रेस्क्यू एवं पुनर्वास के उद्देश्य से जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों—बस स्टैंड, होटल, कबाड़ी दुकानों, बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के दौरान सड़क पर रहने, घूमने तथा भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

#बालसक्षमनीति2022

सुशासन तिहार के तहत जिला बीजापुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित शिविर में नगरवासियों को बाल विवाह रोकथाम के...
21/05/2026

सुशासन तिहार के तहत जिला बीजापुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित शिविर में नगरवासियों को बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

“बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर ग्रामीणजनों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा इसके रोकथाम हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत भैरमगढ़ के पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), तहसीलदार, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बीजापुर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

मासूम बचपन की सुरक्षा और बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा ...
21/05/2026

मासूम बचपन की सुरक्षा और बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है

इसी दिशा में सूरजपुर जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह कराने वाले 11 लोगों पर अपराध दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है। यह कदम समाज को स्पष्ट संदेश देता है कि बाल विवाह अब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

#बालविवाह_मुक्त_समाज #सुरक्षित_बचपन WCDCGov

जिला बलौदा बाजार-भाँटापारा में मानवता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहाँ पैर में रॉड लगे होने के का...
06/05/2026

जिला बलौदा बाजार-भाँटापारा में मानवता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहाँ पैर में रॉड लगे होने के कारण चलने में असमर्थ हितग्राही के घर पहुँचकर e-KYC की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।

यह पहल उन हितग्राहियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो शारीरिक असमर्थता या अन्य कारणों से स्वयं केंद्र तक पहुँच पाने में सक्षम नहीं होते। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके, इसी उद्देश्य के साथ यह कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण से किया गया।

इस सराहनीय कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तृप्तिराज भारद्वाज एवं VLE श्री ओमप्रकाश नारंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हितग्राही के घर जाकर पूरी प्रक्रिया को सहज और सफल बनाया।

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के साथ स्वस्थ बचपन से सशक्त भविष्य की ओर बढ़ते मजबूत कदमनन्हे भविष्य को सशक्त बनाने की...
01/05/2026

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के साथ स्वस्थ बचपन से सशक्त भविष्य की ओर बढ़ते मजबूत कदम

नन्हे भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल—जहां हर बच्चे और मां के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

👶 0-6 वर्ष के बच्चों के लिए संतुलित आहार, नियमित निगरानी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
🤰 गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए सुरक्षित मातृत्व और समुचित देखभाल
📚 आंगनवाड़ी के माध्यम से खेल-खेल में प्री-स्कूल शिक्षा की मजबूत नींव
💉 समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ उपलब्धता

आइए, मिलकर स्वस्थ, सक्षम और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

Nominations are now open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026 📅 Last date to apply: July 31, 2026  🔗 Apply her...
28/04/2026

Nominations are now open for Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026

📅 Last date to apply: July 31, 2026
🔗 Apply here for nominations: http://awards.gov.in

PMO India | Annapurna Devi | Savitri Thakur | Ministry of Health and Family Welfare, Government of India | Ministry of Education | Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India | Ministry of Information & Broadcasting, Government of India | Ministry of Ayush, Government of India | Ministry of Panchayati Raj, Government of India | Ministry of Rural Development, Government of India | MyGovIndia | Press Information Bureau - PIB, Government of India

Small age. Big achievements. Nominate for the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026 and celebrate India’s exception...
28/04/2026

Small age. Big achievements.

Nominate for the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026 and celebrate India’s exceptional young achievers. 🇮🇳

🔗 Nominate now: http://awards.gov.in

🗓️ Last date to apply: 31 July 2026

PMO India | Annapurna Devi | Savitri Thakur | Ministry of Health and Family Welfare, Government of India | Ministry of Ayush, Government of India | Ministry of Education | Ministry of Information & Broadcasting, Government of India | Ministry of Panchayati Raj, Government of India | Ministry of Rural Development, Government of India | MyGovIndia | Press Information Bureau - PIB, Government of India

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बाल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजनपोषण पखवाड़ा 2026 के समापन अवसर पर दिनांक 23/04/2026 को जिला...
23/04/2026

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बाल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन

पोषण पखवाड़ा 2026 के समापन अवसर पर दिनांक 23/04/2026 को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।

इस दौरान आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में इस सेवा का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
#पोषणपखवाड़ा

Address

Second Floor, Indrawati Bhawan
Raipur
492101

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+917712426194

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh:

Share