13/09/2026
KVKs को और अधिक किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम!
माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के ICAR संस्थानों एवं KVKs में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगण और किसानों को संबोधित किया। उन्होंने KVKs में किए जा रहे सुधारों की सराहना करते हुए सभी KVK कर्मियों को बधाई दी।
इस अवसर पर श्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, डॉ. एम. एल. जाट, सचिव DARE एवं महानिदेशक ICAR; श्री अतिश चंद्र, सचिव DAFW; डॉ. राजबीर सिंह, उप महानिदेशक (AE), ICAR; तथा श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अपर सचिव DARE एवं सचिव ICAR उपस्थित रहे।
माननीय मंत्री ने बताया कि KVK कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं पदोन्नति संबंधी सुधारों को DoE की मंजूरी मिल गई है। NPS अंशदान एवं सेवानिवृत्ति लाभ में राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। KVKs के रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती के लिए राज्यों से अनुरोध किया जा रहा है।
किसान-केंद्रित KVKs
KVKs को स्थानीय कृषि जरूरतों से जोड़ने के लिए राज्यों के साथ MoU किए जाएंगे। KVK केवल प्रशिक्षण केन्द्र नहीं, बल्कि स्थानीय कृषि समस्याओं के समाधान का प्रमुख केन्द्र बनेगा, जहां किसानों को स्थानीय स्तर पर वैज्ञानिक सलाह और नई तकनीक उपलब्ध होगी।
राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राज्य-विशिष्ट अभियान
KVKs का National Conference उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर केंद्रित होगा। राज्यों में El Niño, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण और एकीकृत कृषि प्रणाली पर किसान जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
रबी 2026–27: किसानों की भागीदारी से योजना
रबी की कार्ययोजना Bottom-Up Approach से तैयार होगी, जिसमें किसानों की सक्रिय भागीदारी होगी। 28–29 सितंबर 2026 को रबी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उद्देश्य:
“सही जानकारी, सही समय पर, सही किसान तक” — ऐसा KVK तंत्र जो किसानों को बदलती जलवायु एवं बाजार परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बनाए और सुरक्षित, टिकाऊ एवं लाभकारी खेती को बढ़ावा दे।
एक आशीर्वाद का दीपक—देश के विकास के नाम!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर, शाम 7 बजे सभी ICAR संस्थानों, KVKs और किसानों से “एक आशीर्वाद का दिया” जलाने का आह्वान किया गया।
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Dept of Animal Husbandry and Dairying, Min of FAHD
Indian Council of Agricultural Research