26/01/2023
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ां_गणतंत्र_दिवस
आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के परेड ग्राउण्ड में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें #पुलिस_अधीक्षक_महोदय_पिथौरागढ़_श्री_लोकेश्वर_सिंह #जिलाधिकारी_पिथौरागढ़_श्रीमती_रीना_जोशी द्वारा परेड की सलामी ली गयी । तत्पश्चात #विशिष्ट_अतिथि के रूप में #मा0_कैबिनेट_मन्त्री_श्री_अजय_टम्टा ने पधारकर परेड की शोभा बड़ाई जिनका जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया जिनके द्वारा राष्ट्रगान की धुन व सलामी के साथ सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया तथा परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । परेड का संचालन पुलिस उपाधीक्षक (ऑप्स), श्री परवेज अली द्वारा किया गया, द्वितीय कमाण्ड उ0नि0 यातायात श्री दरबान सिंह तथा तृतीय कमाण्ड का दायित्व अपर उ0नि0 श्री नन्द किशोर द्वारा निभाया गया । परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, एस0एस0बी0, एच0पी0यू0, फायर सर्विस, एस0डी0आर0एफ0, एन0सी0सी0, पी0आर0डी0, होमगार्ड्स आदि के प्लाटूनों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया तथा पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं व जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा मनमोहक झॉकिया भी प्रस्तुत की गयी। परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर क्रमश: एस0एस0बी0 को प्रथम स्थान, एन0सी0सी0 को द्वितीय स्थान तथा महिला प्लाटून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । झाकियों में प्रथम स्थान उद्योग विभाग, द्वितीय स्थान वन विभाग तथा तृतीय स्थान कृषि विभाग को प्राप्त हुआ । इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ के समस्त थानों में कोतवाली पिथौरागढ़ को नम्बर 1 चुना गया जिस पर मुख्य अतिथि महोदया द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । परेड के दौरान मंच का संचालन अपर उ0नि0 हरीश कोरंगा एवं महिला आरक्षी प्रेमा पाटनी द्वारा किया गया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया ।
परेड के पश्चात डॉग स्कॉड पिथौरागढ़ द्वारा प्रदर्शनी की गई कार्ड संस्था, विभिन्न स्कूलों व पुलिस परिवार की महिलाओं/ बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक/ जागरुकता कार्यक्रम किये गए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष डॉ0 शिखा ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय व UPWWA जिलाध्यक्ष महोदया द्वारा पुरुस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मंच को सम्बोधित करते हुए 26 जनवरी परेड के सकुशल सम्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को बधाई दी गयी तथा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी गयी ।
इसी क्रम में परेड से पूर्व आज प्रात: 09:30 बजे, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पुलिस दूरसंचार पिथौरागढ़, श्री बी0बी0 तिवारी द्वारा संचार कार्यालय में, क्षेत्राधिकारी महोदय पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी द्वारा पुलिस कार्यालय में, एवं जनपद के समस्त थानों/चौकियों/ अग्निशमन केन्द्रों में कार्यालय प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधीनस्थ कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई गई ।
Kumaun Range Uttarakhand Police District Administration Pithoragarh City Pithoragarh My Pithoragarh Traffic directorate Uttarakhand police