Utkal Sanskritik Seva Samiti Raigarh

Utkal Sanskritik Seva Samiti Raigarh The Official Page of Utkal Sanskritik Seva Samiti Raigarh Chhattisgarh.

आज अक्षय तृत्या के उपलक्ष्य मे महाप्रभु जगन्नाथ की बिशेष पूजा अर्चना की गयी 💐💐आज से रथ यात्रा की तैयारी प्रारम्भ की जाती...
19/04/2026

आज अक्षय तृत्या के उपलक्ष्य मे महाप्रभु जगन्नाथ की बिशेष पूजा अर्चना की गयी 💐💐आज से रथ यात्रा की तैयारी प्रारम्भ की जाती है 💐💐

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के दिन नीलांचल भवन एवं जगन्नाथ मंदिर में प्याऊ खोला गया है!आज उत्कलिका अध्यक्षा व...
19/04/2026

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के दिन नीलांचल भवन एवं जगन्नाथ मंदिर में प्याऊ खोला गया है!आज उत्कलिका अध्यक्षा व उनके सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा कर इसका प्रारम्भ किया गया 💐💐💐💐💐

डॉ. प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व मे उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ, समिति के  सचिव श्री प्रताप राऊत ...
12/04/2026

डॉ. प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व मे उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ, समिति के सचिव श्री प्रताप राऊत ने पुरे कार्यक्रम की समीक्षा सदस्यों के साथ किया!

10/04/2026
Happy follow-versary to my awesome followers. Thanks for all your support! Lalita Pani
10/04/2026

Happy follow-versary to my awesome followers. Thanks for all your support! Lalita Pani

वार्षिकोत्सव सह उत्कल दिवस मे उत्कलिका की भागीदारी सराहनीय रही!उत्कलिका अध्यक्षा श्रीमती विपुला व उनकी समूह कार्यपालन सर...
05/04/2026

वार्षिकोत्सव सह उत्कल दिवस मे उत्कलिका की भागीदारी सराहनीय रही!उत्कलिका अध्यक्षा श्रीमती विपुला व उनकी समूह कार्यपालन सराहनीय रहा 💐💐

*उत्कल प्रतिभाओं का सम्मान* उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्कल दिवस व वार्षिकोत्सव मे कार्यक्रम में मुख्यमं...
03/04/2026

*उत्कल प्रतिभाओं का सम्मान*
उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्कल दिवस व वार्षिकोत्सव मे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की 8 प्रतिभाओं एडमिरल श्रीतनु गुरु, यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले अजय गुप्ता,IIT खड़गपुर डॉ.रोशन कुमार होता, आईआईएम चंडीगढ़ कु.उन्नति मिश्रा, C. A.अपूर्वा गुरु, लोकोपायलट अनन्या गुरु, नंद किशोर सतपथी (राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षाविद )एवं डॉ. निशांत नामदेव(सम्बलपुर यूनिवर्सिटी टॉपर ) को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया!

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा मे स्थित उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित भगवान जगन...
03/04/2026

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा मे स्थित उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा, जगन्नाथ मंदिर प्रबंध न्यासी श्री दिनेश षड़गी, न्यासी श्री नारायण मिश्रा श्री विनायक षड़गी, पं. सुदाम पंडा पं. भवानी शंकर षड़गी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूनम पाण्डेय के साथ पूजा अर्चना कर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया!

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति ...
03/04/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ‘वन्दे उत्कल जननी’ के मधुर गायन के साथ हुआ!
इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक श्री टंकाधर त्रिपाठी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा, सचिव प्रताप राऊत, पूर्व सचिव देवेश षड़गी, उत्कलिका अध्यक्षा श्रीमती विपुला मिश्रा, जगन्नाथ मंदिर प्रबंध न्यासी दिनेश षड़गी,पं. भवानी शंकर षड़गी विद्यालय के अध्यक्ष संतोष नन्दे, सचिव श्याम प्रधान, नीलाचल अध्यक्ष बंशी गुरु उत्कल स्पोर्ट्स क्लब सचिव मनीष मिश्रा,सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ‘वन्दे उत्कल जननी’ (जिसे श्री हेमसागर षड़गी व श्रीमती पुष्पांजलि बहिदार के मधुर आवाज )के मधुर गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे यहां अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता ने उन्हें 20 वर्षों तक सांसद के रूप में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है और वही स्नेह उन्हें आज भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे बीच ‘रोटी-बेटी’ का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जशपुर के कुनकुरी से लेकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों तक बड़ी संख्या में लोग उड़िया बोलते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज की बहुप्रतीक्षित पत्रिका ‘सुविधा’ का विमोचन किया, जिसमें समाज के रीति-रिवाज, उपलब्धियां, उड़िआ ब्यंजन बनाने की विधि पूजा मे लगने वाली समग्रीयों की सूची और संपर्क नंबर, आदि संकलित हैं। समाज की मांग पर उन्होंने जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा मंदिर जीर्णोद्धार और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की 8 प्रतिभाओं श्रीतनु गुरु, अजय गुप्ता, डॉ.रोशन कुमार होता, कु.उन्नति मिश्रा, अपूर्वा गुरु, अनन्या गुरु, नंद किशोर सतपथी एवं निशांत नामदेव को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन मुख्यमंत्री व अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया!

Address

Shri Jagannath Mandir, Raja Para
Raigarh
496001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Utkal Sanskritik Seva Samiti Raigarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Utkal Sanskritik Seva Samiti Raigarh:

Share

Category