02/09/2026
हिंदी पखवाड़ा - प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
सीएसआईआर-सीरी में हिंदी पखवाड़ा के उद्घाटन सत्र के पश्चात ‘प्रश्न मंच’(क्विज) का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. विजय चटर्जी, वैज्ञानिक-ई ने किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ज्ञानवर्धक एवं रोचक प्रश्नोत्तर सत्र का आनंद लिया। सामयिक, एतिहासिक एवं सामान्य ज्ञान के अन्य विषयों से संबंघित प्रश्नों के सही उत्तर देने पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में नियमित सहकर्मियों के साथ अस्थायी कार्मिक एवं प्रशिक्षार्थी भी सम्मिलित हुए।
#हिंदीपखवाड़ा #हिंदीसाहित्य CSIR, India