DFO Pithoragarh

DFO Pithoragarh Welcome to the official page of the Divisional Forest Office, Pithoragarh, Uttarakhand.

We are dedicated to the conservation, protection, and sustainable management of forests and wildlife in the region.

स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳आइए, देश की एकता, अखंडता और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ राष्ट्रहित मे...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

आइए, देश की एकता, अखंडता और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। 🌿🇮🇳

वन विभाग, पिथौरागढ़

11/08/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में जनहित एवं जनसुरक्षा के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में, जनपद पिथौरागढ़ के शहरी क्षेत्र में, प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में वन विभाग द्वारा दूसरे गुलदार को भी सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया.

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।.

हेल्पलाइन नंबर 1926
वन विभाग टोल फ्री 18001804141
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112982
जिला आपदा प्रबंधन विभाग 8449305857

प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह एवं वन क्षेत्राधिकारी महोदय गंगोलीहाट, के निर्देशानुसार गंगोलीहाट वन श्रेत...
11/08/2026

प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह एवं वन क्षेत्राधिकारी महोदय गंगोलीहाट, के निर्देशानुसार गंगोलीहाट वन श्रेत्र की टीम द्वारा दिनांक 10/08/26 को,

ग्राम फुटसिल में गस्त की एवं एनाईडर लगाया गया व गुलदार की सूचना पर लोगों को बचाव व अनाउंसमेंट कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
बोयल बीट।
गंगोलीहाट वन श्रेत्र ।

हेल्पलाइन नंबर 1926
वन विभाग टोल फ्री 18001804141
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112982
जिला आपदा प्रबंधन विभाग 8449305857

08/08/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी विभाग जनहित एवं जनसुरक्षा के कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ के शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।

वन विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। विभाग की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जाती रही।

वन विभाग की टीम ने रणनीतिक कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ के कुमौड़ क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में गुलदार को सफलतापूर्वक कैद कर लिया।

वर्तमान में गुलदार का चिकित्सकीय परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ घोषित किए जाने के उपरांत उसे वन क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दि

"वन्यजीव अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक सशक्त पहल"प्रभागीय वनाधिकारी, पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में उत्तर...
07/08/2026

"वन्यजीव अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक सशक्त पहल"

प्रभागीय वनाधिकारी, पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में उत्तराखंड वन विभाग एवं वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) द्वारा अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीव अपराध रोकथाम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) के

सहायक प्रबंधक श्री मोनेश सिंह तोमर तथा

वरिष्ठ विश्लेषक (लैंड कंजर्वेशन) सुश्री प्रदीप्ति भारद्वाज

ने वन्यजीव अपराध जांच, वन्यजीव फॉरेंसिक, कानूनी प्रावधानों एवं साक्ष्य दस्तावेजीकरण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर

उप-प्रभागीय अधिकारी, अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य श्री राज कुमार

ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत फ्रंटलाइन वन कर्मियों के लिए ऐसे क्षमता-विकास कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।

🌿 सशक्त वन कर्मी • सुरक्षित वन्यजीव • संरक्षित भविष्य 🌿

हेल्पलाइन नंबर 1926
वन विभाग टोल फ्री 18001804141
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112982
जिला आपदा प्रबंधन विभाग 8449305857

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और डीएफओ (DFO) पिथौरागढ़ आशुतोष सिंह के आदेश पर, उत्तराखंड वन विभाग ने शहरी पिथौ...
04/08/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और डीएफओ (DFO) पिथौरागढ़ आशुतोष सिंह के आदेश पर, उत्तराखंड वन विभाग ने शहरी पिथौरागढ़ (कुमौड़ क्षेत्र) में आतंक मचा रहे गुलदार को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है।

गुलदार का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है और जल्द ही उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

आपातकालीन नंबर:
📞 1926
📞 18001804141

04/08/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी विभाग जनहित एवं जनसुरक्षा के कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ के शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
वन विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। विभाग की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जाती रही।
वन विभाग की टीम ने रणनीतिक कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ के कुमौड़ क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में गुलदार को सफलतापूर्वक कैद कर लिया। वर्तमान में गुलदार का चिकित्सकीय परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ घोषित किए जाने के उपरांत उसे वन क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिय�

कुमौड़ क्षेत्र में गुलदार आबादी के बीच मे देख़ा गया है, प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में सूचन...
31/07/2026

कुमौड़ क्षेत्र में गुलदार आबादी के बीच मे देख़ा गया है,

प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में सूचना प्राप्त होते ही टीम मौके पर है । टीम द्वारा लगातर निगरानी रखी जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर 1926
वन विभाग टोल फ्री 18001804141
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112982
जिला आपदा प्रबंधन विभाग 8449305857

29/07/2026

प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में जाख–पुरान क्षेत्र में सायंकालीन जागरूकता गश्त की गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें गुलदार की संभावित गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियाँ बरतने हेतु जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन नंबर 1926
वन विभाग टोल फ्री 18001804141
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112982
जिला आपदा प्रबंधन विभाग 8449305857

24/07/2026

गुलदार की उपस्थिति एवं गतिविधियों का पता लगाने के उद्देश्य से प्रातःकालीन गश्त के दौरान वन क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से निर्मित गुफाओं, शैलाश्रयों एवं अन्य संभावित प्राकृतिक आवासों का निरीक्षण एवं सघन निगरानी की गई। गश्त के दौरान प्रातः भ्रमण पर आए स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें गुलदार की संभावित गतिविधियों के संबंध में सतर्क रहने, अकेले वन क्षेत्र में प्रवेश न करने तथा किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया।”

हेल्पलाइन नंबर 1926
वन विभाग टोल फ्री 18001804141
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112982
जिला आपदा प्रबंधन विभाग 8449305857

Address

Pithoragarh
262501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DFO Pithoragarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share