RJ 55 पोकरण

RJ 55 पोकरण परमाणु नगरी पोकरण।

28/05/2026
नमस्कार साथियों एक समय हुआ करता था उस समय पोकरण तहसील की सबसे बड़ी पंचायत राजमथाई हुआ करती थी मे आपको  राजमथाई  की उस हस्...
17/05/2026

नमस्कार साथियों
एक समय हुआ करता था उस समय पोकरण तहसील की सबसे बड़ी पंचायत राजमथाई हुआ करती थी मे आपको राजमथाई की उस हस्ती के बारे मे बताना चाहूंगा !
राजमथाई के #ठाकुर_कान_सिंह_राठौड़ के बारे मे बताना चाहता हू जो राजमथाई के दो बार सरपंच रह चुके है पहलीबार 1989-से 1994 तक सरपंच रहे और दूसरी बार 2000-2005 तक दूसरा कार्यकाल रहा जिस समय राजमथाई क्षेत्र शिक्षा से बहुत मे बहुत पिछड़ा हुआ था उस समय मे ठाकुर कान सिंह राठौड़ ने प्रयास किया और राजमथाई मे 13 नए विद्यालय खुलाए करमाइयों ढाणी लोंगासर , खानोडीयो कि ढ़ाणी धोलासर, जाटों कि ढाणी हरियासर , सिनावडीया, करमालीरो कि ढाणी, मेहरानगढ़ व रामसिंह कि ढाणी व साउरो कि ढाणी, काना जी की ढाणी हरियासर व भानासर मेघवालों कि ढाणी व सोहनजीरो कि ढाणी हरियासर, मंसुरिया मे व शुभाषनगर विधालय स्वीकृति करवा कर निर्माण करवाया और शिक्षा को बढ़ावा दिया उससे पहले राजमथाई मे एक सीनियर स्कूल व एक प्राथमिक विद्यालय राण सिंह की ढाणी लोंगासर मे थे राजमथाई क्षेत्रफल की दृर्ष्टि से काफ़ी बड़ी पंचायत थी दूर दराज ढाणियों से बच्चों को राजमथाई दुरी ज्यादा होने के कारण बच्चे स्कूल छोड़ देते थे पढ़ाई मे बिलकुल रूचि नहीं रखते थे साधन की भी कोई व्यवस्था नहीं थी... तो ठाकुर साहब के अथक प्रयासों से राजमथाई को शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत लाभ मिला और भी विकास कार्य अच्छा हुआ ... मै दोसू खान /सरादीन खान जुनेजा करमइयों की ढाणी लोंगासर ठाकुर साहब को दिल की गहराइयों से शोसल मिडिया के माध्यम से धन्यवाद देना चाहता हू की आपकी बदौलत आज मे पोस्ट लिख रहा हू अन्यथा आज मे अनपढ़ होता.... बहुत बहुत शुक्रिया बाबोसा ठाकुर कान सिंह जी राठौड़ साहब 🙏🏼🙏🏼

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के अनुमोदन उपरांत  #जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषि...
14/05/2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी के अनुमोदन उपरांत #जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई है।

13/05/2026

मारवाड़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा जोधपुर के 568 वें स्थापना दिवस के अवसर पर “रफीक खान” बस कंडक्टर जिन्होंने जैसलमेर बस अग्निकांड के दौरान स्वंय के जीवन को जोखिम में डालकर कई व्यक्तियों को बचाने के असाधारण शौर्य प्रदर्शन के उपलक्ष में जोधपुर रियासत के महाराजा हिज हाईनेस गजसिंह जी साहेब (द्वितीय) और जयपुर ग्रामीण सांसद श्री राव राजेन्द्र सिंह जी के कर कमलों से ‘’मारवाड़ रतन सम्मान’’ से सम्मानित होने पर बेशुमार बधाइयाँ!

थार के रेगिस्तान, सीमांत क्षेत्र बाड़मेर और सूजा शरीफ़ की उस मिट्टी से, जहाँ कभी लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते थे,...
12/05/2026

थार के रेगिस्तान, सीमांत क्षेत्र बाड़मेर और सूजा शरीफ़ की उस मिट्टी से, जहाँ कभी लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते थे, आज उसी सरज़मीं से इल्म, तरक़्क़ी और कामयाबी का ऐसा कारवां उठा है जो राजस्थान की राजधानी जयपुर से लेकर गुजरात, पंजाब, केरल बल्कि मिस्र तक अपनी पहचान बना रहा है।

हुज़ूर पीर साहब क़िब्ला की सरपरस्ती और रहनुमाई में कौम के गरीब और मेहनती नौजवानों को सिर्फ दीन ही नहीं, बल्कि दुनियावी तालीम में भी आगे बढ़ने का हौसला मिला है।
IAS, RAS और बड़े-बड़े मकामात तक पहुंचने वाले बच्चों के पीछे अगर किसी की दुआ, सोच और मेहनत है, तो उसमें हुज़ूर की खिदमतें हमेशा याद रखी जाएंगी।

यह सिर्फ एक शख्सियत नहीं, बल्कि पूरी कौम के लिए उम्मीद, रहमत और रोशनी का नाम है।
अल्लाह तआला हुज़ूर पीर साहब क़िब्ला को सलामत रखे और उनकी मेहनतों को पूरी उम्मत के लिए सदका-ए-जारीया बनाए। आमीन 🤲✨”

07/05/2026

पाली के चोटिला स्थित नायरा एनर्जी डिपो के अधिकारी प्रशांत सेंगर की विदाई समारोह ने एक मिसाल कायम कर दी। डिपो के कर्मचारियों और टैंकर ड्राइवरों ने उन्हें जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ विदा किया, वह हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया।
आमतौर पर देखा जाता है कि डिपो अधिकारियों और कर्मचारियों या ड्राइवरों के बीच तालमेल कम रहता है। कई अधिकारी छोटे कर्मचारियों और ड्राइवरों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे दूरी बनी रहती है। लेकिन प्रशांत सेंगर ने अपने व्यवहार, सहयोग और अपनत्व से कर्मचारियों और ड्राइवरों का दिल जीत लिया।
उनकी विदाई के दौरान कर्मचारी और ड्राइवर इतने भावुक नजर आए कि उन्होंने प्रशांत सेंगर को घोड़े पर बैठाकर डीजे और धूमधाम के साथ विदा किया। यह नजारा इस बात का प्रतीक बना कि अच्छा व्यवहार और सम्मान किसी भी पद से बड़ा होता है।
Nayara Energy

07/05/2026

जैसलमेर प्रीमियर लीग में जालोडा गांव के होनहार खिलाड़ी और दमदार ऑलराउंडर अबूबकर कलर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी पहचान बनाई है। तेज रफ्तार गेंदबाजी, शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर अबूबकर को इस बार लीग में 40 हजार रुपये में खरीदा गया।
मैदान में उनकी खतरनाक फास्ट बॉलिंग बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनती है, वहीं बल्लेबाजी में आते ही छक्कों की बरसात कर देने की वजह से क्रिकेट प्रेमी उन्हें “सिक्सर किंग” के नाम से जानते हैं। उनकी इस उपलब्धि से जालोडा गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
युवा खिलाड़ियों के लिए अबूबकर कलर आज प्रेरणा बनकर उभर रहे हैं। परिवार, दोस्तों और खेल प्रेमियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ❤️🏏🔥

जैसलमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ आज फकीर परिवार के निवास पर पधारे, जहां उनका आत्मीय...
29/04/2026

जैसलमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ आज फकीर परिवार के निवास पर पधारे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमरदीन फकीर (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जैसलमेर) ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस मौके पर स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

29/04/2026

जैसलमेर के पूर्व जिला प्रमुख पहुंचे नाहरखानसर जगमाल खान के घर शादी समारोह में शिरकत की।

राजनीति के चाणक्य सरहद के सुल्तान  Abdulla Fakir  ने आज नाहरखानसर में   जगमाल खान  पन्नू के घर  शादी समारोह में शिरकत की...
29/04/2026

राजनीति के चाणक्य सरहद के सुल्तान Abdulla Fakir ने आज नाहरखानसर में जगमाल खान पन्नू के घर शादी समारोह में शिरकत की।।।

Address

Pokaran
345021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RJ 55 पोकरण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category