Raipur District

Call Directions Website Contact the organization

Raipur District जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर

ट्राइसाइकिल सुधरी, अब सीमा का सफर होगा आसान रायपुर की दिव्यांग सुश्री सीमा सारथी की बैटरी ट्राइसाइकिल खराब होने से उन्हे...
10/10/2026

ट्राइसाइकिल सुधरी, अब सीमा का सफर होगा आसान

रायपुर की दिव्यांग सुश्री सीमा सारथी की बैटरी ट्राइसाइकिल खराब होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित संबल केंद्र गांधी चौक में ट्राइसाइकिल की निःशुल्क मरम्मत की गई। अब वे आसानी से अपने रोजमर्रा के काम कर सकेंगी।

#सेवा_संकल्प_अभियान_रायपुर #सेवा_की_कहानी #रायपुर #छत्तीसगढ़

CMO Chhattisgarh
Directorate Of Social Welfare

10/10/2026
झारखंड की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्तरायपुर के नरदहा–चंद्रखुरी मार्ग पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई...
10/10/2026

झारखंड की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

रायपुर के नरदहा–चंद्रखुरी मार्ग पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए झारखंड में बिक्री के लिए निर्धारित 30.3 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और उपायुक्त आबकारी श्री प्रवीन वर्मा के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष सिंह तथा टीम ने की कार्रवाई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 6,765 रुपये तथा जब्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।

#रायपुर #आबकारीविभाग #अवैधशराब #छत्तीसगढ़

chhattisgarh

गांवों के हुनर को सम्मान, ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के तहत ग्रामीण पर्यटन, ...
10/10/2026

गांवों के हुनर को सम्मान, ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान
‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के तहत ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट प्रयासों को ₹1 लाख नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। एथनिक, ईको, धार्मिक, हेरिटेज, एडवेंचर तथा मेडिकल एवं वेलनेस टूरिज्म की 6 थीम पर आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित हैं।
आवेदन: प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रायपुर। अधिक जानकारी के लिए 73545-80006 पर संपर्क करें या [email protected] पर जाएं।

#सुशासन_सरकार #ग्रामीण_पर्यटन

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

बुढ़ापे में पेंशन का सहारा!रायपुर के श्री तुलसीराम साहू के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से हर महीन...
10/10/2026

बुढ़ापे में पेंशन का सहारा!

रायपुर के श्री तुलसीराम साहू के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि मददगार बन रही है। इस राशि से उन्हें अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में सहारा मिल रहा है।

#सेवा_संकल्प_अभियान_रायपुर #सेवा_की_कहानी

PMO India CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Nagar Nigam Raipur

10/10/2026

महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रही मातृशक्ति, खुशहाल हो रहे परिवार।
‘विष्णु भैया’ अपनी बहनों को आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।



Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh

सरल नियम, आसान कारोबार, विकास को मिलेगी नई रफ्तारभारत सरकार के Ease of Doing Business सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ भूमि व...
10/10/2026

सरल नियम, आसान कारोबार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

भारत सरकार के Ease of Doing Business सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में अहम बदलाव किए गए हैं। Negative List मॉडल से भूमि उपयोग में अधिक लचीलापन मिलेगा, आवासीय व वाणिज्यिक क्षेत्रों में अस्पताल, स्कूल और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए आवास व हॉस्टल जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा।

इससे आम लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी और निवेश के अनुकूल वातावरण बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार में सरल नियमन, सुगम कारोबार और विकास को नई दिशा।

#सुशासन_सरकार

Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

📢 मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियानभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला रायपुर में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाता...
10/10/2026

📢 मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला रायपुर में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पात्र नागरिक घर-घर संपर्क के दौरान बीएलओ के माध्यम से अथवा ECINET मोबाइल ऐप एवं https://voters.eci.gov.in पर फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।



Election Commission of India Chief Electoral Officer, Chhattisgarh

10/10/2026

करमा तिहार… संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकजुटता का उत्सव

#करमा_तिहार

Address

Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raipur District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Raipur District:

Shortcuts

Share