Samaaj Sevi “Bheem Singh Rathi”

Samaaj Sevi  “Bheem Singh Rathi” “Social Worker” “

रादौर, 11 जून : शहर के कॉलेज रोड पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर में रविवार को समाजसेवी भीम सिंह राठी की ओर से वाटर कूलर भेंट ...
12/06/2023

रादौर, 11 जून : शहर के कॉलेज रोड पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर में रविवार को समाजसेवी भीम सिंह राठी की ओर से वाटर कूलर भेंट किया गया। वाटर कूलर का शुभारंभ समाजसेवी भीम सिंह राठी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी भीम सिंह राठी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर व गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। वाटर कूलर का लाभ स्थानीय लोगों व मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। सभी को समाज कल्याण के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान राजीव आर्य सन्नी ने कहा कि समाजसेवी भीम सिंह राठी समाज कल्याण के कार्यो में बढ़ चढ़कर योगदान दे रहे है। मंदिर परिसर में रखा गया वाटर कूलर वहां पर होने वाले आयोजनों में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। वाटर कूलर के लिए श्री बालाजी सेवा समिति व नामदेव समिति ने उनका हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें खेल किटे भी प्रदान की है। जिससे युवा नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान दे सके। इस अवसर पर प्रधान राजीव आर्य सन्नी, महंत अवध बिहारी पांडे, सुमित वालिया, विकास वर्मा, सुमित कुमार, मास्टर मूलचंद, अनिल मुंजाल, रामकुमार शैंटी, नीरज कपूर, श्रीराम, शिवम, विनोद राणा, प्रदीप शर्मा चिंटू, महेश कुमार, देशराज, संदीप सैनी फतेहगढ़, शुभम शर्मा, अन्नु, जितेंद्र सैनी, मोंटी आदि मौजूद रहे।

रादौर - शहर के श्री बालाजी मंदिर में वाटर कूलर का रिबन काटकर शुभारंभ करते समाजसेवी भीम सिंह राठी।
रादौर - शहर के श्री बालाजी मंदिर में वाटर कूलर का रिबन काटकर शुभारंभ करते समाजसेवी भीम सिंह राठी।

रादौर -  14 मई रादौर में Bright Future Academy के द्वारा चल रही ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट में समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी...
16/05/2023

रादौर - 14 मई रादौर में Bright Future Academy के द्वारा चल रही ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट में समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी जी को मुख्यतिथि के रूप में बुलाया गया इस आयोजन में भीम सिंह राठी जी को Bright future Academy के सदस्यों के द्वारा उनको सम्मानित किया गया भीम सिंह राठी जी ने बताया की ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन करा के खिलाड़ी अपना सारा ध्यान लगा कर खेलों में भाग ले इस से खिलाड़ी अपने आप को नशे से दूर रख कर अपने आने वाले कल को बहुत अच्छा बना सकते है और अपने माता पिता का अपने गाँव का नाम रोशन कर सकते है और साथ में भीम सिंह राठी जी ने टूर्नामेंट में जीतने वाले खिलाड़ियो को ट्रैक सूट और Bright future Academy को 11000 की राशि प्रदान की ..।

इस मोके पर Bright future Academy के कोच श्री अमित चौहान जी , श्री रजनीश शास्त्री जी, आदि मोजूद रहे ..!

रिबन काट के टूर्नामेंट की शुरुआत करते और जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाते समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी जी …

रादौर,13 मई: रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल रामविचार वाटिका छोटाबांस की ओर से शनिवार को श...
14/05/2023

रादौर,13 मई: रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल रामविचार वाटिका छोटाबांस की ओर से शनिवार को शहर के सरकारी स्कूल छोटाबांस में आँखों की जाँच के लिये 14वें निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी रोटेरियन भीम सिंह राठी ने रिबन काटकर किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन निर्मल बैंडी की देखरेख में आयोजित हुए कैंप में 175 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सैनी व उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल करने बारे हिदायत दी। इस दौरान जांच के बाद जरूरतमंदों को 130 आंखों के चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा 65 लोगों की आंखों में सफेद मोतिया व 45 लोगों की आंखों में एलर्जी पाई गई। शिविर में मुख्यातिथि भीम सिंह राठी की ओर से 130 लोगों को अपनी ओर से आंखों के चश्मे भेंट किए गए। वहीं शिविर में रामा नर्सिंग होम की ओर से 40 लोगों के शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर भीम सिंह राठी, रोटेरियन डॉ. एससी सैनी, हरविंदर सिंह पंजेटा, रानी सैनी, देवीदयाल अरोड़ा, उप प्रधान मंजीत सिंह पंजेटा, संदीप सैनी, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, राजीव आर्य सन्नी, ब्रह्मप्रकाश टंडन, सतीश सैनी, संदीप सैनी, मास्टर गुरचरण सिंह आदि ने कहा कि रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल मिलकर क्षेत्र के गांवों में आंखों की जांच के निशुल्क शिविर लगा रहे है। जिससे ग्रामीणों को भारी लाभ मिल रहा है।

रादौर - रादौर में आयोजित शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ करते मुख्यातिथि भीम सिंह राठी व अन्य।
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में आंखों की जांच करवाने पहुंचे स्थानीय लोग।
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में आंखों की जांच करवाने पहुंचे स्थानीय लोग।

रादौर- (10 जुलाई) समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी जी ने रादौर विधानसभा के गाँव दौलतपुर में आईं कैम्प लगवाया जिसका शुभआरंभ भ...
11/05/2023

रादौर- (10 जुलाई) समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी जी ने रादौर विधानसभा के गाँव दौलतपुर में आईं कैम्प लगवाया जिसका शुभआरंभ भीम सिंह राठी जी ने किया …।

गाँव में लगे आईं कैम्प में 214 लोगो के आँखों की जाँच हुई जिसमें से 60 लोगो को अस्पताल में भेजा गया उनकी आँखों में डॉक्टर के द्वारा ज़्यादा दिक़्क़त बताई गई और बाक़ी लोगो को चसमे और आईं ड्राप्स वित्रित करायी गई ..।

इस मोके पर गाँव की सरपंच पिंकी देवी, समाज सेवी श्री मदन लाल, पंच - इंदरजीत,अनिल कुमार , दिनेश कुमार , सोनिया देवी,
आँगनवाडी वर्कर रजनी देवी और स्कूल अध्यापिका कुसुम सैनी मोजूद रही ।
और साथ में गाँव के सरकारी स्कूल में भीम सिंह राठी जी द्वारा ज़रूरत मंद बच्चो को कापीया और पेंसिल बाँटी गई ..।

रादौर- गाँव दौलतपुर में भीम सिंह राठी जी का स्वागत करते स्थानीय लोग ..।
सरकारी स्कूल के बच्चो को कापीया और पेंसिल बाँटते हुए समाज सेवी भीम सिंह राठी जी ..

हल्का रादौर के समस्त क्षेत्र वासीओ को समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी जी की तरफ से महाराणा प्रताप जयंती की भावपूर्ण श्रद्धा...
09/05/2023

हल्का रादौर के समस्त क्षेत्र वासीओ को समाज सेवी श्री भीम सिंह राठी जी की तरफ से महाराणा प्रताप जयंती की भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏🙏

रादौर,6 मई(जसवंत सिंह):  रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल रामविचार वाटिका छोटाबांस की ओर से...
07/05/2023

रादौर,6 मई(जसवंत सिंह): रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल रामविचार वाटिका छोटाबांस की ओर से शनिवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में आँखों की जाँच के लिये 13वें निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पंजाबी सभा रादौर के प्रधान पूर्ण आहूजा व समाजसेवी रोटेरियन भीम सिंह राठी ने रिबन काटकर संयुक्त रूप से किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन देवीदयाल अरोड़ा व पार्षद भगवतदयाल कटारिया की देखरेख में आयोजित हुए कैंप में 135 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सैनी व उनकी टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल करने बारे हिदायत दी। इस दौरान जांच के बाद जरूरतमंदों को 100 आंखों के चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा 45 लोगों की आंखों में सफेद मोतिया व 30 लोगों की आंखों में एलर्जी पाई गई। शिविर में मुख्यातिथि भीम सिंह राठी की ओर से 100 लोगों को अपनी ओर से आंखों के चश्मे भेंट किए गए। वहीं शिविर में रामा नर्सिंग होम की ओर से 40 लोगों के शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर भीम सिंह राठी, रोटेरियन डॉ. एससी सैनी, देवीदयाल अरोड़ा, उप प्रधान मंजीत सिंह पंजेटा, संदीप सैनी, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, राजीव आर्य सन्नी, ब्रह्मप्रकाश टंडन, सतीश सैनी आदि ने कहा कि रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल मिलकर क्षेत्र के गांवों में आंखों की जांच के निशुल्क शिविर लगा रहे है। जिससे ग्रामीणों को भारी लाभ मिल रहा है।

रादौर - रादौर में आयोजित कैंप का रिबन काटकर शुभारंभ करते प्रधान पूर्ण आहूजा व अन्य।
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।

रादौर,3 मई(जसवंत सिंह): गांव पोटली में वाल्मीकि समाज की ओर से समाजसेवी भीम सिंह राठी का गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं स...
03/05/2023

रादौर,3 मई(जसवंत सिंह): गांव पोटली में वाल्मीकि समाज की ओर से समाजसेवी भीम सिंह राठी का गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। वाल्मीकि समाज के प्रधान कर्मवीर पोटली ने कहा कि समाजसेवी भीम सिंह राठी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की हर समय सेवा करने में लगे हुए है। जिसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। सभी को इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। जिससे हम समाज के जरूरतमंद लोगों की भरपूर सेवा कर सकते है। समाजसेवी भीम सिंह राठी ने कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जब भी उनसे कोई मांग की जायेगी, वह उसे पूरा करवाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर विकास वर्मा, सुमित, कमल कंबोज, कमल, अशोक, मुकेश, संजीव, प्रवीण, रोहतास, जगमाल सिंह आदि मौजूद रहे।

रादौर - गांव पोटली में समाजसेवी भीम सिंह राठी को सम्मानित करते समाज के लोग।

रादौर, 29 अप्रैल(जसवंत सिंह): रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल रामविचार वाटिका छोटाबांस की ...
30/04/2023

रादौर, 29 अप्रैल(जसवंत सिंह): रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल रामविचार वाटिका छोटाबांस की ओर से शनिवार को शहर के माता मोहल्ला में स्थित जय दुर्गा मंदिर हॉल में आँखों की जाँच के लिये 12वेें निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी रोटेरियन भीम सिंह राठी ने रिबन काटकर किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संदीप सैनी की देखरेख में आयोजित हुए कैंप में 180 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सैनी व उनकी टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल करने बारे हिदायत दी। इस दौरान जांच के बाद जरूरतमंदों को 140 आंखों के चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा 65 लोगों की आंखों में सफेद मोतिया व 45 लोगों की आंखों में एलर्जी पाई गई। शिविर में मुख्यातिथि भीम सिंह राठी की ओर से 140 लोगों को अपनी ओर से आंखों के चश्मे भेंट किए गए। वहीं शिविर में रामा नर्सिंग होम की ओर से 45 लोगों के शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर भीम सिंह राठी, रोटेरियन डॉ. एससी सैनी, देवीदयाल अरोड़ा, उप प्रधान मंजीत सिंह पंजेटा, मोहित गर्ग, संदीप सैनी, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, राजीव आर्य सन्नी, ब्रह्मप्रकाश टंडन, मास्टर गुरचरण सिंह, सतीश सैनी आदि ने कहा कि रोटरी क्लब रादौर व श्री स्वामी आत्मरामनंद चैरिटेबल आई अस्पताल मिलकर क्षेत्र के गांवों में आंखों की जांच के निशुल्क शिविर लगा रहे है। जिससे ग्रामीणों को भारी लाभ मिल रहा है।

रादौर - रादौर में आयोजित कैंप का रिबन काटकर शुभारंभ करते रोटेरियन भीम सिंह राठी ..!
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।
रादौर - रादौर में आयोजित शिविर में जरूरतमंद को चश्मा भेंट करते भीम सिंह राठी।

दिनाँक 20-04-2023रादौर विधानसभा के सभी नगर वसीओ और गाँव वसीओ का मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरे जन्मदिन...
21/04/2023

दिनाँक 20-04-2023

रादौर विधानसभा के सभी नगर वसीओ और गाँव वसीओ का मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर मुझे शुभकामनाये भेजी मैं सभी को तह दिल से प्रणाम करता हूँ 🙏🙏

दिनाँक 20/04/2023 जगाधरी में कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 18 में आर्य समाज जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सारण की अध्यक्षता में कार्यक्रम ...
21/04/2023

दिनाँक 20/04/2023

जगाधरी में कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 18 में आर्य समाज जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सारण की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भीम सिंह राठी रादौर से रहे उन्होंने सभी डॉक्टरों को संबोधित किया कि आप लोग समाज में बहुत अच्छे कार्य करते हैं ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते दामों पर इलाज करते हैं आभूषण में काम करते हैं इस अवसर पर आरएमपी जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा जी को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कल्याण प्रधान को बनाया सभी पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया सभी इलाके से डॉक्टरों साथियों ने भाग लिया भीम सिंह राठी समाजसेवी ने बताया समाज में जब भी मेरी जरूरत होती है मैं आपके साथ खड़ा हूं कंधे से कंधा मिलाकर सभी साथियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर डॉक्टर कालाराम पूर्व चेयरमैन डॉक्टर बलजीत सैनी कोषाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कंबोज डॉ रविन्द्र शर्मा डॉक्टर सोहन सिंह के जोगिंदर सिंह जगाधरी डॉ रामकुमार चाहडवाला डॉ राजकुमार नाहरपुर मोदीनगर धर्मेंद्र सैनी जगाधरी जनरल सिंह सारण डॉ रवि सरपंच आदि उपस्थित रहे..।

दिनाँक 16/04/2023गाँव पाँसरा में जिला स्तर पे चल रहे दंगल में मुझे मुख्यतिथि के रूप में जाने का अवसर प्राप्त हुआ, गाँव क...
17/04/2023

दिनाँक 16/04/2023

गाँव पाँसरा में जिला स्तर पे चल रहे दंगल में मुझे मुख्यतिथि के रूप में जाने का अवसर प्राप्त हुआ, गाँव के लोगो ने हमारा तह दिल से स्वागत किया…।

और साथ में रादौर विधानसभा के गाँव सुखपुरा में स्थानीय लोगो से मिलकर विभिन्न बातो पर विचार विमर्श किया और गाँव के लोगो से उनकी समस्याओ के बारे में बात चीत की ..।

दिनाँक 14/04/2023 Radaur डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में Radaur or Gumthala गाँव में मुझे मुख्यतिथि के रूप मे...
16/04/2023

दिनाँक 14/04/2023

Radaur

डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में Radaur or Gumthala गाँव में मुझे मुख्यतिथि के रूप में बुला कर वहाँ के सरपंच और लोगो के तह दिल से हमारा स्वागत किया …।
सभी भाई बहनों का मैं दिल से हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ 🙏

Address

Radaur Jaat Nagar Street Number. 4
Radaur
135133

Telephone

+919811224807

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samaaj Sevi “Bheem Singh Rathi” posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category