विधिक साक्षरता कार्यक्रम

  • Home
  • India
  • Raghogarh
  • विधिक साक्षरता कार्यक्रम

विधिक साक्षरता कार्यक्रम Extend your hand -reach out-some one over their needs you. "prevent injustice-promote justice"

28/10/2025

Some more............
MP State Legal Services Authority Jabalpur

27/10/2025
26/10/2025
प्रारंभिक स्तर पर ही विवादों को समाप्त कराने व स्वस्थ समाज के निर्माण की कुंजी है सामुदायिक मध्यस्थता - माननीय न्यायमूर्...
26/10/2025

प्रारंभिक स्तर पर ही विवादों को समाप्त कराने व स्वस्थ समाज के निर्माण की कुंजी है सामुदायिक मध्यस्थता - माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रुसिया

झाबुआ में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सामुदायिक मध्यस्थता प्रारंभिक स्तर पर ही विवादों को समाप्त कराकर स्वस्थ समाज के निर्माण की कुंजी है,विवाद मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सामुदायिक मध्यस्थता वैकल्पिक विवाद समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, उक्त विचार झाबुआ में दिनांक 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रुसिया,प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर ने व्यक्त किये साथ ही न्यायमूर्ति श्री विवेक रुसिया द्वारा इंदौर में सामुदायिक मध्यस्थता के क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती विधि सक्सेना ने व्यक्त किया कि
सामुदायिक मध्यस्थता एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है जिसमें एक प्रशिक्षित, तटस्थ मध्यस्थ समुदाय के भीतर लोगों के बीच मतभेदों और विवादों को सुलझाने में मदद करता है। यह एक सुरक्षित और तटस्थ वातावरण प्रदान करता है जहाँ पक्षकार अपने विवादों पर चर्चा कर अक्सर अदालती कार्यवाही और उससे जुड़े खर्चों से बचते हुए पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान ढूंढ सकते हैं।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा ने झाबुआ में सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र संचालन हेतु हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सेवा निवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मास्टर ट्रेनर डॉ मोहम्मद शमीम, पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह गुर्जर, विशेष न्यायाधीश श्री विवेक सिंह रघुवंशी,जिला न्यायाधीश श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, श्री सुभाष सुनहरे,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितिन कुमार मुजाल्दे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्री शिव कुमार डाबर,न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सरोज बाला मुजाल्दे,श्री बलराज मीणा, सिविल न्यायालय पेटलावद से जिला न्यायाधीश श्री ओम प्रकाश बोहरा, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सोहनलाल भगोरा, श्रीमती नेहा मोर्य सोलंकी, सिविल न्यायालय थांदला से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह रावत, श्री अब्दुल सईद चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान,जिला विधिक सहायता अधिकारी उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर श्री दीपक शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी झाबुआ श्री जयदेव माणिक, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री दीपक भंडारी सहित अधिवक्तागण,अस्सिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विश्वास शाह, , जिला न्यायालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल श्री रुपेश शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शिव कुमार डाबर ने किया।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गायन व जनजाति कलाकारों द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। दिनांक 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ मोहम्मद शमीम सेवा निवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ द्वारा झाबुआ जिले के छह जनपद के 48 प्रतिभागियों को सामुदायिक मध्यस्थता के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

MP State Legal Services Authority Jabalpur
PRO Jansampark Indore JDjansampark Indore

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, इंदौर में छत्तीस...
25/09/2025

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, इंदौर में छत्तीसगढ़ राज्य से प्रशिक्षण हेतु आए जिला समन्वयकों को मिशन शक्ति के अंतर्गत घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956,दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया
MP State Legal Services Authority Jabalpur

23/09/2025
Second day of Advocacy skills training Program in print media MP State Legal Services Authority Jabalpur
22/09/2025

Second day of Advocacy skills training Program in print media
MP State Legal Services Authority Jabalpur

21/09/2025
,मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मध्यप्रदेश र...
21/09/2025

,मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के समन्वय से आयोजित हुआ कार्यक्रम

युवा अधिवक्ताओं ने प्रशिक्षण के साथ साथ जानी अभियोजन और बचाव पक्ष के प्रस्तुतीकरण की तकनीक

माननीय श्री न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, प्रशासनिक न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से दिनांक 20-21 सितम्बर, 2025 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सदस्य सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयदीप गुप्ता, सुश्री प्रिया हिंगोरानी,डॉ.अमन हिंगोरानी,श्री राजीव कुमार विरमानी,श्री संदीप नारायन,श्री विनय सभरवाल, श्री दिलीप मेहरा,श्री सर्वेश चौधरी, श्री जमशेद वे,सुश्री रीमा भंडारी,सुश्री मंजुलता गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित युवा अधिवक्ताओं को एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ- साथ प्रतिभागी अधिवक्ताओं को दो रोल (ए- अभियोजन/याचिकाकर्ता तथा बी- बचाव/प्रतिवादी ) प्रदान किए तथा प्रतिभागियों को 10-10 के समूहों में बांटकर न्यायालय कक्षों में जाकर कोर्स मटेरियल के रूप में प्रतिभागियों को प्रदान किए राज्य बनाम मोंटी खन्ना व राज मल्होत्रा बनाम शिवानी मल्होत्रा के दो प्रकरण तथा उन दोनों प्रकरणों के माध्यम से केस एनालिसिस का तरीका,गवाह को हैंडल करना, अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष के गवाहों का मुख्य परीक्षण, प्रति परीक्षण, मौखिक तर्क, ड्राफ्टिंग स्किल्स डेवलपमेंट के तरीके बताये और उनका अभ्यास भी कराया,और प्रतिभागियों से कार्यक्रम के संबंध में फीड बैक प्राप्त किये।कार्यक्रम के समापन सत्र में माननीय श्री न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल न्यायाधीश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा व्यक्त किया गया कि एक अच्छे अधिवक्ता को हमेशा यह जानना आवश्यक है कि उसे क्या करना है,कितना करना है, क्यों करना है,कब करना है और कहां करना है, इसके अलावा अधिवक्ताओं को अपनी व्यवसायिक नैतिकता हमेशा बनाये रखनी चाहिए जिससे उसकी प्रतिष्ठा स्थापित हो। प्रशिक्षण ‌कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सुश्री सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यप्रदेश, श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, खंडपीठ इंदौर तथा श्री हर्ष सिंह बहरावत, रजिस्ट्रार (प्रशासन), उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश,श्री नीरज मालवीय विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च न्यायालय इंदौर,श्री रितेश ईनाणी,अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर,श्री शिवराज सिंह गवली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्री अनिरुद्ध जैन उप सचिव सालसा,सहित उच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति,जिला न्यायालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
MP State Legal Services Authority Jabalpur PRO Jansampark Indore JDjansampark Indore

Address

District Legal Services Authority Gwalior
Raghogarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विधिक साक्षरता कार्यक्रम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to विधिक साक्षरता कार्यक्रम:

Share