मोर रायगढ़ - छत्तीसगढ़

मोर रायगढ़ - छत्तीसगढ़ रायगढ़ नाम ही काफी है 🙏🙂

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ, 4 दिसम्बर तक चलेगा अभियानसत्यापन कार्य हेतु मतदाता मोबाईल ऐप के माध्यम से स्...
06/11/2025

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ, 4 दिसम्बर तक चलेगा अभियान

सत्यापन कार्य हेतु मतदाता मोबाईल ऐप के माध्यम से स्वयं आनलाईन भर सकते हैं गणना पत्रक

किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कर सकते है कॉल
--------------------------------------------------------------------------
रायगढ़, 6 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 4 नवम्बर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का सत्यापन और अद्यतन कार्य किया जा रहा है, जिसकी अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक भरने में मदद कर रहे हैं। यह अभियान 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले के सभी मतदाता, मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम को अनिवार्य रूप से बूथ लेवल अधिकारियों की मदद से सत्यापन कार्य करायें। इस सत्यापन कार्य हेतु आप स्वयं मोबाईल ऐप ECINET या voters.eci.gov.in के माध्यम से आनलाईन गणना पत्रक भर सकते हैं अथवा बूथ लेवल अधिकारी द्वारा दिये गये गणना पत्रकों को उनकी सहायता से ऑफलाईन जमा कर सकते हैं। विगत 2003 की मतदाता सूची वेबसाइट voters.eci.gov.in एवं election.cg.gov.in/deoportal पर भी उपलब्ध है। टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके विषेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Chhattisgarh

India will soon be the world's AI hub.Jio’s strategic collaboration is aimed at empowering every Indian, especially our ...
02/11/2025

India will soon be the world's AI hub.

Jio’s strategic collaboration is aimed at empowering every Indian, especially our youth, to become instant AI leaders.

The AI revolution is here,

Claim the offer https://www.jio.com/google-gemini-offer/

दिनांक 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ी स्थापना दिवस व श्री खाटू श्याम बाबा जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन बज...
31/10/2025

दिनांक 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ी स्थापना दिवस व श्री खाटू श्याम बाबा जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन बजरंग दल के द्वारा किया जा रहा है आप में से जो भी अगर रक्तदान करना चाहता है तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करके अपना नाम अवश्य लिखाए।
जय श्री राम 🙏
जय श्री खाटू श्याम 🙏🏻

विचारणीय जब तक किसी का अपना करीबी दुर्घटना का शिकार नही होता तब तक DJ बजते रहेंगें ? 🙏🏻हद तो तब है जब ये लोग हॉस्पिटल के...
08/09/2025

विचारणीय जब तक किसी का अपना करीबी दुर्घटना का शिकार नही होता तब तक DJ बजते रहेंगें ? 🙏🏻
हद तो तब है जब ये लोग हॉस्पिटल के नजदीक भी 120 डेसिबल पर शोर मचाते रहते है इनको कौन समझायेगा की बीमार बुजुर्गों & बच्चों को इससे कितनी तकलीफ़ है । शान्ति से रहने & दूसरों का शोर ना सुनने का भी कोई अधिकार होना चाहिये ।
ये बुलेट वाले ,DJ & बड़े चोंगा वालों से मुक्ति कब मिलेगा ??
#शोर

27/07/2025

हम माँसाहारी नहीं है 🙏
#मोररायगढ़ #रायगढ़

Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs. on date 26.07.2025(TILL 0830 IST)...
26/07/2025

Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs. on date 26.07.2025(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 26.07.2025,0830 IST तक) #मोररायगढ़

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है..वात पित्त कफ के दोष तीनों को संतुलित करे इस आयुर्वेदिक उपाय से...अंत...
25/07/2025

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है..

वात पित्त कफ के दोष तीनों को संतुलित करे इस आयुर्वेदिक उपाय से...अंत तक जरुर पढ़े

वात पित्त और कफ के दोष:-

पोस्ट को धयान से 2 बार पढ़े

शरीर 3 दोषों से भरा है
#वात(GAS) -लगभग 80 रोग
#पित्त(ACIDITY)- लगभग 40 रोग
#कफ(COUGH) -लगभग 28 रोग

यहां सिर्फ त्रिदोषो के मुख्य लक्षण बतये जायेगे और वह रोग घरेलू चिकित्सा से आसानी से ठीक होते है

सभी परहेज विधिवत रहेंगे जैसे बताती हूं

💙जिस इंसान की बड़ी आंत में कचड़ा होता है बीमार भी केवल वही होता है

💙एनीमा एक ऐसी पद्धति है जो बड़ी आंत को साफ करती है और किसी भी रोग को ठीक करती है

💚संसार के सभी रोगों का कारण इन तीन दोष के बिगड़ने से होता है

वात( ) अर्थात वायु:-💛

--शरीर मे वायु जहां भी रुककर टकराती है, दर्द पैदा करती है, दर्द हो तो समझ लो वायु रुकी है
--पेट दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द, घुटनो का दर्द ,सीने का दर्द आदि
--डकार आना भी वायू दोष है
--चक्कर आना,घबराहट और हिचकी आना भी इसका लक्षण है

कारण:-
°°°°°°°°°°°
--गैस उत्तपन्न करने वाला भोजन जैसे कोई भी दाल आदि गैस और यूरिक एसिड बनाती ही है
--यूरिक एसिड जहां भी रुकता है उन हड्डियों का तरल कम होता जाता है हड्डियां घिसना शुरू हो जाती है ,उनमे आवाज आने लगती है, उसे डॉक्टर कहते है कि ग्रीस ख़त्म हो गई, या फिर स्लिप डिस्क या फिर स्पोंडलाइटिस, या फिर सर्वाइकल आदि
--प्रोटीन की आवश्यकता सिर्फ सेल्स की मरम्मत के लिए है जो अंकुरित अनाज और सूखे मेवे कर देते है
--मैदा औऱ बिना चोकर का आटा खांना
--बेसन की वस्तुओं का सेवन करना
--दूध और इससे बनी वस्तुओं का सेवन करना
-आंतो की कमजोरी इसका कारण व्यायाम न करना

निवारण:-
°°°°°°°°°°°
--अदरक का सेवन करें,यह वायु खत्म करता है, रक्त पतला करता है कफ भी बाहर निकालता है, सोंठ को लेकर रात में गुनगने पानी से आधा चम्मच खायेँ
--लहसुन किसी भी गैस को बाहर निकालता है,
यदि सीने में दर्द होने लगे तो तुरन्त 8-10 कली लहसुन खा ले, ब्लॉकेज में तुरंत आराम मिलता है
--लहसुन कफ के रोग और टीबी के रोग भी मारता है
--सर्दी में 2-2 कली सुबह शाम, और गर्मी में 1-1 कली सुबह शाम ले, और अकेला न खायेँ सब्जी या फिर जूस , चटनी आदि में कच्चा काटकर डालकर ही खायेँ
--मेथीदाना भी अदरक लहसुन की तरह ही कार्य करता है

प्राकृतिक उपचार:-
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
गर्म ठंडे कपड़े से सिकाई करे, अब उस अंग को पहले छुएं यदि वो गर्म है तो ठंडे सिकाई करे और वह अंग अगर ठंडा है तो गर्म सिकाई करे औऱ अगर न गर्म है और न ठंडा तो गर्म ठंडी सिकाई करे एक मिनट गर्म एक मिनट ठंडा

कफ( ):-

--मुंह नाक से आने वाला बलगम इसका मुख्य लक्षण है
--सर्दी जुखाम खाँसी टीबी प्लूरिसी निमोनिया आदि इसके मुख्य लक्षण है
--सांस लेने में तकलीफ अस्थमा आदि या सीढी चढ़ने में हांफना

कारण:-
°°°°°°°°°°°
--तेल एव चिकनाई वाली वस्तुओं का अधिक सेवन
--दूध और इससे बना कोई भी पदार्थ
--ठंडा पानी औऱ फ्रिज की वस्तुये खांना
--धूल ,धुंए आदि में अधिक समय रहना
--धूप का सेवन न करना

निवारण:-
°°°°°°°°°°°°°
--विटामिन C का सेवन करे यह कफ का दुश्मन है यह संडास के रास्ते कफ निकालता है, जैसे आवंला
--लहसुन, यह पसीने के रूप में कफ को गलाकर निकालता है
--Bp सामान्य हॉगा
--ब्लड सर्कुलेशन ठीक हॉगा
--नींद अच्छी आएगी
--अदरक भी सर्वश्रेष्ठ कफ नाशक है

प्राकृतिक उपचार
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
--एक गिलास गुनगने पानी मे एक चम्मच नमक डालकर उससे गरारे करे
--गुनगने पानी मे पैर डालकर बैठे, 2 गिलास सादा।पानी पिये और सिरर पर ठंडा कपड़ा रखे, रोज 10 मिनट करे
--रोज 30-60 मिनट धूप ले

पित्त( ):-पेट के रोग

--वात दोष और कफ दोष में जितने भी रोग है उनको हटाकर शेष सभी रोग पित्त के रोग है, BP, शुगर, मोटापा, अर्थराइटिस, आदि
--शरीर मे कही भी जलन हो जैसे पेट मे जलन, मूत्र त्याग करने के बाद जलन ,मल त्याग करने में जलन, शरीर की त्वचा में कही भी जलन,
--खट्टी डकारें आना
--शरीर मे भारीपन रहना

कारण:-
°°°°°°°°°°
--गर्म मसाले, लाल मिर्च, नमक, चीनी, अचार
--चाय ,काफी,सिगरेट, तम्बाकू, शराब,
--मांस ,मछली ,अंडा
--दिनभर में सदैव पका भोजन करना
--क्रोध, चिंता, गुस्सा, तनाव
--दवाइयों का सेवन
--मल त्याग रोकना
--सभी 13 वेग को रोकना जैसे छींक, पाद, आदि

निवारण
°°°°°°°°°°
--फटे हुए दूध का पानी पिये, गर्म दूध में नीम्बू डालकर दूध को फाड़े, वह पानी छानकर पिए, पेट का सभी रोग में रामबाण है, सभी प्रकार का बुखार भी दूर करता है
--फलो व सब्जियों का रस, जैसे अनार का रस, लौकी का रस, पत्ता गोभी का रस आदि
--निम्बू पानी का सेवन

प्राकृतिक उपचार
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
--पेट को गीले कपड़े से ठंडक दे
--रीढ़ की हड्डी को ठंडक देना, लकवा इसी रीढ़ की हड्डी की गर्मी से होता है, गीले कपड़े से रीढ़ की हड्डी पर पट्टी रखें
--व्यायाम ,योग करे।
--गहरी नींद ले।

पुराना शनि मंदिर से लेकर ,सुभाष चौक से हंडी चौक तक भी विकास होना चाहिए ❓❓
14/06/2025

पुराना शनि मंदिर से लेकर ,सुभाष चौक से हंडी चौक तक भी विकास होना चाहिए ❓❓

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,कौसल्या हितकारी ।हरषित महतारी, मुनि मन हारी,अद्भुत रूप बिचारी ॥संकट हरने वाले प्रभु राम,सदा अपन...
06/04/2025

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी ।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥
संकट हरने वाले प्रभु राम,सदा अपने भक्तों के साथ रहते है..
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं.
जय सियाराम..
🙏🏻🙏🏻🚩🚩

AgriGoi WhatsApp Channel, Your Ultimate Digital Farming Partner. Scan the QR code or search for AgriGoi in the WhatsApp ...
02/02/2025

AgriGoi WhatsApp Channel, Your Ultimate Digital Farming Partner.
Scan the QR code or search for AgriGoi in the WhatsApp Updates Channel Directory to stay updated with the latest in agriculture.

Click the link below to Join Now:
https://whatsapp.com/channel/0029VavDqAOFHWq4qE4pc13G

01/02/2025

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को रखा गया है अलर्ट पर, लोगों से एहतियात बरतने की अपील

मुख्यतः मुर्गियों और पक्षियों और जानवरों से फैलता है संक्रमण

इंसानों में साधारण फ्लू जैसे दिखते हैं लक्षण, संक्रमण से बचने सतर्कता बरतने की जरूरत

स्वास्थ्य विभाग की टीम 1 किमी दायरे में करेगी डोर टू डोर सर्वे

कंट्रोल रूम स्थापित, 07762-223750 में कॉल कर ले सकते हैं जानकारी और सहयोग
--------------------------------------------------------------------------

रायगढ़, 01 फरवरी 2025/रायगढ़ में मिले बर्ड फ्लू के मामले के बाद कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा है। रायगढ़ शहर और आस पास के 10 किमी दायरे में लोगो के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से डीआईओ डॉ भानु पटेल ने बताया कि बर्ड फ्लू वायरस मुख्यतः पक्षियों और जानवरों में फैलता है। भारत में बर्ड फ्लू वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले नहीं देखे गए हैं। हालांकि इसके लक्षण और संक्रमण के जोखिमों को लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। इस वायरस से संक्रमण की स्थिति में हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बर्ड फ्लू के अधिकतर लक्षण इंफ्लूएंजा की तरह ही दिखते हैं। इसकी समय रहते पहचान जरूरी है। डॉ भानु पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमण स्थल पोल्ट्री फार्म के एक किमी के दायरे में डोर टू डोर सर्वे कर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिससे फ्लू के लक्षण वाले लोगों को एहतियाती उपचार दिया जा सके। लोगों से अपील की गई है कि बुखार आने या फ्लू जैसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जा कर उपचार अवश्य करवाएं।

बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के लक्षण
-------------------------------------
बर्ड फ्लू की स्थिति में ज्यादातर लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही देखे जाते हैं। इसमें बुखार, थकान, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, मतली और उल्टी, दस्त, नाक बहने और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों में बर्ड फ्लू के कारण कंजंक्टिवाइटिस का खतरा भी देखा जाता रहा है। इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना और उपचार प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

बर्ड फ्लू से बचाव के तरीके
-------------------------
एच5एन1 (बर्ड फ्लू) से संक्रमित जानवर के शरीर के तरल पदार्थ, जैसे थूक (लार), छींकने-खांसने से निकलने वाले ड्रॉपलेट या मल के संपर्क में आने से इंसानों में ये संक्रमण हो सकता है। मुख्य रूप से मुर्गियों-पक्षियों के माध्यम से इसका खतरा अधिक होता है। बर्ड फ्लू के एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने का खतरा कम होता है। पक्षियों, जंगली जानवरों और पशुओं के निकट संपर्क में आने से बचने के उपाय, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और मास्क के माध्यम से इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

कंट्रोल रूम स्थापित, 07762-223750 में कॉल कर ले सकते हैं जानकारी और सहयोग
--------------------------------------------------------------------------
जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी और सहयोग के लिए 07762-223750 में कॉल कर सकते हैं।
CMO Chhattisgarh

Address

Raigarh
496001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मोर रायगढ़ - छत्तीसगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share