17/10/2022
जय श्री माँ लटियाल ! जय श्री पुष्करणा एकता !! जय जय फलोदी!!!
ऐतिहासिक दिवस :
कल रविवार दिनांक 16 अक्टूबर, 2022 का दिन फलोदी पुष्करणा समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित हुआ हैं, क्योंकि समाज के नए अध्यक्ष का चुनाव माँ लटियाल के आशीर्वाद से निर्विघ्न, निर्विरोध एंव सर्व सम्मति से सानंद सम्पन्न हुआ l
माँ लटियाल का आशीर्वाद :
इस चुनाव से फलोदी पुष्करणा समाज ने एकता, पारस्परिक सामंजस्य, सामजिक समरसता एंव सौहार्द की एक उत्तम मिसाल क़ायम की हैं l माँ लटियाल के आशीर्वाद से हम सभी मिल कर ऐसी ही एकता एंव सौहार्द भावना को भविष्य में भी बनाए रखने में सफल रहेंगे l
आभार एंव धन्यवाद :
सर्व प्रथम मैं पुष्करणा समाज के निवृतमान अध्यक्ष श्रीमान शिवरतन जी पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन जी बैनावत, सचिव श्री रमेश जी थानवी, कोषाध्यक्ष (पोतेदार ) श्रीयुत श्रीगोपाल जी गुचीया एंव कार्यकारिणी के अन्य समस्त माननीय सदस्यगणों के द्वारा उनके कार्यकाल में पुष्करणा समाज के हित में किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करता हूँ, आप द्वारा पुष्करणा समाज के लिए की गई सेवाओं के लिए समस्त फलोदी पुष्करणा समाज आपका आभारी एंव ऋणी रहेगा l आप सभी महानुभावों द्वारा अपने व्यक्तिगत जीवन में से अपना अमूल्य समय निकाल कर पुष्करणा समाज के लिए किए गए कार्य सरहानीय एंव अनुकरणीय हैं l आशा करता हूँ कि पुष्करणा समाज को पूर्व की भांति आगे भी आपका अमूल्य सहयोग एंव मार्गदर्शन मिलता रहेगा l निवृतमान पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य एंव श्रेष्ठ जीवन की मंगल कामनाएं प्रेषित करता हूँ l
परिदृश्य :
कल रविवार दिनांक 16 अक्टूबर, 2022 को पुष्करणा समाज के कटला न0 1 में दोपहर बाद 4.00 बजे आयोजित बैठक में फलोदी पुष्करणा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्करणा न्याति के सम्मानित चौधरीगणों एंव समाज की कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में उनकी अनुमति पश्चात फलोदी पुष्करणा समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष आदरणीय श्रीमान शिवरतन जी पुरोहित के त्यागपत्र को स्वीकार किया जाकर नए अध्यक्ष पद हेतु श्री नरेश जी व्यास के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित जन समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ करतल ध्वनि करते हुए माँ लटियाल के जयकारे लगाकर अध्यक्ष पद हेतु श्री नरेश व्यास के नाम को अपना समर्थन एंव सहमति प्रकट की l
उपलब्धि :
इस प्रकार श्री नरेश जी व्यास का अध्यक्ष पद पर निर्वाचन बिना किसी नोकझोंक व वाद-विवाद हुए माँ लटियाल के आशीर्वाद से निर्विरोध एंव सर्व सम्मति से सानंद सम्पन्न हुआ l
बधाई एंव शुभकामना संदेश :
फलोदी पुष्करणा समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष महोदय श्रीमान नरेश जी व्यास को बधाई एंव शुभकामनाएं l आपके सामाजिक नेतृत्व में गठित नवीन कार्यकारिणी के द्वारा किए जाने वाले समाज सेवी कार्यों की बदौलत फलोदी पुष्करणा समाज निरंतर उन्नति एंव विकास के पथ पर अग्रसर होता रहेगा l
जय श्री माँ लटियाल !!