BJP Pinjore Mandal

BJP Pinjore Mandal BJP Pinjore Mandal

01/01/2026

आज 1 जनवरी के अवसर पर भाजपा पिंजौर मंडल की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देना चाहती हूँ।
यह दिन रोमन देवता जैनस (Janus) के नाम पर आधारित है, जिसे मूल रूप से रोमन राजा नूमा पोंपिलियस द्वारा प्रतिपादित किया गया, जूलियस सीज़र द्वारा प्रारंभ किया गया तथा बाद में पोप ग्रेगरी तेरहवें द्वारा सन् 1582 में संशोधित किया गया। आगे चलकर इसे 1752 में अंग्रेज़ों द्वारा अंगीकार किया गया।
साथ ही यह भी स्मरणीय है कि हम भारतीय अपनी सांस्कृतिक नववर्ष की गणना आनादि काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार आगामी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की वर्ष प्रतिपदा से करते हैं, जो हमारी सनातन संस्कृति की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है।
इस अंग्रेज़ी कैलेंडर के प्रथम दिन तथा आगामी सांस्कृतिक नववर्ष की शुभ भावना के साथ, आप सभी को नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸✨

अंजू पुंडीर
मंडल उपाध्यक्ष भाजपा
पिंजौर मंडल
पंचकूला

17/10/2025

सूचना एवं सादर निमंत्रण

आदरणीय देव तुल्य कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रवासीगण,
विकास ही हमारा संकल्प है — इसी भावना के साथ पिंजौर-कालका क्षेत्र में विभिन्न सड़कों, गलियों एवं नालों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का शुभारंभ विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी की मुख्य उपस्थिति में एवं अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा जी की विशिष्ट उपस्थिति में किया जा रहा है।
इन कार्यों में आप सभी की उपस्थिति और सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

🕒 दिनांक – 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

🟩 वार्ड नं. 9 एवं 25 – समय: दोपहर 3:00 बजे

📍 स्थान: ज़ायका, पिंजौर-कालका मुख्य मार्ग के समीप
कार्य विवरण:

वार्ड 25: पुनिर्माण एवं 60mm और 80mm मोटाई वाले ISI मार्क इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक का कार्य, पुंडीर निवास से मुख्य सड़क तक।

वार्ड 9: PWD रोड ज़ायका से कुलदीप सिंह के मकान तक, सीमाएंटरप्राइज़ और अन्य गलियों तक IPB सड़कों का निर्माण।
💰 कुल लागत: ₹ 31.96 लाख (लगभग)

🟩 वार्ड नं. 24 – समय: दोपहर 3:30 बजे

📍 स्थान:रथपुर कॉलोनी, लीको शो-रूम के पास पिंजौर
कार्य विवरण:

रथपुर कॉलोनी (बड़ा कुआँ) व आसपास के क्षेत्र में 60mm मोटाई के पेवर ब्लॉक का कार्य।

पूजा स्टील से राधेश्याम तक सड़क एवं नाले का निर्माण।

लीको स्टोर से बालाजी डोर कंपनी तक सड़क निर्माण।
💰 कुल लागत: ₹ 57.18 लाख (लगभग)

🟩 वार्ड नं. 8 – समय: शाम 4:00 बजे

📍 स्थान: लाल क्वार्टर पार्क, बिटना रोड होते हुए
कार्य विवरण:

नवीन शर्मा के घर के पास कलवर्ट निर्माण।

लाल क्वार्टर के पास कलवर्ट निर्माण।

नितिन, सुरिंदर मास्टर, कर्नैल सिंह आदि गलियों में IPB सड़कों का निर्माण।
💰 कुल लागत: ₹ 49.41 लाख (लगभग)

🟩 वार्ड नं. 22 – समय: शाम 4:30 बजे

📍 स्थान: गाँव खेड़ा, नालागढ़ रोड
कार्य विवरण:
खेड़ा बसोला क्षेत्र में 60mm मोटाई के ISI मार्क IPB सड़कों का निर्माण।
💰 कुल लागत: ₹ 18.26 लाख

🟩 वार्ड नं. 14 – समय: शाम 5:00 बजे

📍 स्थान: हिमशिखा, काली माता मंदिर के पास, पिंजौर
कार्य विवरण:

कम्युनिटी सेंटर से मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक सड़क।

इस्लाम नगर, पंगा क्षेत्र में 60mm मोटाई के ISI मार्क पेवर ब्लॉक का निर्माण।
💰 कुल लागत: ₹ 23.71 लाख

🙏 आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा है।

आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।

निवेदक:
हरीश मोंगा
अध्यक्ष, भाजपा पिंजौर

आप सभी आदरणीय देव तुल्य स्वजन की सादर उपस्थिति प्रार्थनीय है ;निवेदक हरीश मोंगा अध्यक्ष भाजपा पिंजौर
14/10/2025

आप सभी आदरणीय देव तुल्य स्वजन की सादर उपस्थिति प्रार्थनीय है ;
निवेदक
हरीश मोंगा
अध्यक्ष भाजपा पिंजौर

12/10/2025

*हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद*

आज के जीएसटी बचत उत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के अवसर पर क्षेत्र के समस्त आदरणीय व्यापारीगण, पार्टी के श्रेष्ठ कार्यकर्तागण एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

त्योहारों के व्यस्त समय में भी आप सभी ने अपने संकल्प के प्रति पूर्ण सजगता दिखाते हुए कार्यक्रम में भव्य एवं विशाल उपस्थिति दर्ज करवाई। आप सभी ने पूरे समय तक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर विकसित भारत के संकल्प में अपनी आस्था और विश्वास को भी प्रकट किया।

आपके इसी समर्पण और सहभागिता के कारण यह कार्यक्रम सफल एवं सार्थक हो सका। इस सफल आयोजन हेतु आप सभी को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद!

सादर,
हरीश मोंगा
अध्यक्ष, भाजपा पिंजौर

11/10/2025

*महत्वपूर्ण सूचना एवं सादर निमंत्रण*

आदरणीय देवतुल्य साथीगण,

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ, हम सभी घर-घर में स्वदेशी को पहुंचाने के अभियान में जुटे हैं। इस जन-जागरण को और अधिक गति देने के उद्देश्य से एक भव्य *आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन* कालका विधानसभा मे आयोजन किया जा रहा है।

हमें गर्व है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री *श्री तरुण चुघ जी* आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने हेतु अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु निम्न प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथिगण भी उपस्थित रहेंगे:

*श्री कार्तिकेय शर्मा जी – राज्यसभा सांसद*

*श्री अजय मित्तल जी – जिला अध्यक्ष, भाजपा*

*श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी – विधायक, कालका*

*श्री भवनजीत सिंह सुदन – जिला संयोजक, आत्मनिर्भर भारत अभियान*

आप सभी सम्मानित साथियों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी बंधु-बांधवों व भगिनियों सहित इस सम्मेलन में पधारें।
व्यापारी वर्ग आत्मनिर्भर भारत की मजबूत कड़ी है, और इस सम्मेलन में आपकी उपस्थिति इस अभियान को एक नई दिशा देगी।

कार्यक्रम विवरण:
📅 तारीख: *12 अक्टूबर 2025, रविवार*
🕧 समय: *दोपहर 12:30 बजे*
📍 स्थान: * *रॉयल ओरचिड पैलेस*,
पिंजौर–कालका रोड , पिंजौर

आपकी गरिमामयी उपस्थिति हेतु सादर आमंत्रण।
निवेदक
*हरीश मोंगा*,
अध्यक्ष,
भाजपा पिंजौर मंडल
*नोट* *सभी देवतुल्य साथीगण से निवेदन है कि आप व्यापारी वर्ग, बुद्धिजीवी वर्ग, किसान वर्ग के बन्धुजन को साथ लेकर आएं*

संस्कृति, समर्पण और सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी विवाहित माताओं एवं बहनों को पवित्रता और प्रेम के...
10/10/2025

संस्कृति, समर्पण और सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी विवाहित माताओं एवं बहनों को पवित्रता और प्रेम के प्रतीक इस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सादर एवं नमन सहित;
हरीश मोंगा
अध्यक्ष,
भाजपा पिंजौर

03/10/2025

✨ महत्वपूर्ण सूचना ✨
📢 आदरणीय देवतुल्य साथीगण,
सादर नमस्कार 🙏

हमारे लोकप्रिय सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा जी एवं लोकप्रिय विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा जी द्वारा *नमो रथ/वैन* का संचालन जो कि (*We Women Want Foundation एवं ITV Network*) के सौजन्य से निःशुल्क *Breast Cancer* जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में 35 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाएं अपनी जाँच पूर्णतः नि:शुल्क करवा सकती हैं।

*📅 तिथि: शनिवार, 04 अक्टूबर 2025*
*⏰ समय: प्रातः 9:30 बजे से*
*📍 स्थान*: *श्री परशुराम भवन, बिटना रोड पिंजौर*)

🌸 आप सभी बहनों से विनम्र अनुरोध है कि स्वयं पधारें और अपनी सभी सहेलियों एवं परिवार की महिलाओं को साथ लेकर आएँ, और अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएँ।

*👉 नोट: सभी बहनें अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आएँ।*

*निवेदक*
हरीश मोंगा;
अध्यक्ष,
भाजपा पिंजौर

03/10/2025

📢 सादर निमंत्रण 📢

आप सभी को यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि

📍 गाँव खेड़ावाली, कालका, पंचकूला में राजकीय नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा कुरुक्षेत्र से वर्चुअली किया जाएगा।

🏛 यह कॉलेज ₹39 करोड़ 13 लाख की लागत से तैयार हुआ है।

इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, गाँव खेड़ावाली में आयोजित कार्यक्रम में
दिनाँक: 3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
🕝 समय: 2:30 बजे
माननीय राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा जी
एवं विधायक कालका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी
मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।

🙏 आप सभी से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारें।

✍️ विधायक कार्यालय, कालका

02/10/2025

आदरणीय साथी गण,,

आप सबको सप्रेम,,, जय श्री राम|🙏🏻

कल 2 अक्टूबर को श्री लाल बहादुर शास्त्री जी और गांधी जयंती के पावन अवसर को भाजपा पिंजौर मंडल द्वारा प्रत्येक बूथ पर मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से विनम्र निवेदन है कि इन विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण करके उनकी जीवनी के बारे में चर्चा करें |
और वे अपने-अपने वक्ता के साथ मिलकर, इन विभूतियों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को सशक्त बनाएं।

सभी बूथों पर यह कार्यक्रम गंभीरता और गरिमा के साथ आयोजित किया जाए, और कार्यक्रम की फोटो को सरल ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें|

अपने साथियों के साथ बैठकर संवाद के रूप में इनके जीवन यात्रा और विचारों को साझा करें।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी साथी इस कार्यक्रम को भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न करेंगे |

आपकी सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा सहित,

भाजपा पिंजौर मंडल
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

आप सबको नवरात्रि और विजयदशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं |

🚩राम राम 🚩

30/09/2025

Address

Pinjore
134102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Pinjore Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share