All India Rahul Gandhi Fans Association

All India Rahul Gandhi Fans Association Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from All India Rahul Gandhi Fans Association, Political organisation, Pehowa.

All India Rahul Gandhi Fans Association is a new apparatus for the people of India in way of education, development, prosperity, medical education, employment and a new vision, which will fulfill the aspirations of youth of India. The association is working to create more and more fans for Rahul and will pin point the weakness and vested interested people and will work to strengthen the roots of Congress at grass root level by its sincere and honest efforts.

25/08/2022

शिक्षकों की कमी के चलते तलहेड़ी सरकारी स्कूल के बाहर
विरोध प्रदर्शन किया।

पिहोवा -गांव तलहेड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हरमनदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर सरकार को कोसा। प्रदर्शन स्थल पर बातचीत करते हुए विर्क ने बताया गांव तलहेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि शहीद जसविन्द्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय तलहेड़ी में इस समय लगभग 380 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । इन बच्चों में अधिकतर गरीब परिवारों से हैं, लेकिन एक वर्ष से भी ज्यादा समय से यहां हिन्दी, सामाजिक व अंग्रेजी विषय के अध्यापक नहीं है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब सरकार द्वारा जो ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई है उससे इस स्कूल में पंजाबी विषय के अलावा सभी विषयों के पद खत्म कर दिए गए हैं जो कि पोर्टल से जाहिर हो रहा है। जब ग्रामीणों को पता चला तो उनकाप गुस्सा भडक़ गया और वे घरों से निकल कर बच्चों सहित स्कूल पहुंचे तथा स्कूल के सामने अभिभावकों व छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। विर्क ने गठबंधन सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ढकोसले करती है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से महरूम नहीं रहेगा, वहीं 105 स्कूल बंद करके सरकार का शिक्षा विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होने कहा कि जिस स्कूल में पद ही समाप्त कर दिए जायेंगे तो उस स्कूल के बच्चे दूसरे स्कूलों की ओर रूख करेंगे। ऐसे हालातों में बच्चों के अभिभावकों की मजबूरी होगी कि वह निजी स्कूल में दाखिले करवायेंगे। विर्क ने बताया कि ग्रामीणों ने कहा कि आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चे हमेशा के लिए शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ जायेगें। इससे साफ जाहिर है कि सरकार उनके चहेते निजी स्कूलों को फायदा पहुंचा रही है। विर्क ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे यदि शिक्षा से महरूम रहेंगे तो उनका भविष्य धूमिल हो जायेगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूरा देश बर्बादी के कगार पर है । इस अवसर पर सतपाल, मोहर सिंह, साधा सिंह, कुलदीप सिंह संधू, बाज सिंह, रामफल, नानक सिंह, दलविन्द्र सिंह, हरदेव सिंह, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, लखविन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, अमृतपाल, हरि चन्द, सोनू, दिलबाग सिंह आदि मौजूद थे।

25/08/2022
16/08/2015

सुमित्रा महाजन के भाई की न्युक्ति पर उठे सवाल

नई दिल्ली ।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बड़े भाई अरूण पी साठे को पूंजी बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया जिससे प्रमुख पदों पर राजनीतिक मनोनयन के बारे में सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि आरबीआई और सेबी जैसी कई नियामकीय संस्थाओं में बहुत सी जगहें खाली होने वाली हैं और सरकार को इन रिक्त पदों पर नियुक्ति करनी है ।

वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि साठे को तीन साल के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अंशकालिक सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। माना जारहा है कि साठे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक सदस्य रहे हैं और उन्होंने 1989 में मुंबई उत्तर-पश्चिम से कांग्रेस सदस्य सुनील दत्त के खिलाफ भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि इसमें उनकी हार हुई थी।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सरकार द्वारा भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्था (एफटीआईआई) समेत विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में कथित तौर पर राजनीतिक आधार पर नियुक्तियों पर सवाल उठ रहे हैं। साठे की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई जबकि सेबी में एक और पद खाली है और इसके अध्यक्ष यू के सिन्हा का मौजूदा कार्यकाल कुछ महीनों में खत्म होने वाला है।

वित्त मंत्रालय की 28 जुलाई को जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह नियुक्ति सेबी अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है जो सरकार को इस प्रमुख नियामक संस्था के निदेशक मंडल में पांच सदस्यों को नामित करने का अधिकार देता है।

15/08/2015

Address

Pehowa
136128

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Rahul Gandhi Fans Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share