Raigarh Police

Raigarh Police Raigarh police Official Page
In case of emergency Dial 112 or contact nearest Police Station. Official Facebook presence of Raigarh District Police.

मैं हूँ साइबर शिक्षक - साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा! ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत आज ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर छत...
05/09/2026

मैं हूँ साइबर शिक्षक - साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा!

‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत आज ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की अनोखी पहल। आइए, डिजिटल युग में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन सुरक्षा का पाठ भी सीखें और सिखाएं।

आप भी ‘साइबर शिक्षक’ बनकर अपने परिवार व समाज को जागरूक करें और लें ‘जागरूकता Ek Selfie’! 📸

#छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-          "साइबर शिक्षा से ही है साइबर सुरक्षा"  आप भी ‘जागरूकता की एक सेल्फी' लें, और...
05/09/2026

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-

"साइबर शिक्षा से ही है साइबर सुरक्षा" आप भी ‘जागरूकता की एक सेल्फी' लें, और अपनों को साइबर शिक्षित और सुरक्षित बनाएँ। छत्तीसगढ़ पुलिस के 'साइबर जागृति अभियान’ में अपनी भागीदारी निभाएं। लिंक क्लिक करें cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com या मेरी सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड़ को स्कैन कर 'सेल्फी लें' और अपने सोशल मीडिया में शेयर करें ।

🚨 रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार🚨 *खैर-तेंदू की अवैध कटाई से अंत...
04/09/2026

🚨 रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
🚨 *खैर-तेंदू की अवैध कटाई से अंतर्राज्यीय तस्करी का पुलिस-वन विभाग ने किया बड़ा खुलासा
🚨 छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश से हरियाणा तक लकड़ियों का अवैध कारोबार, रायगढ़ में पुलिस-वन विभाग की सक्रियता से बड़ा नेटवर्क हुआ बेनकाब
🚨 बेसकीमती लकड़ियों की अवैध कटाई, फर्जी ट्रांसपोर्ट परमिट की आड़ में लकड़ियों की तस्करी का है पूरा मामला
🚨 थाना जूटमिल में आरोपियों पर धोखाधड़ी, भारतीय वन अधिनियम और संगठित अपराध की गंभीर धाराओं पर कार्यवाही
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Shashi Mohan Singh Raigarh District fans

रायगढ़ - छत्तीसगढ़ , 4 सितंबर । जिला पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने किया।

ये सिंडिकेट ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक लकडियों की कटाई और तस्करी करायी जा रहा थी । जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे कटाई कराकर उन्हें आरोपित रोहित मित्तल अपने गढउमरिया स्थित गोदाम में डंप कर अपने सहयोगी मनीष अग्रवाल के साथ वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ इन बेसकीमती लकडियों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यें में अधिक मूल्य में ट्रांसपोर्टिंग के जरिए खपाया जा रहा था । आरोपियों ने लकडियों की अवैध तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) बनने और बड़ी चालाकी से राज्य के बाहर बेच कर मुनाफा कमा रहे थे । इस इंटर स्टेट सिंडिकेट का वन विभाग रायगढ़ और जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा खुलासा करते हुए सिंडिकेट में शामिल मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल, रोहित मित्तल और सलाउद्दीन खान को थाना जूटमिल के धोखाधड़ी और वन अधिनियम के तहत कार्यवाही का रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपी भरत कुमार मेश्राम फरार है ।

गिरफ्तार आरोपी–
1. रोहित मित्तल पिता सुभाष मित्तल सा. अग्रसेन कालोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़
2. मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नं 72/1, मुड़पार, बलौदाबाजार छ०ग०
3. सलाउद्दीन खान पिता इलाउद्दीन खान निवासी सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०

वन विभाग की रेड में जप्त - गढ़उमरिया गोदाम में रेड में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी., 01 नग वजन मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 नग

🚨 “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार🚨 दो जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई स...
04/09/2026

🚨 “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार
🚨 दो जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
🚨 नाकेबंदी के लिए खडी वाहन को टक्कर मार भागे थे तस्कर, लैलूंगा पुलिस ने पीछा कर दबोचा 34.865 किलो गांजा की खेप वाहन से बरामद
🚨 गिरफ्तार 8 गांजा तस्करों से 34 पैकेट गांजा, 3 कार और 8 मोबाइल समेत 61.53 लाख की संपत्ति जप्त
🚨 गांजे की बड़ी खेप लेकर उड़ीसा से यूपी जा रहा था तस्करों का काफिला, रायगढ़ पुलिस और सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने दबोचा
🚨 आगे कार और स्कूटी से पायलटिंग, पीछे गांजे से भरी थी टाटा सफारी कार, लैलूंगा पुलिस की घेराबंदी में पकड़े जाने के बाद पूरा तस्कर सिंडिकेट बेनकाब
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Shashi Mohan Singh Raigarh District
रायगढ़, 4 सितंबर । “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई औरा कार तथा 8 मोबाइल जप्त किया गया है आरोपियों से 61 लाख 53 हजार से अधिक रुपए की संपत्ति की जप्ती की गई है । लैलूंगा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मिली सफलता का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा खुलासा करते हुए मीडिया से जानकारी साझा की गई।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 03 सितंबर 2026 को लैलूंगा पुलिस ग्राम कमरगा में नाकाबंदी के दौरान जमुना की ओर से एक तेज रफ्तार एक काले रंग का सफारी UP 70 DF 0050 आ रही थी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया टाटा सफारी के चालक ने पुलिस के प्राइवेट वाहन CG 13 AM 0302 को साइड से ठोकर मारते हुए तेजी से पाकरगांव लैलूंगा की और भागने लगा । पुलिस टीम वाहन का पीछा करते हुए ग्राम मोतीपुर के पास पहुंची, जहां एक स्कूटी OD 12 H 6460 का चालक टाटा सफारी के आगे पायलेटिंग कर रहा था, पुलिस को देख दोनों वाहन छोड़ भागने लगे । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा । स्कूटी चालक ने अपना नाम गगन कुमार चौधरी निवासी गोंडा अलीगढ़ी, उत्तर प्रदेश तथा टाटा सफारी का चालक अनिल कुमार चौधरी गोंडा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया । आरोपियों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि आरोपियों के साथ 6 और गांजा तस्कर इनके साथ उड़ीसा से निकले थे जो 02 हुंडई औरा कार में इनके आगे-आगे, इन्हें पायलेटिंग करते जा रहे थे । मुख्य मार्ग में दोनों हुंडई औरा कार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की थाना सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ जाने वाले रास्ते पर संदेह के आधार पर पकड़ा ।

गिरफ्तार आरोपी-
01. अनिल कुमार चौधरी पिता किशन सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश (UP)
02. गगन कुमार चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष साकिन गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ उत्तरप्रदेश (UP)
03. संदीप सिंह पिता स्व. राधेश्याम सिह उम्र 23 वर्ष ग्राम कोसड़ा खुदै थाना- मान्डा जिला प्रयागराज (UP)
04. ललीत पाल पिता ओम प्रकाश पाल उम्र 22 साल ग्राम देवरी थाना- घाटा जिला फतेहपुर
05. शुभम सिंह पिता श्री धर्मेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम कल्याणपुर कचरौली थाना - घाटा जिला फतेहपुर (UP)
06. दिपाशुं सिंह पिता तिलक सिंह उम्र. 20 वर्ष ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेपुर (U.P.)
07. प्रिंस सिंह पिता अमर सिंह उम्र 28 साल ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेहपुर (U.P.)
08. देवेन्द्र तिवारी पिता सुरेश तिवारी 25 साल ग्राम सेगरधा थाना पश्चिम सरिरा जिला कौसांबी (U.P.)

जप्ती -
01. 34 पैकेट अवैध मादक पदार्थ कुल वजन 34.865 किग्रा कीमती करीबन 17,43,200 रूपये
02. टाटा सफारी कार यूपी 70 डीएफ 0050 कीमती करीबन 200000 रूपये
03. एक नग स्कूटी ओडी 12 6460 कीमती करीबन 30000 रूपये
04. हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 1067 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
05. हुंडई कार (औरा) UP 70 RT 3451 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
06. 08 नग मोबाईल कीमती करीबन 80000 रू

जुमला कीमती 61 लाख 53 हजार 200 रूपये

जय श्री कृष्णा
04/09/2026

जय श्री कृष्णा

Be aware     Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस  Cyber Dost
04/09/2026

Be aware


Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Cyber Dost

🚨  रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल🚨  रायगढ़ में त्योहार के ब...
02/09/2026

🚨 रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल
🚨 रायगढ़ में त्योहार के बीच गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार
🚨 मारपीट में शामिल आरोपियों पर हत्या का प्रयास, बलवा की धाराओं में कार्रवाई

रायगढ़, 2 सितंबर । रायगढ़ पुलिस ने शहर के बदमाशों को साफ संदेश दे दिया है—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है। एक दिन पहले ही शहर के बदमाशों को थाने में बुलाकर अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई थी और इसके अगले ही दिन पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चाकू, लोहे का पंच, पत्थर और साइकिल की चैन बरामद हुई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

30 अगस्त की रात मारपीट को लेकर बापूनगर रायगढ में रहने वाली प्रार्थिया सुषमा दीप पति राजेन्द्र दीप उम्र 40 साल रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.08.2026 के रात करीब 01.30 बजे लडका पालेश्वर दीप गुटखा खाने जा रहा हूँ कह कर घर से निकला था हनुमान मंदिर के आगे बापूनगर रायगढ़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर बापूनगर रायगढ का कृष्णा डोगरे एवं उसके साथियों ने गाली गालौज कर लाठ, डंडा चाकू से मारपीट किये है । हमले में पालेश्वर के सिर, माथे, पेट, दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 477/2026 धारा 296, 351 (3) 115(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और एक-एक कर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जांच के दौरान आहत की मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के कथनों से सामने आया कि हमला महज मारपीट नहीं बल्कि जान से मारने की नीयत से किया गया था। इसके बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास और बलवा की गंभीर धाराएं 109(1), 190, 191(2) एवं 191(3) बीएनएस बढ़ाई गईं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल करना बताया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने— आरोपी सेवक साण्डे से स्टील का चाकू, आरोपी देवेन्द्र कन्द्र से लोहे का पंच, आरोपी सोहन साण्डे से पत्थर का टुकड़ा और आरोपी अलिस साण्डे से पुरानी साइकिल की चैन बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों में कृणामुखी उर्फ गिदुमुखी (19), सेवक साण्डे (23), देवेन्द्र कन्द्र (24), सोहन साण्डे (20), सादिन महानंद (20) और अलिस साण्डे (21) सभी निवासी बापूनगर रायगढ़ शामिल हैं।

सभी आरोपियों को 01 सितंबर की शाम से देर रात तक गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Raigarh District fans

🚨 रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा🚨  कापू क्षेत्र अंतर्गत पण्ड...
02/09/2026

🚨 रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
🚨 कापू क्षेत्र अंतर्गत पण्डो जनजाति की भूमि और शासकीय जमीन के फर्जी अंतरण में पटवारी की भूमिका संदिग्ध पर अपराध दर्ज
🚨 “ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार पटवारी राकेश साय गिरफ्तार, लैपटॉप व प्रिंटर जब्त

रायगढ़, 02 सितंबर 2026। कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कापू पुलिस ने जमीन संबंधी गंभीर धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपित तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप हैं।

अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कापू पुलिस को आरोपी के ग्राम गनपतपुर में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राकेश साय पिता शशिभूषण साय 45 साल निवासी निवासी सिविल लाईन धरमजयगढ, तत्कालीन पटवारी को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर जब्त कर पुलिस द्वारा प्रकरण में उनकी भूमिका और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Raigarh District Shashi Mohan Singh

🚨  नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई🚨  “अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आर...
02/09/2026

🚨 नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई
🚨 “अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा
रायगढ़, 2 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में महिला एवं नाबालिक बच्चों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे हैं "अभियान संवेदना" के तहत कापू पुलिस ने कल नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी दिनेश एक्का निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है ।
थाना पत्थलगांव जिला जशपुर से 27 अगस्त को थाना कापू में असल अपराध के लिए भेजे गए अपराध डायरी पर थाना कापू में आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम राम तिर्की द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपी को उसके गांव आने पर दबिश देकर आरोपी दिनेश एक्का पिता रमेश एक्का उम्र 20 साल निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर नगर को हिरासत में लिया गया जिसे कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Thana Kapu Raigarh

🚨 "ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई🚨  निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथ बाइक-मोबाइल चोरी में शामिल फरार आर...
02/09/2026

🚨 "ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई
🚨 निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथ बाइक-मोबाइल चोरी में शामिल फरार आरोपी विकास चौहान गिरफ्तार
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Thana Gharghoda Raigarh
रायगढ़, 02 सितंबर 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथी एवं घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष), पिता गंगाराम चौहान, निवासी चुहकीमार, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Address

District Police Office
Raigarh
496001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raigarh Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category