22/07/2026
जंतर-मंतर धरने को देशभर से समर्थन। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से भोजन भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लोग स्विगी और जोमैटो के जरिए धरनास्थल पर खाने के पैकेट पहुंचा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को मिल रहे इस जनसमर्थन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।