06/09/2026
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा गिरिजा वाटिका, भाटागांव में ऑटोचालकों (महाकाल ऑटोचालक संघ एवं प्रगति ऑटोचालक संघ) के लिए विशेष पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑटोचालकों में स्वास्थ्यवर्धक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने तथा बेहतर स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं कार्यक्षमता के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑटोचालकों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका समझाई गई। साथ ही, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा अनुशंसित आहार भत्ते (RDA) के अनुरूप आयु, लिंग एवं शारीरिक गतिविधि के आधार पर ऊर्जा, प्रोटीन, वसा, विटामिन एवं खनिजों की आवश्यकताओं की सरल एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इनकी व्यस्त एवं अनियमित कार्य-दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए समय पर भोजन, पौष्टिक खाद्य पदार्थों का चयन, पर्याप्त जल सेवन तथा अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से परहेज करने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ दैनिक जीवन में संतुलित आहार को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।