फुसरो नगर परिषद

फुसरो नगर परिषद फुसरो नगर परिषद का आधिकारिक फेसबुक पे?

फुसरो नगर परिषद द्वारा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत ओल्ड बी डी ओ ऑफिस में जागरूकता कैम्प  लगाया गया। इस दौरान फुस...
20/03/2026

फुसरो नगर परिषद द्वारा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत ओल्ड बी डी ओ ऑफिस में जागरूकता कैम्प लगाया गया। इस दौरान फुसरो नगर परिषद अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान दी गई।।पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों को मोबिलाइजेशन किया गया। साथ ही लाभुकों का सामाजिक, आर्थिक प्रॉफिलिंग किया गया। इस कैम्प के दौरान सीआरपी के द्वारा डोर टू डोर भर्मण कर स्ट्रीट वेंडर को योजना की जानकारी प्रदान की गईं। जो भी फुसरो अन्तर्गस्ट स्ट्रीट वेंडर है वो इस योजना का लाभ ले सकते है। पीएम स्वनिधि योजना के पुराने लाभुकों एवम नये लाभुकों जानकारी दी गई, इसमें प्रथम चरण में 15000, द्वितीय चरण में 25000 एवम तीसरे चरण में 50000 रुपये तक कि राशि बैंक से प्राप्त कर सकते हैं । साथी ही डिजिटल शक्तिकरण को बढ़ावा देना है।इस दौरान सामुदायिक संगठनकर्ता तपन कुमार अड्डी, दिव्यांश मिश्रा, सीआरपी पिंकी नारंग , सुनीता देवी, लक्ष्मी सिंह एवम मुन्नी देवी उपस्थित हुए।

ठंड को देखते हुए फुसरो नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थलों यथा-निर्मल महतो चौक सब्जी मंडी बस स्टैंड रेन बसेरा भारत मेडिकल के...
20/12/2025

ठंड को देखते हुए फुसरो नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थलों यथा-निर्मल महतो चौक
सब्जी मंडी बस स्टैंड
रेन बसेरा
भारत मेडिकल के सामने
नया रोड हनुमान मंदिर के समीप
बाटा गली
खुशी रेस्टोरेंट विकलांग कल्याण समिति ऑफिस
मेंन रोड नियर बसंत बहार
आराध्या मेडिकल के सामने
पुराना वीडियो ऑफिस
करगली गेट चौक
सुभाष चौक
सुभाष नगर दुर्गा मंदिर
के पास अलाव की व्यवस्था की गई।

आज दिनांक-15.11.2025 को फुसरो नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में नगर परिषद के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण द्वारा झारखंड स्थाप...
15/11/2025

आज दिनांक-15.11.2025 को फुसरो नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में नगर परिषद के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष में फुसरो नगर परिषद द्वारा झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाई गई। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव रंजन कुमार सहित नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता, राजस्व निरीक्षक, कार्यालय कर्मी राजीव रंजन कुमार, मनीषा कुजूर, शंकर कुमार,देवोजित कुमार, दिव्यांश मिश्रा,सुजीत कुमार,पंकज कुमार अग्रहरि आदि मौजूद थे।

कुछ दिन से एक साड फुसरो बाजार में पागल कुत्ता काटने से उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ गई थी रात में उसकी मृत्यु न्यू भागलपुर स...
06/11/2025

कुछ दिन से एक साड फुसरो बाजार में पागल कुत्ता काटने से उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ गई थी रात में उसकी मृत्यु न्यू भागलपुर स्कूल के समीप हो गई जिसे फुसरो नगर परिषद द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से उठाकर उसे गाड दिया गया।

पूर्णिमा को लेकर हिंदुस्तान पुल दामोदर नदी किनारे से लेकर ऊपर की ओर मुख्य पथ तक काफी कचडा जमी हुई थी जिसे आज दिनांक-06.1...
06/11/2025

पूर्णिमा को लेकर हिंदुस्तान पुल दामोदर नदी किनारे से लेकर ऊपर की ओर मुख्य पथ तक काफी कचडा जमी हुई थी जिसे आज दिनांक-06.11.2025 को फुसरो नगर परिषद के सफाई मित्रों द्वारा साफ-सफाई कराई जा रही है।

आज दिनांक - 31.10.25 को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक में बरसात के कारण बड़ा नाला जाम हो गया था जिसे मजदूर एवं जेस...
31/10/2025

आज दिनांक - 31.10.25 को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक में बरसात के कारण बड़ा नाला जाम हो गया था जिसे मजदूर एवं जेसीबी के माध्यम से साफ-सफाई कराया गया एवं अग्रसेन भवन रास्ता में वर्षा होने के कारण आवागमन में परेशानियां हो रही थी जिसको देखते हुए स्टोन डस्ट छिड़काव कर आवागमन हेतु तत्काल अस्थाई रूप से व्यवस्था की गई।

आज दिनांक-27.10.2025 को फुसरो नगर परिषद के सफाई मित्र द्वारा रात्रि में निर्मल महतो चौक से हिंदुस्तान पुल तक नाईट स्वीपि...
27/10/2025

आज दिनांक-27.10.2025 को फुसरो नगर परिषद के सफाई मित्र द्वारा रात्रि में निर्मल महतो चौक से हिंदुस्तान पुल तक नाईट स्वीपिंग का कार्य किया जा रहा है।
ताकि प्रातः में छठ व्रतियों को किसी प्रकार का आवागमन में परेशानी ना हो।

फुसरो हिंदुस्तान पुल छठ घाट बनकर तैयार।
27/10/2025

फुसरो हिंदुस्तान पुल छठ घाट बनकर तैयार।

छठ पर्व को देखते हुए सभी वार्ड सहित घाटों का साफ सफाई युद्ध स्तर पर फुसरो नगर परिषद द्वारा कराई जा रही है। आसन छठ पर्व क...
25/10/2025

छठ पर्व को देखते हुए सभी वार्ड सहित घाटों का साफ सफाई युद्ध स्तर पर फुसरो नगर परिषद द्वारा कराई जा रही है। आसन छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों का निरीक्षण माननीय विधायक, बेरमो श्री कुमार जयमंगल (अनूप सिंह)एवं उपायुक्त श्री अजय नाथ झा महोदय द्वारा भी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। ताकि स्वच्छ वातावरण में छठ पर्व मनाया जा सके।

आसन्न छठ पर्व को देखते हुए आज दिनांक-18.10.2025 को प्रशासक फुसरो नगर परिषद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में पडने वाले छठ घाट...
18/10/2025

आसन्न छठ पर्व को देखते हुए आज दिनांक-18.10.2025 को प्रशासक फुसरो नगर परिषद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में पडने वाले छठ घाटो का निरीक्षण प्रशासक, राजीव रंजन द्वारा किया गया। छठ से पूर्व सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, छठव्रतीयो के आवागमन हेतु सुगम व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासक नगर परिषद द्वारा कहा गया कि नगर क्षेत्र के सभी 28 वार्डों में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है ताकि छठ पर्व मनाने में किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

छठ पर्व को देखते हुए आज दिनांक -17.10.2025 को घुटियाटांड,कदमाडीह, हिंदुस्तान पुल छठ घाट का रास्ता बनाया गया एवं साफ सफाई...
17/10/2025

छठ पर्व को देखते हुए आज दिनांक -17.10.2025 को घुटियाटांड,कदमाडीह, हिंदुस्तान पुल छठ घाट का रास्ता बनाया गया एवं साफ सफाई कराया गया छठ घाट जाने वाले विभिन्न रास्ते की मरम्मती, कचडे का उठाव नगर परिषद द्वारा की गई। ताकि छठव्रतीयो को आवागमन में कोई परेशानी ना। हो ‌।
विदित हो की प्रशासक फुसरो नगर परिषद द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर साफ सफाई एवं छठ घाटों के साफ-सफाई पर्व से पूर्व कर लिया जाए ताकि छठव्रतीयो को आवागमन में किसी प्रकार का परेशानी ना हो।

छठ पर्व को देखते हुए आज दिनांक -16.10.2025   छठ घाट जाने वाले विभिन्न रास्ते की मरम्मती, कचडे का उठाव नगर परिषद द्वारा क...
16/10/2025

छठ पर्व को देखते हुए आज दिनांक -16.10.2025 छठ घाट जाने वाले विभिन्न रास्ते की मरम्मती, कचडे का उठाव नगर परिषद द्वारा की गई। ताकि छठव्रतीयो को आवागमन में कोई परेशानी ना। हो ‌।
विदित हो की प्रशासक फुसरो नगर परिषद द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर साफ सफाई एवं छठ घाटों के साफ-सफाई पर्व से पूर्व कर लिया जाए ताकि छठव्रतीयो को आवागमन में किसी प्रकार का परेशानी ना हो।

Address

Phusro

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when फुसरो नगर परिषद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to फुसरो नगर परिषद:

Share