27/05/2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक से पूर्व आयोजित 'केंद्रीय कार्यसमिति बैठक' का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।