23/06/2026
चलो बदलें कन्हरिया! चलो बचाएं अपना भविष्य! ✊✨
"नशा मुक्त कन्हरिया, खुशहाल कन्हरिया" के संकल्प को पूरा करने के लिए मजगावा पंचायत, कन्हरिया में एक ऐतिहासिक महा रैली का आयोजन किया जा रहा है। स्मैक और नशीली दवाओं (Spasmo टैबलेट्स) के इस जाल को तोड़ना अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
हम सभी ग्राम वासियों, माताओं, बहनों और युवाओं से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि इस सामाजिक बदलाव का हिस्सा बनें।
📢 विशेष अनुरोध:
हमारी सम्मानीय जीविका दीदी
हमारे स्कूली बच्चे 🎒
मदरसा के बच्चे 📖
और तमाम ग्राम वासी
आप सभी से निवेदन है कि भारी से भारी संख्या में इस रैली में शामिल होकर समाज सुधार की इस मुहिम को सफल बनाएं। अपने बच्चों और दोस्तों को इस बर्बादी से बचाएं।
📅 तारीख: 30 जून
⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे से
📍 स्थान: पंचायत भवन, मजगामा कन्हरिया बाजार
आइए, एक जुट होकर आवाज़ उठाएं और अपने कन्हरिया गाँव को नशा मुक्त बनाएं! 🚫�