अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

  • Home
  • India
  • Raebareli
  • अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच देश में अमन चैन समानता भाईचारे शिक्षा कायम होने से स्वस्थ देश का निर्माण किया जा सकता है। जय हिन्द।।

08/06/2026

INDIA की बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य का अंश —

मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता, क्योंकि हमारे सामने मौजूद मुद्दे आप सभी अच्छी तरह जानते हैं।हमने 17 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में अपनी एकजुटता और एकता को बहुत निर्णायक तरीके से दिखाया, जब हम सबने मजबूती से एकजुट होकर डिलिमिटेशन पर मोदी सरकार के दुर्भावनापूर्ण बिलों को परास्त किया।

अब हमें उसी भावना को और मजबूत करना है और आगे बढ़ाना है, ताकि मोदी सरकार के कुशासन के कारण देश के सामने खड़ी कई राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके। SIR के कारण हमारे करोड़ों लोगों से उनका मताधिकार छीना जा रहा है। संविधान पर हमला लगातार जारी है। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने और डराने-धमकाने के औजार के रूप में लगातार किया जा रहा है। गैर-भाजपा सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आर्थिक माहौल बेहद नकारात्मक है। नई नौकरियां पैदा करने के लिए जिस रफ्तार से नए निवेश आने चाहिए, वे बिल्कुल उस रफ्तार से नहीं आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में निजी एकाधिकार बढ़ रहा है और MSMEs का भविष्य गंभीर संकट में है। परीक्षा प्रणाली के पूर्ण कुप्रबंधन के कारण हमारे लाखों युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार, खासकर भाजपा शासित राज्यों में, लगातार जारी हैं। हमारी विदेश नीति के साथ पूरी तरह से समझौता किया गया है और उन पारंपरिक मूल्यों को कायम नहीं रखा गया है, जिनकी भारत लंबे समय से पुरजोर समर्थन करता रहा है।

मैं प्रत्येक दल के नेता से अनुरोध करूंगा कि वे कुछ शब्द कहें, जिसके बाद हम आगे उठाए जाने वाले कदमों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद हम सभी दोपहर 2:30 बजे बगल के हॉल में संयुक्त रूप से मीडिया से मिलेंगे।

अब मैं अखिलेश जी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी कार्यवाही की शुरुआत करे - मल्लिकार्जुन खड़गे

Address

Bachhrawan To Haidar Garh
Raebareli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share