09/08/2026
हमारे गाँव के मंदिर के सामने आज की स्थिति देखकर सच में चिंता हुई। 🙏
आज मैं मंदिर में मुख्य गेट से प्रवेश नहीं कर पाया, क्योंकि नाले का पानी आकर मंदिर के गेट के सामने पूरी तरह भर गया…
गाँव के लोग, मंदिर कमेटी और गाँव के प्रधान सहित जिम्मेदार लोग इस स्थिति को देख सकें।
पीछे के गेट से मंदिर में जाया जा सकता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमारे गाँव के मंदिर के मुख्य द्वार के सामने ऐसी स्थिति रहनी चाहिए?
जब गाँव में कीर्तन होता है या कोई पूजा-पाठ का कार्यक्रम होता है, तब हम सभी मिलकर मंदिर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देते हैं। लेकिन आम दिनों में भी मंदिर के आसपास की साफ-सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक रहना उतना ही जरूरी है।
आज अगर कोई बुजुर्ग, बच्चा या महिला मुख्य गेट से मंदिर आने की कोशिश करे, तो इस गंदे पानी से होकर गुजरना कितना मुश्किल होगा, यह हम सभी समझ सकते हैं।
यह किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे गाँव की चिंता का विषय है।
मंदिर हमारे गाँव की आस्था और पहचान का हिस्सा है। इसलिए मंदिर के मुख्य गेट के सामने पानी की निकासी और साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए।
गाँव के सभी लोगों, मंदिर कमेटी और प्रधान जी से निवेदन है कि कृपया इस समस्या को गंभीरता से देखें और जल्द से जल्द इसका स्थायी समाधान कराने की कोशिश करें।
आज की तस्वीर सिर्फ एक समस्या दिखा रही है, लेकिन हमें यह सोचना है कि कल ऐसी स्थिति दोबारा न बने। 🙏