19/08/2026
आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा कांकेर संभाग का विजिट किया गया।
इस अवसर पर कांकेर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शाखा डाकपालों एवं सहायक शाखा डाकपालों से संवाद कर डाक सेवाओं की गुणवत्ता, खातों, बीमा, डिलीवरी एवं अन्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने, बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक डाक सेवाओं का लाभ पहुँचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर, कांकेर एवं बस्तर संभाग तथा सहायक निदेशक, परिमंडल कार्यालय रायपुर उपस्थित रहे।