07/02/2026
*॥ संगम २०२६ ॥*
*२२ वाँ वार्षिक स्नेह सम्मेलन, पुणे*
एस. के. एफ. बीयरिंग हॉल, चिंचवड
*क्षत्रिय पोवार समाज संघ , पुणे* द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन *राजा भोज जयन्ती व संगम २०२६* सफलता पूर्वक आयोजन…..
क्षत्रिय पोवार समाज संघ पुणे द्वारा गत ०१ फरवरी-२०२६ ,रविवार को २२ वा वार्षिक स्नेह सम्मेलन *"संगम"* और *राजा भोज जयन्ती* का चिंचवड के एस. के. एफ. बीयरिंग हॉल में सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *श्री किशोर बोपचे,अध्यक्ष पुणे पोवार समाज संघ,* ने की। समारोह के मुख्य अतिथि थे,*पोवार समाज के गौरव श्री वाय के रहांगडाले जी ,कमाण्डेंट (सीआरपीएफ पुणे),जो नेशनल एसोसिएशन के मेंबर भी है.* की गरिमामय उपस्थिति ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
श्री विजयजी चौधरी, राजेश जी बिसेन, एम एम बिसेनजी, इन सभी ने गीत,भजन, कवितायें एवं पोवाडा गाकर सभी उपस्थित अतिथियों और परिवार जनो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
*क्षत्रिय पोवार समाज पुणे* द्वारा आयोजित संगम का यह २२ वां संस्करण था और इसमें बहुत अधिक संख्या में समाज के बन्धुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि,अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं माता गडकालिका की आरती और सम्राट राजाभोज की जय जयकार से की गई।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंच पर आसीन,माननीय सभासदो का पुष्पगुच्छ,शॉल और श्री फल से सम्मान किया गया। तत्पश्चात *मुख्य अतिथि एवं माननीय सभासद* ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर अपने विचारों से अवगत कराया,साथ ही समाज की अवधारणा और महत्व पर प्रकाश डाला!
तत्पश्चात पुणे में निवासरत नए और पुराने सदस्यों ने सपरिवार मंच पर आकर अपना परिचय दिया तथा संगम के माध्यम से पुणे पवार समाज संघ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखायी!
पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण - कविवरों की कविताएँ,पोवाडा,छोटे बच्चों के नृत्य और गायन,सभी वर्गों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएँ रहीं,जिनमें भाग लेकर सभी वर्ग के प्रतिभागियों ने लुत्फ उठाया और आम दर्शकों का मनोरंजन किया!
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थीयो को प्रशस्तीपत्र और पुरस्कार देकर उनका सन्मान तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गई जिसमें खेल कूद, और महिलाओ का हल्दी कुमकुम और सभी के लिए प्रश्नमंजुषा शामिल थे ।
सभी उपस्थित पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर इन सभी गतिविधियों में भागीदारी की एवं जोरदार लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि यहां आ कर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है, और पोवार स्वजनों से मिलकर उन्हें आनंद की अनुभूति और अपनेपन का एहसास हो रहा है।।
कार्यक्रम का मुख्य और विशेष आकर्षण अरुण भगत जी द्वारा डफली वादन रहा जिससे अलग ही समाँ बना।
कुशल मंच संचालन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और प्रस्तुतिकरण श्रीमति अपर्णा बोपचे जी और उनकी टीम मयूरी रहंगड़ाले,कौशिकी बोपचे,मयूर बिसेन द्वारा उत्कृष्टता से किया गया!
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी के श्री युवराज पटले जी,हुश्न बिसेन जी,कुँवर राहंगडाले जी,राजेश बिसेन,विजय चौधरी जी,अतुल राहंगडाले जी,जयदीप बिसेन और मुख्य रूप से श्री हितेश राहंगडाले जी (सभी पर्दे के पीछे)और समस्त कार्यकारिणी का सराहनीय योगदान रहा!
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोपहर में नाश्ते और शाम को सुस्वादु भोजन का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का समापन श्री विशाल शरणागत द्वारा आभार प्रदर्शन से किया गया।
*साभार*
*संगम आयोजक समिति*,
*क्षत्रिय पोवार समाज संघ,पुणे*
https://www.facebook.com/share/p/14Eb1i7pQJq/