District Administration, Purnea

Directions Website Contact the organization

District Administration, Purnea This is official page of District Administration, Purnea.Through this page, you can get relevant information.

05/10/2026

रहमते आलम, सहायक अभियंता ,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-02 बनमनखी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से योजना एवं विकास विभाग के अधीन स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल पूर्णिया तथा बनमनखी द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

समाहरणालय पूर्णिया,       जनसंपर्क कार्यालय,      प्रेस विज्ञप्ति:-1581,      दिनांक 04/10/2026,==================पूर्णि...
04/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1581,
दिनांक 04/10/2026,
==================
पूर्णिया में अवैध शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।

इस कार्रवाई के दौरान कुल 19.560 लीटर विदेशी शराब, 10.350 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब और 3.000 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है।

साथ ही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और शराब परिवहन में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

छापेमारी और कार्रवाई का विवरण:--

डालकोला चेकपोस्ट:- वाहन जांच के दौरान एक Honda Shine SP125 मोटरसाइकिल (BR-11BK-4125) से 19.560 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

के०नगर (बसहा, वार्ड नं०-11):-गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 3.000 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ।
मौके से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सदर (गुलाबबाग):- छापेमारी के दौरान 2.250 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ 1 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

धमदाहा (भोटिया):---- मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी कर 4.600 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की और 1 महिला अभियुक्त को हिरासत में लिया।

बनमनखी (चीनी मिल):-- छापेमारी स्थल से 3.500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

आम जनता से अपील:--
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


पूर्णिया,    जनसंपर्क कार्यालय,     प्रेस विज्ञप्ति 1580,     दिनांक 03/10/2026,==================दुर्गा पूजा को लेकर अग...
04/10/2026

पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1580,
दिनांक 03/10/2026,
==================
दुर्गा पूजा को लेकर अग्नि सुरक्षा पर विशेष पहल:- पूजा समितियों और पंडाल निर्माताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग ने आयोजित की बैठक:-
पंडालों में अग्निरोधी सामग्री, आपातकालीन निकास और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था अनिवार्य:-
आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशों के आलोक में शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग द्वारा सभी पूजा समितियों एवं पंडाल निर्माताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा के कड़े मानकों के अनुपालन, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
अग्नि सुरक्षा हेतु जारी मुख्य दिशा-निर्देश:----
अग्निरोधी सामग्री का उपयोग:- पूजा पंडालों के निर्माण में अनिवार्य रूप से अग्निरोधी (Fire-retardant) सिंथेटिक या उपचारित कपड़ों और सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए।
सुरक्षित विद्युत व्यवस्था:--- विद्युत तारों (Wiring) को खुला न छोड़ें। सभी कनेक्शनों को सुरक्षित, इंसुलेटेड एवं व्यवस्थित रखा जाए ताकि शॉर्ट-सर्किट की संभावना न रहे।
अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता:--- प्रत्येक पूजा पंडाल परिसर में पर्याप्त संख्या में चालू अवस्था में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) और बालू/पानी से भरी बाल्टियाँ रखी जाएँ।
चौड़े निकास मार्ग एवं सुगम आवागमन:-- आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं के सुरक्षित और त्वरित निकास के लिए चौड़े एगज़िट (Emergency Exits) बनाए जाएँ।
इसके अतिरिक्त, पंडाल तक अग्निशमन वाहनों के निर्बाध पहुँचने हेतु मार्ग को बाधा-मुक्त रखा जाए।
सतत् निगरानी एवं मॉक ड्रिल:-- पूजा अवधि के दौरान पंडालों में वॉलंटियर्स और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहे, जो अग्निशमन उपकरणों के उपयोग हेतु प्रशिक्षित हों।
प्रशासन की अपील:---
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। अग्निशमन विभाग पूजा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतेगा और किसी भी आ
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पूर्णिया,जनसंपर्क कार्यालय,प्रेस विज्ञप्ति1579,दिनांक 03 अक्टूबर 2026,==================जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल क...
03/10/2026

पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1579,
दिनांक 03 अक्टूबर 2026,
==================
जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाओं हेतु चल रही भू-अर्जन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी तथा कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में पूर्णिया–पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं, विद्युत ग्रिड निर्माण, आईडीए परियोजना, पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, रेलवे ओवरब्रिज तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने पूर्णिया–पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत विभिन्न चरणों में चल रहे भू-अर्जन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त मापी (Joint Measurement Survey), भूमि प्रतिवेदन,पोर्टल पर राशि अपलोड तथा मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि कई परियोजनाओं में संयुक्त मापी एवं अधियाचनाओं से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं तथा संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
कुछ परियोजनाओं में अवार्ड तैयार कर भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विद्युत ग्रिड निर्माण, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण, पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण तथा रेलवे ओवरब्रिज जैसी महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन की बाधाओं को दूर करने तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान कई परियोजनाओं में प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने, लंबित आपत्तियों का निष्पादन करने तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कहा है कि राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया,     जनसंपर्क कार्यालय,     प्रेस विज्ञप्ति:-1578,    दिनांक 03/10/2026,==================अनुमंडल पदा...
03/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1578,
दिनांक 03/10/2026,
==================

अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में रेस्टोरेंट, होटल एवं मिठाई दुकानों में सघन जांच अभियान: अवैध रूप से संचालित 2 दुकानें सील, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल ।

आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी, श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल, लस्सी कॉर्नर तथा स्वीट्स दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन एवं बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार 02 दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की प्रमुख मिठाई दुकानों से पनीर, देसी घी, खोवा एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए गए।

एकत्रित किए गए सभी सैंपलों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सघन जांच अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) बनमनखी तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (FSO) पूर्णिया की पूरी टीम शामिल थी।

अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों (FBOs) को सख्त हिदायत दी है कि वे बिना वैध लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के कारोबार न करें तथा स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मानकों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं मिलावटी सामान बेचने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

03/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1577,
दिनांक 03/10/2026,
==================
सेवा संकल्प अभियान के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक पूर्णिया के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा "सेवा सेतु शिविर- सरकार आपके द्वार"

शिविर में केंद्र सरकार की 26 एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी।

सभी आवेदनों और शिकायतों का 26 अक्टूबर 2026 तक गुणवत्तापूर्ण निष्पादन अनिवार्य।

प्रत्येक आवेदक को अनिवार्य रूप से दी जाएगी पंजीकरण पावती (रसीद)।

जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक "सेवा सेतु शिविर - सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस महाअभियान के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन के लिए उप विकास आयुक्त, पूर्णिया को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

साथ ही, प्रखंडवार व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रखंड नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिविर में बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम:-

जिलाधिकारी महोदय ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने
-अपने क्षेत्रों में शिविर स्थल के चयन के साथ-साथ मानव संसाधन, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, निर्बाध बिजली, साफ-सफाई एवं नागरिकों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है।

26 केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं की मिलेगी जानकारी:-----
आयोजित शिविरों में केंद्र सरकार की 26 प्रमुख योजनाओं तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी।

इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ और जानकारी प्राप्त कर सकें।

आवेदनों की रसीद और समयबद्ध निष्पादन:-
शिविर में पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि:
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाए। प्रत्येक आवेदक को तुरंत प्राप्ति-पावती (रसीद) उपलब्ध कराई जाए।

प्राप्त सभी मामलों का निष्पादन हर हाल में 26 अक्टूबर 2026 तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

जनप्रतिनिधियों की रहेगी सहभागिता:-
प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस जनहितकारी कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया,      जनसंपर्क कार्यालय,      प्रेस विज्ञप्ति1576,     दिनांक 03/10/2026,==================बरहरा कोठी...
03/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1576,
दिनांक 03/10/2026,
==================
बरहरा कोठी में 34 टीबी मरीजों को बांटी गई फूड बास्केट, जिला संचारी रोग पदाधिकारी ने जनभागीदारी की अपील:-

‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरा कोठी में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान केंद्र में पंजीकृत 34 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संचारी रोग पदाधिकारी (पूर्णिया) डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने की। मरीजों को संबोधित करते हुए डॉ. हैदर ने कहा, "टीबी के पूर्ण उपचार में दवा के साथ-साथ सही और पौष्टिक खान-पान का होना बेहद जरूरी है।

पोषण किट मरीजों के त्वरित स्वास्थ्य सुधार में सहायक सिद्ध होगी।" इसके साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम और दानदाता लोगों से अपील की कि वे नि-क्षय मित्र के रूप में आगे आएं और मरीजों की सहायता कर इस अभियान में अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने मरीजों को समय पर दवा सेवन का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि मरीज अपनी इच्छा से बीच में दवा बंद न करें और डॉक्टर की सलाह का पूरी निष्ठा से पालन करें, क्योंकि नियमित उपचार ही इस बीमारी का एकमात्र शर्तिया इलाज है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर प्रखंड अस्पताल प्रबंधक (BHM) आलोक कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) बंदना कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक (BAM) सत्यनारायण कुमार, वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (STS) अमित कुमार सुमन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. छोटेलाल एवं डॉ. गजनातर, टीबी असिस्टेंट कमल चौधरी तथा लैब अटेंडेंट बिनोद कुमार समेत सम्बंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णियाजनसंपर्क कार्यालय,प्रेस विज्ञप्ति:-1575,दिनांक 03/10/2026,==================के०नगर प्राथमिक स्वास्थ्य ...
03/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1575,
दिनांक 03/10/2026,
==================
के०नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित; 66 दिव्यांगों का हुआ परीक्षण

जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में 03 अक्टूबर 2026 को के०नगर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण और दिव्यांगता प्रतिवेदन तैयार करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी।

शिविर के दौरान कुल 66 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिनकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, पूर्व से निर्गत ऑफलाइन प्रमाण-पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें UDID में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण:- पात्र दिव्यांगजनों से बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद नियमानुसार उपकरण वितरित किए जाएंगे।

विभिन्न दिव्यांगताओं का परीक्षण:-- शिविर में अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधिता, श्रवण बाधिता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित आवेदकों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।

सघन अनुश्रवण:-शिविर का पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया।

क्षेत्रीय कर्मियों की सहभागिता:- पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने (मोबिलाइज करने) के निर्देश दिए गए थे।

शिविर का उद्देश्य:- UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा तथा रोजगार में आरक्षण की सुविधाओं का सहज लाभ दिलाना है।

जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान एवं समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया ,    जनसंपर्क कार्यालय प्रेस             प्रेस विज्ञप्ति 1573,     दिनांक 02/10/2026.================...
02/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय प्रेस
प्रेस विज्ञप्ति 1573,
दिनांक 02/10/2026.
==================

पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई;- 14.250 लीटर विदेशी शराब/बीयर और 2 मोबाइल जब्त, 02 गिरफ्तार, 01 कमरा सीलबंद।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम द्वारा के.हाट थाना अंतर्गत आकाशवाणी रोड (वार्ड नंबर 22) में त्वरित छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई के दौरान मौके से 14.250 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर बरामद की गई।

कार्रवाई का मुख्य विवरण:
गिरफ्तारी:- अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

जब्ती: अभियुक्तों के पास से 14.250 लीटर विदेशी शराब/बीयर तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

सीलबंदी:-- जिस कमरे का उपयोग शराब के भंडारण/कारोबार के लिए किया जा रहा था, उसे मद्यनिषेध टीम द्वारा सीलबंद कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपील:------
मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी कोई भी गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया,जनसंपर्क कार्यालय,प्रेस विज्ञप्ति:-1572,दिनांक 02/10/2026,==================गांधी जयंती पर पूर्णिया म...
02/10/2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1572,
दिनांक 02/10/2026,
==================
गांधी जयंती पर पूर्णिया में 'रिफॉर्म उत्सव' एवं 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन:--

पंचायती राज विभाग के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ने लिया भाग:-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (02 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर पूर्णिया के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का व्यापक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नागरिकों को केंद्र में रखकर चलाए जा रहें विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक सुधारों के प्रति जागरूकता लाने एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'रिफॉर्म उत्सव' (Reform Utsav) का आयोजन 'पीपुल्स प्लान कैंपेन' (PPC) – “सबकी योजना सबका विकास” के साथ एकीकृत रूप से किया गया।

इसी क्रम में पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ( भा०प्र०से)ने पूर्णिया जिले का दौरा कर विभिन्न स्थलों पर आयोजित ग्राम सभाओं में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया गया।

गैंगेलि पंचायत सरकार भवन (के. नगर प्रखण्ड):--
अपर सचिव महोदय ने प्रखंड के०नगर स्थित गैंगेली पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा में भाग लिया गया।

वृक्षा रोपण कर कार्य क्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उन्होंने लोगों के बीच रखा। इस दौरान सचिव महोदय ने ग्रामीणों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की प्राथमिकताओं पर चर्चा की और सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया।

'रिफॉर्म उत्सव' के तहत नागरिक-केंद्रित सेवाओं, डिजिटलीकरण,स्वच्छता प्रबंधन तथा जन-
-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

अपर सचिव महोदय द्वारा दिए गए मुख्य संदेश एवं निर्देश:-
नागरिक सहभागिता पर जोर:--- सचिव महोदय ने कहा कि 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान का मूल उद्देश्य विकास योजनाओं के निर्माण में प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

रिफॉर्म उत्सव का महत्व:-- भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'रिफॉर्म उत्सव' के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही को नई गति मिल रही है।

योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन:- उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा में पारित जनहित के प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

DM Office
Purnea
854301

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Purnea posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Purnea:

Shortcuts

Share