Police mitra - पुलिस मित्र टीम पुष्कर

  • Home
  • India
  • Pushkar
  • Police mitra - पुलिस मित्र टीम पुष्कर

Police mitra - पुलिस मित्र टीम पुष्कर पुलिसमित्र टीम पुष्कर

27/02/2024
*80 फ़ीट गहरे कुवे में गिरा 12 फ़ीट लंबा अजगर*,*टीम पुलिसमित्र ने कुवें में उतरकर बचाई अजगर की जान*राजस्थान के अजमेर जिले ...
15/02/2024

*80 फ़ीट गहरे कुवे में गिरा 12 फ़ीट लंबा अजगर*,

*टीम पुलिसमित्र ने कुवें में उतरकर बचाई अजगर की जान*

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर के नजदीक चावंडिया गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिसमित्र टीम की सूझबूझ के कारण कुएं में गिरे अजगर सांप की जान आखिरकर बच गई. दरअसल चावंडिया गांव में किसान नोरत माली के खेत पर बने करीब 80 फीट गहरे कुएं में एक अजगर सांप गिर गया था. खेत पर पहुंचे नोरत ने जब कुएं में झांक कर देखा तो कुएं में अजगर सांप फुफकारता नजर आया, जिसके बाद नोरत ने निस्वार्थ रूप से सांपो का जीवन बचाने वाली पुलिसमित्र टीम को कुएं में अजगर सांप गिरने की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिसमित्र की टीम के स्नेक रेस्क्यूएर राजेन्द्र बच्चानी, सांवरा शर्मा व विष्णु प्रकाश अजय नाथ, चिरंजीलाल कुमावत ने तुरन्त ही कुएं में गिरे अजगर सांप को निकालने का प्रयास शुरू किया ।
सबसे पहले रस्सियों की सहायता से अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया पर अजगर का वजन ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी हुई इसके पश्चात स्नेक रेस्क्यूएर राजेन्द्र वच्छनी सहयोगी के साथ कुवे में उतरकर 12 फ़ीट लंबे भारी भरकम अजगर को रेस्क्यू किया और बाहर निकाला । मोके पर मौजूद ग्रामीणों ने कुवे में गिरे अजगर की जान बचाने पर टीम पुलिसमित्र के निस्वार्थ कार्यो की सराहना की । इसके पश्चात अजगर को वनविभाग के अधिकारी सौरभ जैन व भंवर सिंह के निर्देशन में जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया गया ।
*अजगर की हो जाती मौत*
बताया जा रहा है कि अजगर सांप तीन-चार दिन पहले कुएं में गिरा था. लेकिन मालिक को उसे निकालने का रास्ता नही नजर आया. अगर ज्यादा दिन तक अजगर कुएं में रहता तो मर जाता. क्योंकि कुएं में ज्यादा खाने को नहीं मिलता साथ ही ठंड के मौसम में ठंडा पानी उसके लिए घातक सिद्ध होता. वन्यजीवो के विशेषज्ञ राजेन्द्र वच्छनी कहना है कि अजगर जैसे कोल्ड ब्लड वाले प्राणी को बहुत ज्यादा ठंडा पानी वैसे ही सूट नहीं करता. इस कारण से भी उसकी मृत्यु हो जाती.।

राजस्थान में एक बदनाम जहरीला सांप है जिसे मारवाड़ी/क्षेत्रीय भाषा में पीवणा कहते हैं। पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा है क...
06/07/2023

राजस्थान में एक बदनाम जहरीला सांप है जिसे मारवाड़ी/क्षेत्रीय भाषा में पीवणा कहते हैं। पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा है कि पीवणा सांप के नाम से बहुत से गलत सांपों के फोटो वायरल हो रहे हैं इसलिए सोचा कि असली पीवणा दिखा दिया जाए।
पीवणा एक मारवाड़ी शब्द है जिसका अर्थ है "पीने वाला" और ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा अंधविश्वास है कि यह सांप नींद में इंसान की सांस पी जाता है परंतु यह सत्य नहीं है। वास्तव में अन्य सांपों की भांति इसे भी काटना ही पड़ता है तब जा कर इसके शिकार के शरीर में कोई दुष्प्रभाव होता है। अन्य करैत साँपों की भांति इसके काटने पर भी दंश या स्नेकबाईट का निशान नहीं दिखता है इसलिए ऐसा मान लिया जाता है कि इसने काट नहीं होगा और सीधे सांस खींच लिया होगा।
वैसे इसका अंग्रेजी नाम सिंध क्रैट (बंगारस सिंदेनस) है। यह करैत वंश का सांप है और केवल भारत के राजस्थान और पंजाब में देखा गया है। अन्य करैत (क्रैट) साँपों की भांति यह भी घातक रूप से जहरीला साँप है और इलाज के आभाव में कुछ घंटों में ही पीड़ित की मृत्यु संभव है।

एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के के शर्मा साथ पुलिसमित्र टीम पुष्कर ने आज कायड़ विश्राम स्थली में एनसीसी के...
09/06/2023

एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के के शर्मा साथ पुलिसमित्र टीम पुष्कर ने आज कायड़ विश्राम स्थली में एनसीसी के 600 बच्चो समेत स्टाफ को सरीसृप प्रजातियों को बचाने व उनके संरक्षण हेतु जनजागरूकता अभियान के तहत ट्रेनिंग दी व जागरूक किया ।

अजमेर,8 जून 2023.
कायड़ विश्राम स्थली में एन सी सी के कमबाईणड एनुअल ट्रेनिंग कॉर्प में चल रहे एन सी सी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज करीब 600 ट्रेनीज,स्टाफ आदि को प्रोफेसर केके शर्मा पूर्व कुलपति महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय जो मिशन स्नेक बाईट डेथ फ्री इण्डिया के राष्ट्रीय समन्वयक भी है ने पुष्कर से आये पुलिसमित्र टीम से अमित भट्ट,राजेंद्र बछानी, सांवरा और दीपेंद्र के समन्वयन मे एन सी सी के अधिकारियो के साथ सर्प,सर्प दंश,कारण, निवारण आदिका प्रशिक्षण दिया।सभी सर्प विषैले नहीं होते,राजस्थान में पाए जाने वाले सर्प की चित्र सहित व्याख्यान देकर समझाया।
अजमेर जिले में पिछले 6 वर्षों से निस्वार्थ सेवाओ द्वारा लगभग 5500 से भी अधिक सांपो का जीवन बचा चुके पुलिसमित्र टीम पुष्कर ने एनसीसी के 600 ट्रेनीज को सांपो की पहचान के साथ साथ उनके सुरक्षित रेस्क्यू हेतु उन्हें प्रशिक्षण की जानकारी दी ।
साथ ही प्रशिक्षुओं को सर्प दंश के बाद प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी। यह बताया कि सर्प दंश के बाद बिना समय गंवाए सीधा अस्पताल जाना चाहिए, झाड़ फूक से उपचार में विलम्ब और कभी कभी मृत्यु भी हो जाती है ।

सूबेदार नायक समंदर सिंह चौधरी ने प्रशिक्षण देबे आयी टीम का आभार व्यक्त किया।

दुर्लभ प्रजाति का ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप का रेस्क्यू ऑपरेशन
01/06/2023

दुर्लभ प्रजाति का ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप का रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय पर्यावरण मंत्रालय के संरक्षण की टीम ने की पुलिस मित्र के कार्यों की सराहना**पुष्कर पहुंचकर पुलिस मित्र टीम के कार...
28/04/2023

भारतीय पर्यावरण मंत्रालय के संरक्षण की टीम ने की पुलिस मित्र के कार्यों की सराहना*

*पुष्कर पहुंचकर पुलिस मित्र टीम के कार्यों का किया निरीक्षण*
भारतीय पर्यावरण मंत्रालय के संरक्षण में कार्य कर रहे नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के वैज्ञानिक डॉ शक्ति कुमार सिंह, डॉ मोहम्मद यूनुस व डॉ मनोज शर्मा ने गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. के के शर्मा के साथ गुरुवार पुष्कर पहुचे व पुलिसमित्र टीम द्वारा पुष्कर में काफी वर्षो से किये जा रहे सेवाकार्यो की जानकारी ली ।
पुलिसमित्र टीम प्रभारी अमित भट्ट द्वारा गत सात वर्षों से आमजन समेत मूक पशुओं का जीवन बचाने व पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की जानकारी प्रदान की गई जिससे काफी प्रभावित हुए। पुष्कर यात्रा के दौरान डॉ शक्ति कुमार सिंह व मोहम्मद यूनुस ने पुलिसमित्र टीम प्रभारी अमित भट्ट व उनकी टीम के विभिन्न सदस्यों से लंबे समय तक विचार विमर्श किया ओर टीम द्वारा किये जा रहे पर्यावरण संरक्षण यथा पुष्कर में स्वच्छता अभियान व पहाड़ो से पॉलीथिन व कचरा हटाना, कोरोना व लंपी जैसी महामारियों के बीच भी मानव व हजारों मूक पशुओं का जीवन बचाने हेतु अपनी जान तक कि परवाह किये बगैर सेकड़ो गायों का जीवन बचाना व रिहायशी इलाकों में घुस आए हजारों सांपो को पकड़कर पुनः जंगलों में छोड़ने से काफी प्रभावित हुए । उन्होंने बताया कि बारिश के समय प्रतिवर्ष भारी मात्रा में सांप पहाड़ी इलाको से बहकर सरोवर में आ जाते है व पूरे वर्ष श्रद्धालु सरोवर में स्नान करने आते रहते है उनकी सुरक्षा के लिहाज से पुलिसमित्र टीम पुष्कर में लंबे समय से प्रशासन की काफी सहायता कर रहे है ।
तीनो पर्यावरण विशेषज्ञ जो कि पर्यावरण मंत्रालय के प्रतिनिधि के रूप में यहां आए व बेहद प्रभावित हुए उन्होंने कहा प्रो. के के शर्मा के निर्देशन में अमित भट्ट व उनकी टीम बेहद उत्कृष्ट कार्य कर रहे है क्यों न इनके प्रयास व उपलब्धियों को नीति आयोग व पर्यावरण मंत्रालय के विभिन्न प्लेटफॉर्म जो कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में कार्यरत है वहां तक पहुचाया जाए ।

डॉ यूनुस ने कहा कि जब पुलिसमित्र टीम के सेवाकार्यो की जानकारी पर्यावरण मंत्रालय व प्रधानमंत्री मोदी को दी जाएगी तो पुष्कर से संचारित हो रहे विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्य विश्व पटल दिखाई देंगे ।

पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो. शर्मा ने बताया कि पुष्कर विश्व मे वह बायोजियोग्राफिकल क्षेत्र है जो कि बहुत यूनिक है यहां विभिन्न जीव जंतुओं व वनस्पति की प्रजातियां पाई जाती है । यहां का मौसम सरीसृप प्रजातियों के अनुकूल है ।पुष्कर पहुंचने पर पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट के नेतृत्व में राजेंद्र बचानी अरविंद सेन मुकेश देवड़ा अजयनाथ सहित पुलिस मित्र ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

*जनजागृति के लिए कार्यशाला का आयोजन किया:* सर्प जनजागृति के लिए कार्यशाला आयोजित
28/04/2023

*जनजागृति के लिए कार्यशाला का आयोजन किया:* सर्प जनजागृति के लिए कार्यशाला आयोजित

सर्प जनजागृति के लिए कार्यशाला...

*राजस्थान में प्रो केके शर्मा और उनकी सर्प रक्षा टीम के कार्यो की नेशनल अकादमी ऑफ़ साइंस इंडिया ने बताया उत्क्रष्ट साइंस ...
26/04/2023

*राजस्थान में प्रो केके शर्मा और उनकी सर्प रक्षा टीम के कार्यो की नेशनल अकादमी ऑफ़ साइंस इंडिया ने बताया उत्क्रष्ट साइंस सोसाइटी प्रयास*

*पुष्कर की पुलिसमित्र टीम ने पुष्कर में स्नेक पार्क की मांग की*

25 अप्रैल नेशनल अकादमी ऑफ़ साइंस इंडिया राजस्थान चैप्टर की जयपुर न्यू यूनिवर्सिटी कुलपती अध्यक्षता में 24 अप्रैल को आयोजित बैठक में प्रोफेसूर केके शर्मा पूर्व कुलपती और मिशन स्नेक बाईट डैथ इंडिया समूह के राष्ट्रीय संयोजक को सांपो के संरक्षण और सर्प दंश के बाद चिकित्सीय सहायता और सांपो का जीवन बचाने हेतु जनजागृति के प्रयासों की जानकारी देने के बारे में बताया।
प्रो शर्मा ने बताया कि पुष्कर टीम में अमित भट्ट,राजेंद्र वच्छानी, सांवरा , लक्ष्मण गढ़ के कैलाश सैनी,बुद्धि प्रकाश, जैसलमेर के विकास मोहता,और अजमेर के प्रीतम कुमार सांपो के जीवन के संरक्षण और सर्प जनजागृति के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से काफी सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। जिसका असर ये हुआ है कि अब लोग सांपो को देखते ही मारने की बजाय सांपो की सूचना देकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छुड़ाने में लगे है ।

अपने इन्ही निस्वार्थ सेवा कार्यो हेतु हाल ही आईं जी रूपिंदर सिंह ने अमित भट्ट व उनकी पुलिसमित्र टीम को सम्मानित किया । इसके पूर्व भी पुलिसमित्र टीम कई बार प्रशासन द्वारा सम्मानित की जा चुकी है।

मीटिंग में भारत की विभिन्न हस्तियों यथा कुलपति एच एन वर्मा,प्रो एन के लोहिया,डा कटोच पूर्व डायरेक्टर जनरल आईं सी एम् आर उपस्थित रहे।प्रो शर्मा ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक सर्पो व मनुष्यो के बीच सामंजस्य के प्रस्ताव रखे जिसे स्वीकार कर लिया गया।

अबतक राजस्थान पुष्कर की पुलिसमित्र टीम प्रतिवर्ष खाने की तलाश में भटक कर रिहायशी इलाकों में घुस गए सांपो को और पवित्र पुष्कर सरोवर में बारिश के दौरान बहकर आये लगभग पांच हजार से ज्यादा सर्पो को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर उन्हें पुनः जंगलों में व उनके प्राकृतिक आवास में पहुचाने का प्रयास करते रहै है।
पुलिसमित्र टीमो के अनुरोध पर पुष्कर में सर्प रेस्क्यू केंद्र ( स्नेक पार्क ) स्थापना की बात को भी राष्ट्रीय संस्थान तक पहुचाया जिसे उन्होंने स्वीकार करके इस ओर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है ।

Police Mitra kaise bane hindi | पुलिस मित्र कैसे बने 5 मिनट में सीखे पुलिस मित्र पंजीकरण
25/04/2023

Police Mitra kaise bane hindi | पुलिस मित्र कैसे बने 5 मिनट में सीखे पुलिस मित्र पंजीकरण

Police Mitra kaise bane hindi | पुलिस मित्र कैसे बने 5 मिनट में सीखे पुलिस मित्र पंजीकरण

*घर मे जहरीले कोबरा सांप को देखकर मचा हड़कंप, पुलिसमित्र टीम ने किया रेस्क्यू करके परिजनों को दहशत मुक्त किया*सुबह नींद स...
24/04/2023

*घर मे जहरीले कोबरा सांप को देखकर मचा हड़कंप, पुलिसमित्र टीम ने किया रेस्क्यू करके परिजनों को दहशत मुक्त किया*

सुबह नींद से जागने का वक्त हो और घर में कोबरा जैसा जहरीला सांप दिख जाये तो वहां मौजूद सदस्यों की क्या स्थिति होगी, यह सहज ही समझा जा सकता है. कुछ ऐसी ही स्थिति में आज सुबह परेशान रहा एक परिवार और बाद में पुलिसमित्र टीम की रेपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने जब मौर्चा संभाला तो परिवार वालों ने राहत की सांस ली.

दरअसल पुष्कर के नजदीकी ग्राम देवनगर में बाबूलाल डांगी के बरामदे में कोबरा सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिसमित्र टीम को दी गई . जिसके बाद पुष्कर थानाधिकारी डॉ रविश सामरिया के निर्देशन में पुलिसमित्र टीम की रेपिड रिस्पॉन्स यूनिट इंचार्ज अमित भट्ट के साथ राजेन्द्र वचछानी व मनीष कुमावत मौके पर पहुचे और सांप को पकड़ लिया गया. बताया जाता है कि रविवार की सुबह एक कोबरा सांप चूहा को शिकार करने के दौरान बाबूलाल डांगी के बरामदे पर पहुंच गया. लेकिन घर की एक महिला सदस्य की नजर सांप पर पड़ गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. लेकिन लोगों के पहुंचने की आहट सुन सांप घर में निम्बू के पेड़ के नीचे छिप गया.

जिसके बाद पुलिसमित्र टीम द्वारा जहरीले कोबरा सांप को पकड़ लिया गया. इस बीच रेस्क्यू के दौरान सांप की फुफकार से लोग सहमे रहे. मिली जानकारी के अनुसार पुलिसमित्र टीम ने वन अधिकारियों के निर्देशन में सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है ।

पुलिसमित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट ने बताया कि पुष्कर के नजदीकी ग्राम देवनगर में कोबरा सांप मिला. जिसका रेस्क्यू कर लिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि कोबरा सर्प 8 साल पुराना है. जो कि काफी जहरीला होता है. बढ़ती गर्मी के कारण सांप पानी की तलाश में इधर-उधर भ्रमण शुरू कर देता है. वहीं उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी को सांप डस ले तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए. साथ ही झाड़-फूंक के चक्कर से भी बचना चाहिए.

Address

Pushkar

Telephone

+918078679500

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Police mitra - पुलिस मित्र टीम पुष्कर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Police mitra - पुलिस मित्र टीम पुष्कर:

Share