Thana Kharsia Raigarh

Thana Kharsia Raigarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Thana Kharsia Raigarh, Government Organization, Chattisgarh, Raigarh.

27/01/2022
20/07/2021

● एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशन पर धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की पतासाजी/धरपकड़ हुई तेज....

● दो साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी शुभमपाल गौरेला में गिरफ्तार....

● शातिर ठग लाखो रुपए फायनेंस कम्पनी का अपने रिस्तेदारों, परिचितों के अकाउंट में किया ट्रांसफर, चौकी खरसिया पुलिस खातों को करा रही सीज...
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Kharsia Raigarh
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी प्रकरणों के फरार आरोपियों की पतासाजी के क्रम में साइबर सेल रायगढ़ से थाना खरसिया के अप.क्र. 447/2019 धारा 420 भादवि के आरोपी शुभम पाल सतनामी के गौरला में छिपे होने की जानकारी मिलने पर चौकी खरसिया से चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम व हमराह स्टाफ गौरेला जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । आरोपी द्वारा फायनेंस कम्पनी के ग्राहाकों के ₹5,44,000 रूपये अपने रिस्तेदार, परिचितों के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है । चौकी खरसिया पुलिस ऐसे 20 बैंक खातों का पता लगाई है, जिसे सीज करने की कार्रवाई करा रही है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 24/10/2019 को भारत फाईनेन्शियल इन्कुलसन लिमिटेड कंपनी शाखा हमालपारा खरसिया के ब्रांच मैनेजर कुशल यादव (उम्र 25 वर्ष) द्वारा लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि शाखा में इसके पूर्व ब्रांच मैनेजर सुरेन्द्र साहू तथा फील्ड ऑफिसर के पद पर शुभम पाल कार्यरत थे, जिनके कार्यकाल के दौरान शुभम पाल एक-एक सदस्य जोड़कर 20 सदस्य बनाकर उन सदस्यों का आधार कार्ड , परिचय पत्र , बैंक खाता प्राप्त कर सभी का छायाप्रति लेकर छायाप्रति में कूट रचना कर कम्पनी में जमा किया । जिसके बाद शातिर आरोपी द्वारा कंपनी के ब्रांच मैनेजर को धोखा में रखकर ग्राहकों के नाम पता बदल कर अपने रिश्तेदार एवं जान पहचान के लोगों के नाम से बैंक खाता नंबर देकर कुल रकम 5,44,780/- रू. का लोन स्वीकृति कराया । उनके खाते में रूपए ट्रांसफर होने के बाद शुभमपाल अवकाश पर चला गया । तब ब्रांच मैनेजर नये फील्ड ऑफिसर को कलेक्शन के लिये भेजे तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई । आवेदन पर आरोपी शुभम पाल सतनामी के विरूद्ध अप.क्र. 447/2019 धारा 420 भादवि कायम किया गया । आरोपी को उस पर अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी लगने पर अपना निवास बदल कर लुकछिप कर रहा रहा था । चौकी प्रभारी खरसिया आरोपी की पतासाजी के लिये मुखबिर लगाकर लगातार आरोपी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही थी । इसी बीच पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा द्वारा सभी थानों के लंबित धोखाधड़ी एवं गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये साइबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया । साइबर सेल द्वारा फरार आरोपी के गौरेला में छिपे होने की जानकारी चौकी प्रभारी खरसिया को दिये जाने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम, सहायक उप निरीक्षक लखन यादव, आरक्षक किर्ती सिदार, साविल चन्द्रा गौरेला जाकर आरोपी पतासाजी कर हिरासत में लेकर आया गया चौकी लाया गया । आरोपी द्वासरा अपने रिस्तेदार व परिचितों के अकांउट में रूपयों को ट्रांसफर करना कबूल किया गया है । चौकी प्रभारी ऐसे 20 खातों का पता लगाई है,जिन्हें सीज की कार्रवाई कराई जा रही है । आरोपी को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

22/04/2021

● गमगीन परिवार की मदद के लिये आगे आई खरसिया पुलिस.....

● परिवार को राशन के साथ मृतक के संस्कार कार्यक्रम के लिये किये आर्थिक मदद.....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana Kharsia Raigarh
खरसिया शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में लॉकडाउन की व्यवस्था देखने निकले थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू को आज ग्राम सरवानी में गांव के चित्रकांत सागर पिता कन्हैया सागर (उम्र 58 वर्ष) के आकस्मिक निधन होने की जानकारी मिली , साथ ही ज्ञात हुआ कि चित्रकांत सागर पिछले 7 वर्ष से लकवा पीडित था तथा उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है । लॉकडाउन दौरान इस परिवार के सदस्य के आकस्मिक निधन व परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुये अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक सुमंत राम साहू द्वारा थाने की ओर से भारी विपत्ति से जूझ रहे परिवार के लिये चावल 50 किलो, दाल 8 किलो, आटा 6 किलो, तेल 3 लीटर, आलू प्याज एवम दो हजार रुपये मृतक के दशगात्र हेतु सहयोग के रूप में मृतक के पुत्र दुर्गेश सागर को दिया गया है । साथ ही संक्रमण को देखते हुये अधिक लोगों को दशगात्र कार्यक्रम में नहीं बुलाने की समझाईश दी गई है ।

Address

Chattisgarh
Raigarh
496661

Telephone

9479193213

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana Kharsia Raigarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share