Prakash Chand

Prakash Chand #प्रकाश_चन्द
#प्रदेश_उपाध्यक्ष_उत्तराखंड_कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग

14 April ग्राम जखोलआज हम सबने मिलकर भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया। कार्यक्रम में प्रत...
15/04/2026

14 April ग्राम जखोल
आज हम सबने मिलकर भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए हमने बाबासाहेब के संघर्ष, उनके संविधान और उनके सपनों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। जखोल गाँव आज बाबासाहेब के "शिक्षा, संगठन, संघर्ष" के नारों से गूंज उठा।

आइए, हम सब मिलकर उस भारत का निर्माण करें जहाँ हर व्यक्ति को समानता और इज्जत मिले - यही बाबासाहेब का सच्चा सम्मान होगा।

जय भीम 💙

13/04/2026
आज देहरादून में आयोजित “जय भीम जय हिंद सम्मेलन” में शामिल होने का सौभाग्य मिला।यह सम्मेलन कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान...
12/04/2026

आज देहरादून में आयोजित “जय भीम जय हिंद सम्मेलन” में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
यह सम्मेलन कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नेता श्री कन्हैया कुमार जी ने शिरकत की और अपने विचारों से सबको प्रेरित किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे श्री प्रीतम सिंह जी द्वारा नीला पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा की बात है।

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए, संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेता हूँ।

जय भीम – जय हिंद 🙏

— प्रकाश चंद
प्रदेश उपाध्यक्ष
उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी
अनुसूचित जाति विभाग
Indian National Congress Uttarakhand Akash Deep Karan Mahara Madan Lal Prakash Chand Prakash Chand Radhey Shyam Kothary #श्री_प्रकाश_चंद_जी #पुरोला_विधानसभा_2027 #उत्तराखंडकांग्रेस #कांग्रेस_जिंदाबाद

आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏उनकी ऊर्जा और कांग्रेस पार्टी के ...
11/04/2026

आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏

उनकी ऊर्जा और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण देखकर मन में नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। उनसे मिलकर पार्टी के प्रति सत्यनिष्ठा और समर्पण की भावना और भी प्रबल हो गई है।

खासकर उत्तराखंड के दौरे में वह जिस तरह से कार्यकर्ताओं के बीच खड़ी होती हैं, वह प्रेरणादायक है। 💪

🇮🇳 कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद! 🇮🇳
Indian National Congress Uttarakhand Madan Lal Karan Mahara Following Prakash Chand Prakash Chand Akash Deep



#उत्तराखंड_दौरा
#कांग्रेस_जिंदाबाद
#पुरोला_विधानसभा_2027 #उत्तराखंडकांग्रेस #श्री_प्रकाश_चंद_जी

कल दिनांक 08/04/2026 दिल्ली का दिन मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया। राहुल गांधी जी से मुलाकात कर उनके विजन और म...
09/04/2026

कल दिनांक 08/04/2026 दिल्ली का दिन मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया। राहुल गांधी जी से मुलाकात कर उनके विजन और मार्गदर्शन को समझने का सौभाग्य मिला। आगामी चुनाव 2027 की रणनीति पर देशभर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) श्री मदन लाल जी के सानिध्य में मुझे (प्रकाश चंद) प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग), मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह मेरे ऊपर पार्टी का विश्वास है कि हम विधानसभा पुरोला में कुछ बदलाव लाएंगे।

अब नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस को नई बुलंदी देने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। 🇮?FollowingnIndian National Congress UttarakhandnMadan LalaPrakash ChandnAkash DeepeKaran MahararIndian National Congress Uttarakhandnd

ग्राम सभा सुनाली में एक अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। 32 वर्षीय बहन कुमारी मीरा, जो राजकीय...
08/04/2026

ग्राम सभा सुनाली में एक अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। 32 वर्षीय बहन कुमारी मीरा, जो राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत थीं, उनका असामयिक निधन हम सभी के लिए गहरा आघात है। वे स्वर्गीय नहीं, बल्कि हमारे बीच एक प्रेरणा, एक स्नेहमयी व्यक्तित्व और एक समर्पित शिक्षिका के रूप में सदैव जीवित रहेंगी।
स्व. मीरा जी, सुपुत्री श्री जगत कुमार जी, ने अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके द्वारा दी गई शिक्षा, उनके स्नेहपूर्ण शब्द और उनके साथ बिताए गए पल आज भी सभी के हृदय में अमिट स्मृतियों के रूप में बसे रहेंगे।

संदिग्ध परिस्थितियों में उनका यूँ अचानक हमसे दूर हो जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में शब्द भी मौन हो जाते हैं और हृदय केवल शोक से भर उठता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
आपकी यादें सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगी, आपका स्नेह, आपका समर्पण और आपकी मुस्कान कभी भुलाई नहीं जा सकेगी।
ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को  #ग्राम_फिताडी,  #मोरी में आगजनी से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी गईं।  #श्री_प्...
30/03/2026

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को #ग्राम_फिताडी, #मोरी में आगजनी से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी गईं।

#श्री_प्रीतम_सिंह_जी (पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री) द्वारा प्रभावित लोगों से वार्ता कर उन्हें संवेदना प्रकट की तथा प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग) #श्री_प्रकाश_चंद_जी ने पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
और इस कार्यक्रम में पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला श्री #हरिमोहन_सिंह_नेगी जी का भरपूर सहयोग मिला ।

दोनों नेताओं ने कहा कि आगजनी पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जाएगी और इस दिशा में सहयोग के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन से भी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

#आगजनी_पीड़ित #मोरी #उत्तराखंडकांग्रेस #राहतकार्य #संवेदना #पुरोला_विधानसभा_2027 #पुरोला_विकास_संकल्प #पुरोला

💧 कमल नदी आज संकट में है – हम सबकी जिम्मेदारी है इसे बचाना।कभी बहती रहने वाली कमल नदी आज सूखने की कगार पर है। घटता जलस्त...
22/03/2026

💧 कमल नदी आज संकट में है – हम सबकी जिम्मेदारी है इसे बचाना।

कभी बहती रहने वाली कमल नदी आज सूखने की कगार पर है। घटता जलस्तर सिर्फ एक नदी का नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है।

आज #विश्वजलदिवस पर हम संकल्प लें:
🔹 वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दें
🔹 भूजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें
🔹 नदी में गंदगी और गंदा पानी डालने से रोकें

कमल नदी को बचाना है – तो अभी जागना होगा।
हर बूँद कीमती है, हर प्रयास जरूरी है।

जल है तो कल है।
#कमलनदी #जलसंरक्षण #नदीबचाओ
#प्रदेश_उपाध्यक्ष_कांग्रेस_पार्टी_उत्तराखंड_अनुसूचित_जाति_विभाग #2027चुनाव #पुरोलाविधानसभा #विधायक_प्रत्याशी_पुरोला_विधानसभा_2027

उत्तराखंड के लोकप्रिय त्यौहार "फूल देई" के पावन अवसर पर मैं समस्त विधानसभा वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली क...
15/03/2026

उत्तराखंड के लोकप्रिय त्यौहार "फूल देई" के पावन अवसर पर मैं समस्त विधानसभा वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। यह त्यौहार नई फसल और नई ऋतु का संदेश लेकर आता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह त्यौहार ढेरों खुशियाँ और मिठास लेकर आए ।

फूल देई की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाइयाँ!
#प्रदेश_उपाध्यक्ष_अनुसूचित_जाति_विभाग #विधायक_प्रत्याशी_पुरोला_विधानसभा_2027 #प्रदेश_उपाध्यक्ष_कांग्रेस_पार्टी_उत्तराखंड_अनुसूचित_जाति_विभाग #2027चुनाव #अनुसूचितजातिविभाग #पुरोलाविधानसभा #
#उत्तराखंड_के_लोक_त्यौहार

Address

Purola
249185

Telephone

+918126016609

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prakash Chand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prakash Chand:

Share