05/04/2021
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया। प्रदेष की राज्यपाल को सीएमओ के माध्यम से नौ सूत्रीय मांग पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर समस्याओं को हल नहीं निकला तो अनषन करेंगे।
आप जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. लोकेष जोषी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में महिला अस्पताल में हो रही समस्याअें को लेकर उपवास पर बैठे। डॉ. लोकेष ने कहा कि महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, लैब, डाक्टरों की नियुक्ति, पेयजल, निष्चेतक, ओटी-लैबर रूम सहित कई समस्याऐं हैं। उन्होंने कहा कि षीघ्र ही इन समस्याओं को जिला और षासन स्तर से समाधान नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन छेड़ देगी। आप प्रदेष प्रवक्ता सुषील खत्री ने कहा कि जिला महिला अस्पताल मात्र रैफर सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देष नेपाल, बागेष्वर, चंपावत के लोग भी इसी अस्पताल में ईलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बीस साल से भाजपा - कांग्रेस बारी-बारी आमजन को ठगती आई है। कहा कि महिला अस्पताल की समस्या का हल नहीं होता है तो आमजनता को साथ लेकर भाजपा की गोलबंदी की जायेगी। कार्यक्रम में राकेष वर्मा, सुरेष जोषी, गिरीष जोषी, स्वाति, सोनाली चंद, भावन षर्मा, नवीन, मनोज आर्या, षंकर राम, चंद्र प्रकाष, केएन उपाध्याय, षषांक उपाध्याय, योगेष, भूपेष, जगदीष कलौनी, हेमा भंडारी, महादेव भट्ट, ईमरान अली सहित कई कार्यकर्ता उपवास पर मौजूद रहे।